Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अजीत के मनोनयन पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

अजीत के मनोनयन पर भाजपाइयों ने जताई खुशी

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार अजीत सिंह छाबड़ा को भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडे ने कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अल्पसंख्यक मोर्चे का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। अजीत सिंह छाबड़ा सन 1992 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पहले बूथ अध्यक्ष, फिर मंडल अध्यक्ष, इसके पश्चात गोविंद नगर मंडल अध्यक्ष, फिर स्थानीय जिला सह संयोजक, फिर भारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिणी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी, तदुपरांत क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य के रूप में कार्य किया। अजीत सिंह छाबड़ा भारतीय जनता पार्टी के ओजस्वी वक्ता है। पार्टी ने पुराने कद्दावर नेता को महत्व देकर अल्पसंख्यक समाज में पार्टी को मजबूत करने के लिए उन्हें यह दायित्व दिया है। उनकी नियुक्ति पर तमाम सिख एवं मुस्लिम संगठनों भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। उनके मनोनयन पर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना, मंत्री सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, पूर्व मेयर रविन्द्र पाटनी, भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता, प्रकाश वीर आर्य, आन्नद राजपाल, राजेश श्रीवास्तव, पार्षद नवीन पंडित आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।