Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिजली न मिलने से हुई परेशानी

बिजली न मिलने से हुई परेशानी

हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर परिसर में लगी बीसीडी मशीनों को बदले जाने के कारण लोगों को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली नहीं मिल सकी। जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि एसडीओ नागेन्द्र सिंह ने पूर्व में ही एक दिन पहले लोगों को समाचार पत्रों को माध्यम से बता दिया था कि 21 अक्टूबर दिन इतवार को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी। मशीनों को बदले जाने के के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। हालांकि गर्मी का मौसम नहीं है। फिर भी रोजमर्रा की जिंदगी में उपयोग करने के लिए बिजली नहीं मिली। रात नौ बजे के बाद ही बिजली सुचारू की गई। मशीनों को बदलने का काम ठेकेदार कुशल शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा किया गया। इस दौरान अधिशासी अभियंता राजकुमार एसडीओ नागेन्द्र सिंह, अवर अभियंता हरीसिंह, ब्रजेश कुमार, आदि मौजूद रहे।