कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। नगर निकाय निर्वाचन सामान्य निर्वाचन 2017हेतु उम्मीदवारों द्वारा किये जाने वाले व्यय की अधिकतम सीमा के निर्धारण के संबंध में चुनाव से संबंधित व्यय किये जाने हेतु एक अलग से खाता खोला जायेगा। जिन प्रत्याशियों के बैंक में पहले से ही खाते खुले हुए है वह दूसरा खाता खोलने में उन्हें कठिनाई हो रही है। इस संबंध में निर्देश दिये गये है जिन प्रत्याशियों के पहले से ही बैंक में खाता खुले हुए है वह निर्वाचन में व्यय की गई धनराशि के भुगतान की कार्यवाही उक्त खाते से कर सकते है। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने दी है।
Read More »
Jansaamna
आचार संहिता का कड़ाई से अनुपालन के साथ ही शरारती तत्वों पर रखे विशेष नजर: डीईओ
नगर निकाय निर्वाचन में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में नहीं बख्शा जायेगा: डीईओ 
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। बिगत रविवार की भांति दूसरे रविवार को संकल्प सेवा समिति के भोजन बैंक मिशन के द्वारा संस्था के सभी सदस्यों ने मिलकर हृदय रोग संस्थान (कार्डियोलाॅजी) में जाकर जरूरतमन्दों को भोजन वितरित किया। समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि संकल्प सेवा समिति के सभी सदस्य रात में निकलकर हर रविवार को अस्पतालों में जाकर भोजन वितरित करेंगे। भोजन वितरण करने में संतोष सिंह चौहान, पुनीत द्विवेदी, रघुनाथ सिंह, दीपक दीक्षित, विजय मिश्रा, जगदम्बा सिंह, अशोक मिश्रा, दीपक चौहान आदि लोग शामिल हुए।