कानपुर, जन सामना ब्यूरो। प्रमुख सचिव आवास सहकारिता नियोजन रेशम हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग उत्तर प्रदेश नोडल अधिकारी मुकुल सिंघल ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में राशनकार्डो के सत्यापन कार्य की समीक्षा करते हुए कार्यों में प्रगति कम होने पर राशन कार्डों के सत्यापन कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश जिला पूर्ति अधिकारियों को दिए। उन्होंने जनपद को खुले में शौच मुक्त किए जाने हेतु शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए निर्माण किए गए शौचालय के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। जिसके क्रम में बताया गया कि 68हजार शौचालयों का निर्माण किया गया है तथा कल्याणपुर विकासखंड को ओडीएफ किए जाने हेतु तेजी से शौचालय निर्माण कराया जा रहा है। इसके उपरांत विकास खंड को ओडीएफ किए जाएगा। उन्होंने शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा आवासों का निर्माण कार्य किए जाने हेतु 1 सप्ताह में डीपीआर बनाकर शासन को शीघ्र भेजे जाने के निर्देश उपाध्यक्ष केडीए को दिए। उन्होंने केडीए एवं लोक निर्माण विभाग को 15 अक्टूबर 2017 को सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने के संबंध में भी निर्देशित किया।
मुख्य समाचार
अनन्या रेस्टोरेन्ट परिवार द्वारा अनन्या भोजनम रेस्टोरेन्ट का भव्य शुभारम्भ
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। अलीगढ रोड पर संचालित अनन्या रेस्टोरेन्ट पर खाने के शौकीन ग्राहकों की डिमाण्ड पर अनन्या परिवार द्वारा विस्तार करते हुए आगरा रोड पर डीआरबी कालेज तिराहा के पास स्थित संकल्प भवन में अनन्या भोजनम रेस्टोरेन्ट का शुभारम्भ आज से शुरू हो गया है और ग्राहकों को अब लजीज व्यंजन का स्वाद एसी में मिल सकेगा।
आगरा रोड पर डीआरबी कालेज तिराहा के पास स्थित लहरा वाली बगीची के पास संकल्प भवन में अनन्या रेस्टोरेन्ट की दूसरी शाखा अनन्या भोजनम रेस्टोरेन्ट का भव्य उद्घाटन आज सांसद श्री राजेश कुमार दिवाकर व सिकन्द्राराऊ विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह राणा द्वारा विधिवत दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व विधिवत तरीके से पूजा अर्चना भी की गई।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ रोड पर संचालित अनन्या रेस्टोरेंट ने कुछ ही समय में अपने बेहतरीन खाने वे स्वाद से ग्राहकों के दिल में जहां जगह बना ली है वहीं ग्राहकों को रेस्टोरेंट का वातावरण व शुद्धता व स्वच्छता से भी ग्राहकों का दिल जीत लिया है और इसी का परिणाम है कि अनन्या परिवार द्वारा ग्राहकों की बेहद मांग पर आज से अनन्या भोजनम रेस्टोरेन्ट का शुभारम्भ किया गया है।
लायंस क्लब भी उठाएगा वरिष्ठों के लिए ठोस कदम
हाथरस, जन सामना ब्यूरो। वरिष्ठ नागरिक यानि हमको मार्ग दर्शित करने वाली वह शख्सियत जिसकी बजय से आज हम कुछ लायक हैं। आने वाले समय में हम भी इस औहदे पर पहुंचेंगे। वरिष्ठों और उनको लेकर जब विश्व में बहस छिड़ी तो संयुक्त राष्ट्र ने वरिष्ठों के अधिकारों को लेकर चिंता व्यक्त की जिसके परिणाम स्वरूप सर्वप्रथम 14 दिसंबर, 1990 को यह निर्णय लिया गया कि 1 अक्तूबर को अंतर्राष्ट्रीय बुजुर्ग दिवस के रूप में मनाया जाएगा और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए अहम पहलें की जाएंगी।
यह उद्गार लायंस क्लब की मथुरा रोड स्थित वसुंधरा कॉलोनी में हुई कार्यकारिणी की बैठक में अध्यक्ष लायंस क्लब व पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अशोक कपूर ने व्यक्त किए। इस मौके पर वक्ताओं ने एक अक्तूबर के मौके पर एक वरिष्ठ नागरिकों के हितों और उनके जीवन में आने वाली कठिनाइयों को लेकर जागरूकता सम्मेलन आयोजित कराए जाने पर जोर दिया। जिसको उपस्थित सदस्यों ने एक मत से स्वीकार किया। इस मौके पर जल्द ही एक सार्वजनिक स्थान के चयन करने और बुजुर्गों के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं व संगठनों से मिलकर कार्यक्रम को पूर्ण रूप देने का निर्णय भी किया गया।
आगामी त्योहारों की तैयारियों की मण्डलायुक्त ने समीक्षा की
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। दशहरा, भरतमिलाप, दुर्गा पूजा, मोहर्रम, पैगी जुलूस आदि जुलूसों में जो भी सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, पुलिस बल की ड्यूटी लगाई जाये उन सब को शासन के निर्देशों के अनुरूप पक्ष पात रहित होकर अपनी ड्यूटी पूरी करनी हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाये। इन स्थानों में फुअड़-पन के गाने, आश्लील नृत्य आदि किसी भी स्थिति में सम्पन्न न होने पाये। पुलिस बल एवं नगर निगम का आपात कालीन कन्ट्रोल रूम की स्थापना अविलम्ब कर दी जाये मार्ग पर अपनी समस्याए एवं शिकायतों का दर्ज करा सकें।
उक्त निर्देश मण्डलायुक्त पी० के० महान्ति ने आगामी त्यौहारों की तैयारियों की समीक्षा करते हुये निर्देशित किया।
धान खरीद में किसानों को सुविधाओं की जानकारी एसएमएस द्वारा तत्काल की जाये: मुख्य सचिव
सचिव जनपदों के निरीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान धान क्रय की समीक्षा कर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना भी अनिवार्य होगा: राजीव कुमार
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 09 मण्डलों के 31 जनपदों में आगामी 25 अक्टूबर से धान खरीद प्रारम्भ होकर 31 जनवरी, 2018 तक किसानों से निरन्तर की जायेगी धान की खरीद: मुख्य सचिव
पूर्वी उत्तर प्रदेश के 09 मण्डलों के 41 जनपदों में धान खरीद 01 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 28 फरवरी, 2018 तक कराने हेतु धान क्रय केन्द्र खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित हो: राजीव कुमार
धान खरीद हेतु निर्धारित 50 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष 03 हजार धान क्रय केन्द्र विभिन्न क्रय एजेन्सियों द्वारा विभिन्न जनपदों में स्थापित: निवेदिता शुक्ला वर्मा, प्रमुख सचिव, खाद्य
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन में प्रदेश में धान खरीद में किसानों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी किसानों को उनके मोबाइल नम्बर पर एस0एम0एस0 द्वारा दी जायेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जनपदों के निरीक्षण हेतु नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अपने नामित सम्बन्धित जनपदों में निरीक्षण के दौरान धान क्रय की समीक्षा कर निर्धारित चेक लिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना भी अनिवार्य होगा।
सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करने वाले युवक को हिरासत में लिया
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डाली गई अभद्र फोटो और उनके लिए की गई अभद्र टिप्पड़ी को लेकर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने टिप्पड़ी करने वाले युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने भी कार्यवाही करते हुऐ फेसबुक पर अभद्र पोस्ट मामले में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मुख्यमंत्री के फोटो पर पोस्ट करने फोटो को लाइक करने शेयर करने और कमेंट करने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। आपको बता दे की हाथरस जिले की कोतवाली सादाबाद क्षेत्र में एक समुदाय के युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो से छेड़छाड़ करते हुए फोटो को अपनी फेसबुक पर पोस्ट किया है मुख्यमंत्री के फोटो पर पोस्ट करने वाले युवक द्वारा फोटो लाइक करने शेयर करने और कमेंट करने के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। युवक द्वारा की गयी इस पोस्ट पर हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ एक तहरीर कोतवाली सादाबाद में दी है।
मामला प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने मामले में तत्काल कार्यवाही करते हुए युवक के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकददमा दर्ज करते हुए फेसबुक पर पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया हैं। https://www.youtube.com/watch?v=c2VIs69EpWE&feature=youtu.be
एबीवीपी के छात्र छात्राओं ने बीएचयू कुलपति के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। बीते दो दिन पहले बीएचयू में छात्राओं से छेड़छाड़ और उनके ऊपर बरसाई गयी लाठियों के बाद पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा गया है। हर तरफ प्रदेश सरकार से लेकर केंद्र सरकार की जमकर किरकिरी हो रही है इस मामले को लेकर हर तरफ विभिन्न दलों के लोग अपना अपना विरोध प्रदर्शन जता रहे हैं। वहीं आज बुधवार को नवाबगंज स्थित वीएसएसडी कालेज के एबीवीपी के छात्र छात्राओं ने बीएचयू में छात्राओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण हिंसा का जोरदार विरोध कर बीएचयू कुलपति के खिलाफ नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। वहीं इस प्रदर्शन में छात्राओं ने भी हिस्सा लेकर जमकर नारेबाजी की।
यातायात नियमों के लिए किया गया जागरूक छात्राओं को दिलाई शपथ
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। एसएन सेन बालिका पीजी कॉलेज के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक यातायात सुशील कुमार के निर्देश पर छात्राओं को यातायात नियमों के लिए जागरुक किया गया और एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया छात्राओं को संगोष्ठी में संबोधित करते हुए टीएसआई शिव सिंह छोकर ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी यातायात संकेतों का ज्ञान कराया और बताया कि ट्रैफिक सिग्नल का अर्थ क्या होता है और वह कैसे चलते हैं कार्यक्रम के उपरांत सभी छात्राओं को यातायात नियमों के लिए शपथ दिलाई की सभी छात्राएं यातायात नियमों का पालन करेंगे कभी भी यातायात नियमों को नहीं तोड़ेगी।
और दूसरों को भी यातायात नियमों के लिए जागरूक करेंगे कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित टीएसआई शिव सिंह छोकर, डॉ प्रीति पांडे, ममता आदि लोग मौजूद रहे। छायाकार: नीरज राजपूत
सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने किया अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत
पेट्रोल डीजल जीएसटी में लाने की मांग उठी
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के पूर्व प्रवक्ता और उप्र उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता को समाजवादी पार्टी व्यापार सभा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर आज व्यापारियों ने एक बैठक का आयोजन कर कलक्टरगंज में भव्य स्वागत किया। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सहमति से सपा व्यापार सभा प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल ने अभिमन्यु गुप्ता को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी। उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर से जुड़े व्यापारियों ने कलक्टरगंज में 51 किलो की माला और सिरोपा के साथ अभिमन्यु गुप्ता का स्वागत किया और अभिमन्यु गुप्ता के साथ व्यापारी समाज में संघर्ष का प्रण लिया।
आप कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में छात्राओं पर हुए जुल्म को लेकर प्रदर्शन किया
कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। बड़े चैराहे पर आज आप कार्यकर्ताओं ने बीएचयू में बर्बरतापूर्ण तरह से छात्राओं पर हुए जुल्म को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। बीएचयू में इस तरह की दर्दनाक घटना के बाद आप कार्यकर्ताओं ने सर मुड़वा कर विरोध प्रदर्शन किया वही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर निशाना भी साधा। आप के कार्यकर्ता सोम पाल ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली मोदी सरकार अब देश की बेटियों की सबसे बड़ी दुश्मन बन गई है। पूरा देश नवरात्री के पर्व में डूबा हुआ है जहां एक तरफ बेटियों की घर घर में पूजा की जा रही है। जबकी मोदी सरकार बीएचयू में बेटियों पर लाठीचार्ज का मुकदमा दर्ज करवाकर मातृ शक्ति का घोर अपमान किया है।
Jansaamna