Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3095)

मुख्य समाचार

फूलबाग व्यापार मंडल के तत्वाधान में शरबत वितरण किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। फूलबाग व्यापार मंडल के तत्वाधान में अध्यक्ष सुभाष गुप्ता की अध्यक्षता में मालरोड स्थित कैंप कार्यालय पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए सुभाष गुप्ता ने बताया कि विगत 12 वर्षों से फूलबाग व्यापार मंडल सामाजिक जन हित एवं शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन करता रहा है जहां सूर्य देव आसमान से आग बरसा रहे हैं आम जनमानस का बुरा हाल है चिलचिलाती गर्मी में ऐसी गर्मी में अगर ठंडा ठंडा शरवत पीने को मिल जाए तो क्या बात है। राहगीरों व्यपारी भाइयों एवं आम जनता ने शरवत को बड़े चाओ के साथ पिया। व्यापारी युवा नेता शिवम गुप्ता ने कहा कि प्रशासन की भी यह नेतिक जिम्मेदारी है कि गर्मी में जगह-जगह पानी पीने की व्यवस्था जनता के लिए करनी चाहिए आम जनता तो अपनी स्वेच्छा से जनहित के कार्य करती है लेकिन प्रशासन को भी इस तरह के कार्यों में आगे बढ़कर आना चाहिए मुख्य रूप से उपस्थित सुभाष गुप्ता, शिवम गुप्ता, श्रेय, दिनेश यादव, गोल्डी, शाहिद, सुनील, व धर्मेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

15 दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। श्रीनाथ सेवा संस्थान द्वारा भगवत दाग घाट पर चल रहे मोटापे को करिए टाटा 15 दिन के योग शिविर का समापन हुआ समापन में प्रतिभागियों को स्वच्छता का संदेश महत्वता बताकर स्वच्छता की शपथ दिलाई 15 दिन के शिविर में 61 महिलाओं ने 1 किलो से 3 किलो तक वजन बिना दवा बिना परहेज केवल योग क्रियाओं से कम किया पुरुष की संख्या शिविर में 52 रही पुरुषों में भी तोंद कमर की चर्बी मोम की तरह पिघलाकर वजन कम करने वाले योग आसन प्रणायम, सूक्ष्म व्यायाम निशुल्क सिखाए गए डॉ रजनी पोरवाल ने योग की बारीकियों के साथ साथ आहार की खूबियों को बताया। डॉ रविंद्र पोरवाल ने बताया यह शिविर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 18 के उपलक्ष में आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार आयोजित किया जाएगा।

Read More »

गीतों पर झूमे भक्त

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। नवीन मार्केट व्यापार संगठन के तत्वाधान में दीपक कुमार सविता की अध्यक्षता में परेड चौराहे पर भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया जानकारी देते हुए दीपक कुमार सविता ने बताया कि कई वर्षों से परेड चौराहे पर भंडारे एवं भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाता है। जिसमें भगवान के गीतों भक्तों ने आनंद लिया एवं भंडारे में सभी व्यापारी भाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया एवं राहगीरों, व्यापारी भाइयों, आम जनता ने प्रसाद चखा मुख्य रुप से उपस्थित दीपक कुमार सविता, राकेश लौरी अरोड़ा, नरेश भगतानी, कमलेश शर्मा, आशू गुप्ता, रवि अरोड़ा आदि लोग मौजूद।

Read More »

समर कैम्प का समापन हुआ

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर आनन्दपुरी में आयोजित बीस दिवसीय समर कैम्प का आयोजन किया गया जिसमें 72 बालक, बालिकाओ ने भाग लिया जुडो,कराटे, कम्प्यूटर, मेहन्दी, संगीत गायन तथा वंदन, रंगोली में सीखने आय बच्चों ने बताया लोक नृत्य, बेलडिजाइन, सेल्फ जुडो कराटे, कमप्यूटर में बेसिक सिखाया कझा 10 तथा 12 की निःशुल्क शिक्षण की व्यवस्था की गई विद्यालय के प्रबंधक विकास जैन, आनन्द झा, रमेश विश्वकर्मा, शिव शंकर, पूनम गुप्ता, वीरेन्द्र कुमार, उर्मिला, सलोनी, रूबी, प्रदीप मिश्रा, विद्यालय संरक्षक मुन्नी लाल वर्मा तथा बाहर से आये प्रशिझक उपस्थित रहे।

Read More »

दो दिवसीय राज्‍यपाल सम्‍मेलन राष्‍ट्रपति भवन में शुरू हुआ

संघीय ढांचे में राज्‍यपाल महत्‍वपूर्ण कड़ी है: राष्‍ट्रपति
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद के उदघाटन संबोधन के साथ दो दिवसीय राज्‍यपाल और उप.राज्‍यपाल सम्‍मेलन ;4 जून को राष्‍ट्रपति भवन में शुरू हुआ। यह राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित होने वाला 49वां सम्‍मेलन है और राष्‍ट्रपति श्री कोविंद की अध्‍यक्षता में दूसरा सम्‍मेलन है।
अपने आरंभिक संबोधन में राष्‍ट्रपति ने कहा कि शासन प्रणाली में राज्‍यपाल पद की विशेष गरिमा है। राज्‍य सरकार में राज्‍यपाल की भूमिका संरक्षक और मार्गदर्शक की होती है और वे संघीय ढांचे में महत्‍वपूर्ण कड़ी हैं। राज्‍य के लोग राज्‍यपाल के कार्यालय और राजभवन को आदर्श और मूल्‍यों के स्रोत के रूप में देखते हैं।

Read More »

समाज से नशे का चलन खत्म करना होगाः संजय कटियार

जहानाबादः जन सामना ब्यूरो। जिला फतेहपुर के ग्राम डिघरूवा में 1 जून से 4 जून तक चल रहे सामवेदीय वृहद यज्ञ का कार्य सम्पन्न हुआ। यज्ञ के अन्तिम दिन सोमवार 4 जून को समाज सुधार सत्र के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा कानपुर के जिलाध्यक्ष डॉ0 अनिल कटियार ने कहा कि किसी भी समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिये बालक, बालिकाओं को समान शिक्षा के अवसर हर परिवार को देना चाहिए। शिक्षा की मशाल से हर प्रकार की कुरीतियों को खत्म किया जा सकता है। समाज सुधार विषय के मुख्यवक्ता वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मिक्षत्रिय महासभा कानपुर महानगर एवं जिलामंत्री भाजपा कानपुर दक्षिण संजय कटियार ने अपने उदबोधन में कहा कि समाज सुधार का क्षेत्र अतिव्यापक है। इसकी कोई सीमा नहीं है, समाज में सुधारने के कई क्षेत्र हो सकते हैं उन्होंने कहा कि आज समाज के सुधारने की बात करने वाले को उसकी ही जाति से जोड़कर देखने की मानसिकता विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फैलाई गई जातिवादी राजनीति के कारण हो गई है। हम सभी को ऐसी संकीर्ण मानसिकता से बाहर निकलना होगा तभी हम सम्पूर्ण समाज चाहे वह किसी भी जाति अथवा धर्म से ताल्लुक रखता हो अपने में सुधार कर पायेगा, सुधार हमेशा हमसे और हमारे घर परिवार से ही शुरू होने चाहिए तभी घर से गली, मुहल्ला और गाँव, शहर और तब राष्ट्रीय सुधार हो पायेगा, समाज में आज नशे का चलन बहुत बढ़ रहा है खासकर के युवाओं में इसको रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है क्योंकि यदि हमारे युवा यदि नशे में डूब गये तो समझ लीजिए कि हमारा परिवार समाज और राष्ट्र सभी कुछ नष्ट हो जायेगा, आज हमारा देश दुनिया मे सबसे जवान देश है क्योंकि आज हमारी कुल आबादी का 65 प्रतिशत भाग युवा हैं।

Read More »

अंजीर एक अत्यंत स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक फल, जनपद में इसकी वृद्धि की असीम संभावनायें

अंजीर उच्च रक्तचाप व कोलोस्ट्राॅल को भी कम करता है
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अंजीर एक अत्यंत स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक फल है। अंजीर के स्वास्थ्य लाभ उसमें निहित खनिज, विटामिन और फाइबर होता है। यह विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैंगजीन, सोडियम, पोटेशियम और क्लोरीन जैसे अनेक लाभकारी पोषक तत्वों का धनी है। अंजीर खाने से गले के दर्द से राहत, आंखों के लिए फायदेमंद, मूत्र समस्याओं के निराकरण, मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमन्द, यह उच्च रक्त चाप को घटाने के साथ ही कोलोस्टाल को भी कम करता है। अंजीर के उपयोग से हड्यिों के लिए फायदेमन्द, कब्ज से छुटकारा, वजन घटाने में सहायक होने के साथ ही यौन रोगों के उपचार में भी फायदेमन्द होता है। जहां अंजीर से फायदे है वहीं अधिक सेवन से डायरिया, सूखे अंजीरों से सुगर की उच्च मात्रा बढ़ने के साथ ही दांत भी सड सकते है तथा अधिक खाने से पेट भारी व पेट दर्द भी हो सकता है।

Read More »

संयुक्त टीम थानावार/ग्रामों में उपस्थित होकर शिकायतों का समयवद्ध तरीके से करें निस्तारण: डीएम

तहसील अकबरपुर, भोगनीपुर, डेरापुर, सिकन्दरा, मैथा, रसूलाबाद के निर्धारित गांवों का संयुक्त गठित टीम ग्रामों का करेंगी निरीक्षण
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। राजस्व व पुलिस विभाग की गठित संयुक्त टीम तहसील, थानावार/ग्रामों में उपस्थित होकर भूमि विवाद आदि संबंधी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयवद्ध तरीके से निस्तारण जनपद के सभी तहसीलों में निस्तारण कराया जा रहा है। जिसके तहत 7 जून को अकबरपुर तहसील के ग्राम पातेपुर, गजेनर थाने के ग्राम उसमानपुर जमरेही, रूरा के रोशनमऊ, भोगनीपुर तहसील के ग्राम गौरीरज्जन, बरौर के देवब्रम्हापुर, डेरापुर तहसील के ग्राम गलुवापुर, मंगलपुर के नाहिली, मैथा तहसील के थाना शिवली के ग्राम छतेनी, रसूलाबाद के ग्राम पलिया बांसखेडा, सिकन्दरा के गुरदही खुर्द, राजपुर के खासबरा में गठित संयुक्त पुलिस व राजस्व टीम द्वारा निरीक्षण नियत है। इसी प्रकार 14 जून को अकबरपुर तहसील के ग्राम टकटौली, गजनेर थाने के जरैला, भोगनीपुर तहसील के ग्राम बिदखुरी, बरौर के अरहरियांमऊ, डेरापुर तहसील के थाना रूरा के ग्राम इंजुआरामपुर, मैथा तहसील के ग्राम मदारपुर गाजीउद्दीन, रसूलाबाद तहसील के ग्राम अटियारायपुर, सिकन्दरा तहसील के ग्राम नन्दना, राजपुर के मदियापुर, डेरापुर के कोरौवा, मंगलपुर थाने के हिसावां में ग्रामों का निर्धारित तिथियों पर गठित संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण नियत है।

Read More »

लेखपाल प्रशिक्षण की जानकारियों को भली भांति करे आत्मसातः एडीएम

लेखपाल प्रत्यास्मरण का प्रशिक्षण शुरू
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। लेखापाल प्रत्यास्मरण प्रशिक्षण का शुभारंभ जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर अकबरपुर महाविद्यालय अकबरपुर में आयोजित लेखपाल प्रत्यास्मरण का 15 दिवसीय चल रहे प्रशिक्षण का एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह व एडीएम प्रशासन शिवशंकर गुप्ता आदि अधिकारियों ने कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारंभ दीप प्रज्जवलित व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्णण कर किया। एडीएम वित्त एवं राजस्व विद्याशंकर सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण ले रहे लेखपाल प्रशिक्षार्थियों से कहा कि वे प्रशिक्षण को भली भांति सही ढंग से मन लगा कर ले तथा उसकी बारीकियों को आत्मसात कर उसको अमल में लाकर राजस्व संबंधी कार्यो को सकुशल करने में अपना योगदान दे। प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करे जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 जून से 21 जून तक रिफ्रेसर प्रशिक्षण व कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के रूप में चलेगा।

Read More »

दलित युवती को दबंगों ने मारपीट कर किया घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। जाजपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के कमंडल पुर गांव में बीती रात करीब 8ः30 बजे बकरी को मारने पीटने का विरोध करने पर दबंगों ने दलित युवती को बेरहमी से लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। बचाने आए भाई को मारपीट के बाद चाकू मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कमंडलपुर निवासी पृथ्वीपाल संखवार का कई वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। उसकी पुत्री 17 वर्ष अपने दरवाजे चबूतरे पर लेटी थी। तभी गांव के दबंग महेश उर्फ कुदारी ने खेत में बकरी जाने का आरोप लगाकर बगल में बंधी बकरी को डंडों से पीटना शुरू कर दिया जिसके विरोध करने पर नाराज महेश ने युवती को लात घूसों से जमकर पीटा और उसे उठाकर पटक दिया। भाई आशीष कुमार 18 वर्ष के विरोध करने पर महेश व उसके भाई जयराम ने आशीष को जमकर मारा-पीटा और चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस ने मौके से जयराम को पकड़ लिया। जबकि उसका भाई महेश मौके से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने घायल आशीष व उसकी बहन को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां आशीष की हालत चिंताजनक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हैलट कानपुर के लिए स्थानांतरित किया गया है। पीड़ित के चाचा सुनील की तहरीर पर घाटमपुर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More »