Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3201)

मुख्य समाचार

बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि कोई भी प्रशिक्षण को देने व लेने का कार्य योजनावद्ध, समयवद्ध तरीके से हो तो सफलता अवश्य मिलती है। देश में तमाम ऐसे पूंजीपति है जिन्होंने अपना व्यवसाय कम पूंजी से शुरू किया, मेहनत व लगन से आज वह पूंजीपति है इसका कारण उनकी मेहनत व लगन योजनावद्ध तरीके से कार्य को अन्जाम देने के साथ ही ईमानदारी, मेहनत, लगन का मुख्य भूमिका है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यूपी दिवस की पूर्व संध्या पर बैंक आफ बड़ौदा द्वारा आलमचन्द्रपुर में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (आरसेटी रूरल सेल्फ अप्लाइमेन्ट टेªंनिंग इंसिटुयुट) नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया जा रहा है यह खुशी की बात है उन्होंने कहा कि प्रदेश/जनपद के जिन सपूतों का देश के आजादी में योगदान रहा है साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर एवं विविधता व जनपद के महत्वपूर्ण कार्य, उपलब्धियां, सरकार के संकल्प आदि भी प्रदेश गौरवांवित रहा है। पूर्व में प्रदेश का नाम यूनाइटेड प्राविन्सेन्स तथा जिसे गवर्नमेन्ट आॅफ इंडिया एक्ट 1935 के तहत 24 जनवरी 1950 को परिर्वर्तित कर उत्तर प्रदेश किया गया था जो गजेट आॅफ इंडिया एक्स्ट्रार्डिनरी में 24 जनवरी 1950 को प्रकाशित हुआ। इस प्रकार से प्रदेश का नाम करण उत्तर प्रदेश 24 जनवरी 1950 से प्रभावी हुआ है। उत्तर प्रदेश दिवस 24 जनवरी को भव्य तरीके से जनपद के अकबरपुर महाविद्यालय में प्रातः 10 बजे से मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लेने आये छात्र-छात्राओं के यूपी दिवस के बारे में भी बताया जाये। उन्होंने कहा कि बैंक आफ बड़ौदा लीड बैंक है तथा विकास के कार्यो में बैंक आफ बड़ौदा का बड़ा सहयोग रहा है विगत माह जनपद में फसल ऋण मोचन कार्यक्रम को सफल बनाने में बैंक आफ बड़ौदा का अच्छा सहयोग रहा है। प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन करा बैंक आफ बड़ौदा ऐसे लोगों को अपने पैरों खडा करने का कार्य कर रहा है जो सरकारी नौकरी में नही आये है आबादी का एक बड़ा हिस्सा युवाओं का है पूरे विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में ही है तथा सरकार युवाओं को सही दिशा में व अपने पैरों में खडा करने के दिशा में अनेक लाभ परक योजनायें व कार्यक्रम चला रखे है। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपने पैरों पर खडा होगा तो आर्थिक ग्रोथ भी बढ़ेगी। खाली दिमाग शैतान का घर होता है इस लिए युवाओं को व्यस्त रखने व विभिन्न प्रशिक्षणों में व्यस्त रखना जरूरी है तभी वह स्वरोजगार की ओर बढ़कर संर्वागीण विकास कर आर्थिक उन्नति के साधन बन सकते है।

Read More »

अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी ने किया कंबल वितरण

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन के तहत मंगलवार दोपहर कस्बे के पचखुरा वार्ड में अधिशासी अधिकारी नीलम चौधरी द्वारा वार्ड प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने नागरिकों को प्रोत्साहित करते हुए नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की अपील की तथा गंदगी फैलाने वालों एवं नाली और सड़क पर कूड़ा करकट फेंक कर नगर की छवि खराब करने वालों को जुर्माना लगाए जाने की चेतावनी भी दी है। अधिशासी अधिकारी नीलम चैधरी द्वारा भीषण ठंड व सर्दी झेल रहे गरीब निराश्रित बेसहारा महिलाओं व पुरूषों को कंबल वितरण किया गया।

Read More »

महापौर ने किया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की जागरूकता रैली का शुभारंभ

राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने निकाली रैली-स्कूली छात्रायें रहीं शामिल
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती के उपलक्ष में राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की रैली ज्ञानेश्वरी इन्टर काॅलेज की छात्र/छात्राओं द्वारा निकाली गयी जिसका शुभारम्भ महापौर नूतन राठौर के द्वारा किया गया। इसके पश्चात सुभाष तिराहा स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सुभाष तिराहा से नगर निगम तक स्वच्छता अभियान भी चलाया तथा जलकल विभाग में टुन्डामल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नगर निगम में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिसमें महापौर के साथ नगर आयुक्त जितेन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता एसपी मिश्र, पार्षदगण मीरा शर्मा, विमला देवी, पूनम शर्मा, गुड़िया बेगम, डिम्पल मिश्रा, मोहित अग्रवाल, हाजी फिरोज, मोहम्मद वाहिद, राजू गोरख, विजय शर्मा, सतीश चन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास दिवाकर, अनिकेत जैन, नरेन्द्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष कमल दिवाकर, मंगल सिंह राठौर, हीरालाल अग्रवाल, राजकुमार राठौर, आशीष यादव, मुकुल गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे। दोपहर 1ः00 बजे स्वच्छता अभियान के तहत महापौर ने वार्ड नंबर 68 गालिब नगर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। जहाॅ नालियाॅ चैक पायी गयी जिसकी मौके पर सफाई करायी गयी।

Read More »

26 जनवरी को नही होगा ध्वनि प्रदूषण नही बजायेगें साउण्ड डीजे

गाॅन्धी पार्क में साउण्ड डीजे संचालको ने किया धरना प्रर्दशन
पुलिस के रवैये से परेशान
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। हाई कोर्ट के आदेश पर ध्वनी प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए मन्दिर मस्जिद के साथ -साथ देर रात्रि तक बाजारों में बजने वाले लाउडस पीकर पर अंकुश लगा दिया। वही शादी विवाहों में डीजे पर भी रोक लगने से परेशान साउड सर्विस वालों में काफी रोष देखा गया। आज सैकडों डीजे साउड वालों ने गाॅन्धी पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया। वही पुलिस के रवैये को देख काफी आक्रोशित दिखे। वही गणतन्त्र दिवस के मौके पर शहर में साउड लगाने से मना किया।
मंगलवार की दोपहर शहर के सभी डी0जे साउण्ड वालों ने अपने प्रतिष्ठानों को बन्द कर गांधी पार्क मैदान में एकत्रित हो गये। जहां सभी ने एक सुर से आवाज उठाते हुए कोर्ट के निर्णय का सम्मान करते हुए 10 बजे तक साउण्ड बाजने के बाद रात्रि में रोक लगने से खुश नजर आये। लेकिन पुलिस द्वारा आये दिन परमीशन के नाम पर उनको परेशान किया जा रहा है। यह बिलकुल गलत है। रात्रि में बैण्ड वालों को परेशान करना छोटे-छोटे कार्यक्रम को खत्म करके दुकान पर बाते समय रास्ते में परेशन किया जाना कहां का न्याय है।

Read More »

बैण्ड वाले करेंगे ध्वनिप्रदूषण पर उच्च न्यायालय में अपील

⇒जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन, बैण्ड को जबरन ध्वनि प्रदूषण में न शामिल करने की मांग
⇒पुलिस के लिए बैण्ड वाले बन जायेंगे कमाई का साधन
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। कानपुर बैण्ड संचालक वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी से मिला तथा उन्हे ध्वनि प्रदूषण पर अपनी समस्या से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमेश चन्द्र कुण्डे ने बताया कि बैण्ड बाजा एक चलता फिरता संगीत है जो सिर्फ रात में 2-3 घण्टे शादियों में बजता है, इससे किसी भी प्रकार का ध्वनि प्रदूषण नही होता है तो इसे जबरन ध्वनि प्रदूषण में शामिल न किया जाये और न ही किसी बैण्ड वाले को परमीशन के लिए बाध्य किया जाये। कहा इससे पुलिस के लिए बैण्ड वाले एक कमाई का जरिया बन जायेगे, जिससे बैण्ड वाले परेशान हो जायेंगे। कहा बैण्ड से लोगो के परिवार पलते है सरकार को चाहिये कि वह उनके अच्दे वर्तमान व भविष्य के लिए अनुदान दे, ऋण दे तथा सस्ते दामों में दुकाने दे। कहा वैसे भी बैण्ड वाबाजा वालों को 40-50 दिन बजाने को मिलते है बाकी के 315 दिन सहालग हा इंतजार करना पडता है और यह समस्या पूरे प्रदेश की है। कहा सभी बैण्ड वो ध्वनि प्रदूषण को लेकर जनवरी के अतं तक उच्च न्यायालय में अपनी अपील करेंगे।

Read More »

साइकिल रैली निकाल दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। गेल इंडिया लिमिटेड पीसीआरए कि तत्वावधान में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह रैली बृजेंद्र स्वरुप पार्क से आरंभ होकर मोतीझील के रास्ते होते हुए बृजेंद्र स्वरुप पार्क में आकर समाप्त हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सत्यदेव पचौरी अतिथि केबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिसमें तकरीबन एक हजार लोगों ने भाग लिया। इस रैली को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य जनमानस में साइकिल उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने के लिए जागरुकता पैदा करना है। जिससे कि पेट्रोलियम पदार्थों का संचय किया जा सके। रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी ने कहा कि साइकिल चलाना स्वास्थ के लिए तो लाभकारी होता ही है। और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है क्योंकि मोटर वाहन से जिस प्रकार वातावरण प्रदूषित हो रहा है वह किसी से नहीं छुपा है। इस कार्यक्रम के आयोजकों की जितनी प्रशंसा की जाए वही काम है क्योंकि यह कार्यक्रम की राजनीति को नहीं संबोधित करता है। यह पर्यावरण के लिए है और हमारे स्वस्थ शरीर के लिए हैं।

Read More »

धूमधाम के साथ मनायी नेता की जयन्ती

कानपुर, स्वप्निल तिवारी। सामाजिक कार्यकर्ता विनय अवस्थी के नेतृत्व में राष्ट्रोदय के सदस्यों व पदाधिकारियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रामनारायण बाजार स्थित सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा पुष्पांजलि अर्पित कर नेताजी को याद किया गया तथा उनके व्यक्तित्व चर्चा भी की गई कार्यक्रम संयोजक विनय अवस्थी ने कहा कि चीज तरह का जज्बा लेकर नेता जी ने विदेशी धरती से हिंदुस्तान की आजादी के लिए आजाद हिंद फौज का गठन करके अंग्रेजों की नाक में दम कर दिया और उनकी मोहताज भी जिस तरह से रह सके घेरे में है उससे हिंदुस्तान की अब तक की सरकारों की उदासीनता की स्पष्ट झलक मिलती है सरकारों ने इन शहीदों के प्रति कतई संवेदनशील नहीं दिखाई देती है सही दो के स्मारक स्थल या तो गंदे मिलते हैं या तो वहां अराजक तत्वो का जमावड़ा मिलता है। मुख्य रुप से उपस्थित विनय अवस्थी राहुल राजीव श्रीवास्तव राजेंद्र अवस्थी राजेंद्र द्विवेदी किशन मिश्रा आदि लोग मौजूद थे।

Read More »

दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टिक तथा कान की मशीन आदि सहायक उपकरण हेतु आयोजित विकास खंड कैम्पों में करें आवेदन: गिरिजा शंकर

कानपुर देहातः जन सामना ब्यूरो। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा जनपद कानपुर देहात के दियांगजनों को कृत्रिम अंग एंव सहायक उपकरण योजना के अन्तर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु विकास खंड वार कैम्पों का आयोजन निर्धारित तिथि व निर्धारित विकास खंडों पर किया गया है। जिसमें ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विगत तीन वर्षो से सहायक उपकरण प्राप्त नही प्राप्त हुए है उन पर विभाग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिसमें दिव्यांगजों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, वाकिंग स्टिक तथा कान की मशीन इत्यादि दिये जाने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त कर समस्त औपचारितकता पूर्ण कर दिव्यांगजन कैंपों में जमा कर सकते है। यह जानकारी जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज ने देते हुए बताया कि दिव्यांगजन औपचारिकताओं में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र डाक्टर की संस्तुति सहित कैम्प में जमा कर सकते है। जिन दिव्यांगों का अभी तक दिव्यांगता प्रमाण पत्र नही बना है अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है तथा दिव्यांगता पेंशन हेतु आनलाइन आवेदन कर सकते है।

Read More »

आदर्श नगर पंचायत बनेगी परशदेपुरः-विनोद कौशल

परशदेपुर,रायबरेलीः संवाददाता। नगर पंचायत परशदेपुर को आदर्श नगर पंचायत बनाने मे कोई कसर नही छोड़ूगा यह बात नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी दवारा भेजे गये कंबल वितरण समारोह मे कही।नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कौशल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो बिना भेद भाव के सबका साथ सबका विकास के तहत कार्य कर रही है। ।अध्यक्ष ने कहा नगर के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया जायेगा जिस विस्वास से जनता ने मुझे कुर्सी पर बैठाया है।मैं नगर वासियो के विस्वास को टूटने नही दूँगा।अधयछ ने बताया कि मंत्री ने परशदेपुर के समुचित विकास के लिए अलग से बजट मचहैया करवाने का आश्वाशन दिया है।और अगले माह ईरानी जी नगर पंचायत का दौरा भी कर सकती है।अध्यक्ष ने लोगो को बताया कि गर्मी के पहले नगर पंचायत लोगो को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए सभी वार्डो मे आर ओ का पानी की व्यवस्था कराई जायेगी।

Read More »

मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के आवेदन पत्र की अन्तिम तिथि 31जनवरी

रायबरेलीः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयोग के अपर निर्वाचन आयुक्त ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों के   निर्वाचन के दृष्टिगत कतिपय कारणों से पात्र व्यक्तियों के छूटे नामों को मतदाता सूची में सम्मिलित किये जाने, त्रटिपूर्ण नामों का संशोधन किये जाने एवं अपात्र व्यक्तियों के नामों को हटाये जाने के लिए 23 जनवरी 2018 से 31 जनवरी 2018 तक आवेदन मांगे है। इस आशय की सूचना रायबरेली के उपजिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) डाॅ0 राजेश कुमार प्रजापति ने आज यहां दी।

Read More »