Thursday, July 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 31)

मुख्य समाचार

वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान: पार्षद योगेंद्र शर्मा ने किया भूमि पूजन

कानपुर। नौबस्ता पश्चिम वार्ड में वर्षों से लगातार बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। वार्ड –65 पार्षद योगेंद्र शर्मा ने दामोदर नगर के साउथ गार्डन से नगर पटरी तक नाली और सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत रूप से भूमि पूजन किया। इस भूमि पूजन समारोह में विधान सभा सदस्य महेश त्रिवेदी के सहयोग से कार्यों की गति बढ़ाए जाने की बात भी सामने आई। विधायक पुत्र शुभम त्रिवेदी, पार्षद योगेंद्र शर्मा और भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह परिहार बिट्टू ने संयुक्त रूप से पूजन कर कार्य की शुरुआत की। कार्यक्रम के दौरान पार्षद योगेंद्र शर्मा ने क्षेत्र की महिलाओं और माताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही परेशानियों को प्राथमिकता से हल किया जाएगा।

Read More »

शिवकुमार पासवान मनोनीत हुए यूनियन के उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष

कानपुर। अखिल भारतीय असंगठित कर्मचारी मजदूरी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतोलिया के आदेश एवं यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी एसराज भारती की अनुमति से कानपुर निवासी शिवकुमार पासवान को उत्तर प्रदेश में यूनियन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। शिवकुमार पासवान को यह जिम्मेदारी आशा और विश्वास के साथ सौंपी गई है कि वे अपने उच्च पदाधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए यूनियन की विधि, विधान और कार्यप्रणाली का पालन करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह मतोलिया के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत वे समाज की निष्ठा पूर्वक सेवा करते हुए यूनियन को मजबूत करने में योगदान देंगे।

Read More »

श्रीकृष्ण जन्मभूमि व शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुनवाई 4 जुलाई को

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में अगली सुनवाई 4 जुलाई को इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। इससे पहले कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने के संबंध में दायर प्रार्थना पत्र पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शाही ईदगाह मस्जिद को विवादित ढांचा घोषित करने हेतु प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया था।

Read More »

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में 16 को कमालपुर गांव जांच करने पहुंचेगी टीम

फर्जी जन्म प्रमाणपत्र के बाद फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बनाने का मामला भी आ चुका है सामने
रायबरेली। जिले के रोहनिया विकास खंड के अंतर्गत आने वाला कमालपुर गांव अधिकारियों की उदासीनता के चलते अब भ्रष्टाचार, फर्जी जन्म प्रमाणपत्र/आधार/वोटर कार्ड बनाने और अवैध गांजा बिक्री करने का गढ़ बनता जा रहा है। गांव की इस धूमिल छवि को संवारने हेतु यहां के निवासी एवं शिकायतकर्ता अमन सिंह वर्षों से प्रयासरत हैं।
शिकायतकर्ता ने उच्च स्तर के अधिकारियों को कमालपुर गांव में चल रही अनैतिक गतिविधियों से कई बार लिखित पत्र और साक्ष्य के साथ अवगत कराया है यहीं नहीं शिकायतकर्ता ने शपथ पत्र के साथ साथ विभागों में अपने बयान भी दर्ज कराएं हैं परन्तु जिले की जांच एजेंसियों में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकी हैं कि अनैतिक गतिविधियों को रोकने के बजाय उन्हें कारित करने वालों को सहयोग किया जा रहा है। जिसके कारण शिकायतकर्ता को धमकी भी मिल चुकी है।

Read More »

अटल पार्क में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया योगाभ्यास

फिरोजाबाद। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में रविवार को योग सप्ताह का शुभारंभ शहर के अटल पार्क में विशेष योग शिविर के साथ किया गया। इस शिविर में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नगरवासियों ने मिलकर सामूहिक योगाभ्यास किया। योग शिविर में मेयर कामिनी राठौर, नगर विधायक मनीष असीजा, गो सेवा आयोग के सदस्य रमाकांत उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी शत्रोहन वैश्य सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। शिविर के दौरान रमाकांत उपाध्याय ने कहा कि योग को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखता है। विधायक मनीष असीजा ने कहा कि योग केवल 21 जून के लिए नहीं, बल्कि जीवनभर के लिए अपनाया जाना चाहिए। शरीर के प्रति लापरवाही गंभीर परिणाम ला सकती है।

Read More »

वार्ड नं. 9 की क्षतिग्रस्त गलियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ

फिरोजाबाद। नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा शहर में चल रहे विकास कार्यों की श्रृंखला में रविवार को वार्ड नं. 9 बौधाश्रम रोड पर 16 लाख 54 हजार 599 रुपये की लागत से क्षतिग्रस्त एवं गड्ढायुक्त गलियों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। महापौर कामिनी राठौर ने क्षेत्रीय पार्षद प्रीती गुप्ता के साथ भूमि पूजन कर कार्य का शुभारम्भ किया। महापौर ने जानकारी दी कि एन-केप योजनान्तर्गत वार्ड नं. 9 के मोहल्ला लोहिया नगर, गली नं. 4 में नत्थू सिंह से मीरा देवी, जगदीश वर्मा, मधुवाला, राकेश, उमा, संजय शर्मा, सत्यभान वाली गलियों की हालत अत्यंत खराब थी। इन गलियों का पुनर्निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रीय लोगों को विशेषकर बरसात के मौसम में काफी राहत मिलेगी।

Read More »

सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संकल्प सभा का आयोजन

हाथरस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 गौरवपूर्ण वर्षों के पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के रूहेरी मंडल, हाथरस द्वारा कृष्णा फार्म हाउस में “संकल्प सभा” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी उपस्थित रहीं और सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बीते 11 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने से लेकर डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाएं लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

Read More »

सेवा पथ समिति ने रामनगर में लगाया ठंडे पानी का कूल पॉइंट

फिरोजाबाद। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों की प्यास बुझाने और सेवा की भावना को साकार करने के उद्देश्य से सेवा पथ जनकल्याण समिति ने स्वर्गाश्रम, रामनगर में एक ठंडे पानी की मशीन स्थापित की है। इस शीतल जल कूल पॉइंट का उद्घाटन एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने स्वयं ठंडा पानी पीकर समिति की इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और अन्य संगठनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। उन्होंने समिति को इस जनकल्याणकारी कार्य के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान संस्था की निदेशक व सामाजिक कार्यकर्ता कल्पना राजौरिया ने कहा कि सेवा पथ समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाना है। गर्मी के इस मौसम में सार्वजनिक स्थल पर ठंडे पानी की सुविधा देना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता की सच्ची मिसाल है।

Read More »

डीएम के ड्राइवर की बेटी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

हाथरस। शनिवार देर शाम को तहसील सदर के गेट पर बुलेट सवार दो युवकों ने डीएम के ड्राइवर की 24 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना एएसपी, सीओ व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के आवास से महज सौ मीटर की दूरी पर हुई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर क़ानून व्यवस्था को धता बताते हुए बेख़ौफ़ भागने में सफल रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीएम के ड्राइवर राकेश शर्मा की 24 वर्षीय बेटी कल्पिता शर्मा उर्फ़ टिंकल मथुरा के जिला अस्पताल में नर्स है। शनिवार शाम वह अपनी मां उर्मिला के साथ स्कूटी पर बाजार जा रही थी। इसी दौरान तहसील गेट के पास दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें ओवरटेक किया और पीछे बैठे युवक ने कल्पिता पर गोली चला दी। गोली उसके बाजू से होती हुई फेफड़ों में लगी। घटनास्थल पर भीड़ होने के बावजूद हमलावर इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने के बाद खुले चेहरे के साथ रिवाल्वर लहराते हुए फरार हो गए।

Read More »

अंतर्राष्ट्रीय रेल समपार जागरूकता दिवस पर फतेहपुर सीकरी – बंधबरेठा के मध्य चला संरक्षा जागरूकता अभियान

आगरा/मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय रेल समपार जागरूकता दिवस (ILCAD) के अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा समपार सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष संरक्षा जागरूकता मोबाइल वीडियो वैन चलाई जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उपेंद्र चंद्र जोशी ने प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं अन्य विभागाध्यक्षों के साथ इस वैन को रेलवे मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल वैन समपार सुरक्षा से संबंधित जानकारी को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वैन में तैनात सेफ्टी काउंसलर विभिन्न स्तरों पर लोगों को जागरूक करने के लिए पैम्फलेट, पोस्टर और स्टिकर वितरित कर रहे हैं। साथ ही ऑडियो-विजुअल के माध्यम से भी लोगों को समझाया जा रहा है कि रेल क्रॉसिंग पर सतर्कता क्यों आवश्यक है। मिढ़ाकुर, किरावली जैसे इलाकों के साथ, मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह वैन फतेहपुर सीकरी – बंधबरेठा रेलखंड के रूपवास स्टेशन, समपार फाटक संख्या 29, बंसी पहाड़पुर स्टेशन, समपार संख्या 24, धाना खेडली, कनवा गांव, नगला का मिर्जा चौराहा, समपार फाटक संख्या 39, फतेहपुर सीकरी स्टेशन और समपार फाटक संख्या 40 तक पहुंची और वहां पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

Read More »