ऊंचाहार, रायबरेली। एनटीपीसी ऊँचाहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य करने वाले प्रातः कालीन योगा समूह द्वारा आज एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्टेडियम के पीछे पड़े खाली स्थान पर वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। विशेष बात यह रही की डॉ सुनील सिंह चौहान द्वारा विशेष स्रोत से अधिक आक्सीजन सृजन वाले पीपल, बरगद, नीम एवं चंदन जैसे पौधों का इंतजाम किया गया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाले शगुन साहू जी ने बताया कि मैं प्रधानमंत्री जी के एक पेड़ मां के नाम के संदेश से प्रेरित हुआ और हमने यह प्रस्ताव अपने योगा समूह में रखा जिसका सभी ने समर्थन किया। कार्यक्रम में कुल 18 पौधों का रोपड़ योगा समूह के सदस्य एवं अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शशिकांत राय, समूह के ही सदस्य एवं केन्द्रीय नेता जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ सुनील सिंह चौहान, योगाचार्य सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव, सहायक योगाचार्य श्री गुरु नारायण दीक्षित, समूह के सदस्य एवं आरोही क्लब के उपाध्यक्ष अभय सिंह एवं समूह के अन्य सदस्य श्रीनिवास शर्मा, विजय निराला, राजकुमार, सी एस जोशी, मनोज सिंह एवं राजेश कुमार द्वारा किया गया।
Jansaamna
♦ आम जनता की जेब पर देखने को मिला काफी असर
मथुरा। महानगर के चप्पे चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। सार्वजनिक स्थलों पर लगे निजी सीसीटीवी कैमरों को भी कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। अब तक 5000 सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोल रूम से जोड़ा जा चुका है। जिलाधिकारी मथुरा की अध्यक्षता में, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा एवं नगर आयुक्त मथुरा वृंदावन की उपस्थिति में सेफ सिटी परियोजना अंतर्गत सीसीटीवी कैमरों को इंटीग्रेटेड किए जाने के लिए जनपद के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई।
चकिया, चन्दौली। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में मूसाखांड़, मल्हार, मुबारकपुर, भीषमपुर, सीतापुर आदि गांवों के सैकड़ों किसानों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करके मांग की कि मूसाखांड़ बांध से विस्थापित किसानों को मालिकाना हक दिया जाए, वन भूमि पर सैकड़ों साल से आबाद होकर खेती-बाड़ी करते आ रहे दलित, गरीब, किसानों को वनाधिकार कानून के तहत न्याय दिलाया जाये।
फिरोजाबाद। बढ़रिया नवमी के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो वर-वधूओं को एक साथ परिणय सूत्र में बांधकर, घर गृहस्थी का सामान देकर विदा किया गया।
शिकोहाबाद। मुस्लिम शिया समुदाय के लोगों ने सातवीं मोहर्रम पर एक मातमी जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन की शहादत की यादें ताजा की। समुदाय के लोगों ने मातम करके पूर्वजों की कुर्बानी की गाथा सुनाई।
फिरोजाबाद। सवारी उतारने के दौरान आटों में ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें आटो चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके साथ ही कई सवारियां घायल हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
फिरोजाबाद। सात राज्यों के 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में इंडिया गठबंधन की दस सीटों पर जीत हासिल करने पर कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त कर मिष्ठान वितरण किया।