कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम इस्माइलपुर कदीम के घर में किशोरी को अकेला देख नशेबाज ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख नशेबाज अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला, जिसे रेवना पुलिस चौकी में जमा कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर कदीम में महिला कृषि कार्य के चलते खेतों में गई थी। तथा उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी अपराहन करीब 3ः00 बजे गांव के भूरा सोनकर का पुत्र निर्देश शराब के नशे में बाइक लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और अकेली किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला। जिसे ग्रामीणों ने रेवना पुलिस चैकी में जमा करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।
Read More »
Jansaamna
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। उत्तर प्रदेश शासन से पॉलिथीन बंदी के आदेशों के चलते आज अपराहन स्थानीय नगर पालिका प्रशासन द्वारा मुख्य चौराहा से अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी के नेतृत्व में पालिका कर्मचारियों ने मुख्य चौराहा से रोडवेज बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस रोड में अभियान चलाकर सब्जी विक्रेताओं, आम विक्रेताओं, ठेलिया, परचून दुकानो आदि में जाकर पालिथिन तलाश की और जप्त की कार्यवाही की गई। टीम ने करीब 5 किलो पॉलिथीन जप्त करने की बात कही है। पालिका प्रशासन की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है, कि पॉलिथीन का इस्तेमाल कतई ना करें पकड़े जाने पर ₹50000 का जुर्माना व निर्धारित सजा से दंडित किए जाएंगे पॉलिथीन के विरुद्ध चलाए गए अभियान से छोटे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा।
प्रदेश के शिक्षित युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु मिशन योजनान्तर्गत प्राविधिक विद्यालयों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भी तकनीकी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां हों सुनिश्चितः मुख्य सचिव
अरविंद पांडेय डॉक्टर के अगुवाई में वरुणा के तट पर जुटेगा युवाओं का हुजूम
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पंचावली रोड पर एक ट्रक ने दो लोगों की जान ले ली घर से निकले जीजा साले को क्या पता था की आज उनका आखिरी दिन है। घर से निकले जीजा साले शहर में कुछ काम से जा रहे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जीजा साले को रौंद दिया जिससे मौके पर जीजा की मौत हो गयी और साले को सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उसने दम तोड़ दिया मौके से आरोपी ड्राईवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।