Friday, September 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3505)

मुख्य समाचार

घायल को अस्पताल छोड भागे जीआरपी के जवान

जिलाधिकारी नेहा शर्मा से शिकायत करने पर दौडे चले आये जिला अस्पताल
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जीआरपी क्षेत्र में घायल यात्री को अस्पताल में छोड कर भागी पुलिस , जिलाधिकारी , सीएमएस से शिकायत करने के बाद घायल को पुलिस आकर आगरा ले गयी।
जनपद औरेया क्षेत्र के विधूना रिरूगंज निवासी 35 वर्षीय सत्यवीर सिंह पुत्र अमरसिंह टूण्डला से ट्रेन द्वारा अपने घर के लिए जा रहा था। उसी दौरान किसी तरह शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरकर वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

Read More »

भागीरथी योजना के अन्तर्गत आने वाले ग्रामों की सूची 18 अगस्त तक उपलब्ध करा दी जायेः राजीव कुमार

portal head web news2प्रदेश में सभी घरों मे स्वच्छ पेयजल पाइप कनेक्शन के माध्यम से पहुंचाने के लिये भागीरथी योजना यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां पूर्ण कराये शीघ्रः मुख्य सचिव
प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत लाभान्वित होने वाले लाभार्थियों की सूची ग्रामवार विभागीय वेबसाइट पर अपलोड कराते हुये सम्बन्धित गांवों के सार्वजनिक स्थलों पर वाल पेन्टिंग अवश्य करा दी जायेः मुख्य सचिव
ग्रामीण पेयजल योजनाओं के प्रभावी अनुश्रवण के लिये जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित करें अनुश्रवण समितिः राजीव कुमार
महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत परिसंपत्तियों की जियो टैगिंग कराने के अतिरिक्त लाभार्थियों को आधार बेस्ड पेमेण्ट सिस्टम से जोड़ा जायेः मुख्य सचिव
लखनऊ, पंकज सक्सेना। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के निर्देशानुसार प्रदेश में सभी घरों मे स्वच्छ पेयजल पाइप कनेक्शन के माध्यम से पहुंचाने के लिये भागीरथी योजना यथाशीघ्र प्रारम्भ कराने हेतु आवश्यक कार्यवाहियां यथाशीघ्र पूर्ण करायी जायें। उन्होंने कहा कि भागीरथी योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में संतृप्त किये जाने वाले ग्रामों की सूची तथा सभी ग्रामों को संतृप्त करने की कार्य योजना भी यथाशीघ्र अधिकतम 18 अगस्त तक उपलब्ध करा दी जाये।

Read More »

घर से दौडने निकले युवक की ट्रेन से कटकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी एक छात्र की ट्रेन से कटकर मौत हो गयी। मृतक नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था, घर से सुबह दौड लगाने के लिए गया हुआ था। शव को जीआरपी ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 25 वर्षीय रामू पुत्र हरीकिशन बीएससी प्रथम का छात्र था। रोजाना की तरह शुक्रवार की तडके घर से दौड लगाने के लिए निकला था।

Read More »

सिफ्सा गवर्निंग बाडी की बैठक प्रत्येक तीन माह में अवश्य आयोजित कराई जायेः मुख्य सचिव

portal head web news2सिफ्सा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों का आम जनता केे मध्य हो रहे प्रभाव का समय-समय पर आंकलन एवं सर्वेक्षण अवश्य कराया जायेः राजीव कुमार
‘‘मेरी सेहत मेरा निर्णय’’ के कार्यक्रम का विस्तार करते हुये प्रत्येक जनपद के 10 काॅलेज के स्थान पर अधिक काॅलेजों में आयोजित कराया जायेः मुख्य सचिव
लखनऊ, पंकज सक्सेना। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने निर्देश दिये कि सिफ्सा गवर्निंग बाडी की बैठक निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक तीन माह में अवश्य आयोजित कराई जाये। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बैठक में सिफ्सा द्वारा किये जा रहे कार्यों में से पांच उत्तम कार्यों का प्रस्तुतिकरण किया जाये और उन कार्यक्रमों के विस्तार और कैसे कराकर आम जनता को और अधिक बेहतर सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु बेहतर रूप से चर्चा की जाये। ऐसे जनहित एवं उपयोगी कार्यक्रमों को वृहद स्तर पर प्रदेश में लागू किये जाने हेतु गंभीरता से विचार किया जाये।

Read More »

पेशकार ने वकील को जड़ा थप्पड़

2017.07.27 12 ravijansaamnaकानपुर/घाटमपुर, शीराजी। आज गुरूवार दोपहर मुकदमे की तारीख देने को लेकर अधिवक्ता व पेशकार के बीच मारपीट हो गई, नाराज वकीलों ने हंगामे के बाद स्थानीय थाने में मुकदमा पंजीकृत करवा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता ब्रजेश कुमार शुक्ला ने स्थानीय पुलिस को बताया कि दोपहर में वोह तहसीलदार न्यायिक कोर्ट में एस0 वेंकटेश्वर बनाम स्वर्णलता की फाइल में तारीख लेने गया था। पेशकार राजेश सचान ने तारीख देने से मना कर दिया इसकी शिकायत तहसीलदार से चैम्बर में करने के दौरान राजेश ने गाली गलौज के बाद मारपीट कर उसका मोबाइल तोड़ दिया। साथी वकीलों के आने से पूर्व जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग निकला। अधिवक्ताओं द्वारा हंगामा करने के बाद स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More »

साथी के साथ हड़ताल पर वकील

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तहसीलदार न्यायिक कोर्ट के पेशकार द्वारा अधिवक्ता बृजेश शुक्ला के साथ की गई मारपीट के विरोध में वकीलों ने तहसील कैम्पस व कोतवाली में जमकर हंगामा किया और तहसील कार्यालयों के कुर्सी मेज पलट दिया। वकीलों ने तत्काल बैठक कर तहसीलदार की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए पेशकार राजेश सचान के निलम्बन एवं तहसीलदार का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी तहसीलदार तहसीलदार न्यायिक व नायब तहसीलदार न्यायालयों का कार्य बहिष्कार करने की घोषणा कर दी। इस मौके पर एडवोकेट उजियारी लाल यादव, कमलापति त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, कुलदीप सिंह, नाजरीन एडवोकेट, श्यामबाबू सचान, हरिओम सचान, सन्तोष श्रीवास्तव, आदि अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Read More »

स्कूल संचालक की पुत्री को मारपीट कर किया घायल

डायल 100 को फोन कर दी घटना की जानकारी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के एक स्कूल संचालक व उसकी पुत्री को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता से कुछ दबंग लोग जबरन चैथ बसूली करना चाहते है। डायल 100 को फोन करने पर उसने अपनी जान बचायी। संचालक की पुत्री का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण भी कराया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र के रैपुरा रोड भीकनपुर निवासी अमरीश कुमार माहेश्वरी एसडी पब्लिक स्कूल चलाता है। जिसको गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोग आये दिन चैथ बसूली के नाम पर रूपये मांगते है। न देने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैै, विगत कई दिनो से यह सिलसिला चल रहा है। 

Read More »

जिला अस्पताल के गेट पर बना मौत का कुआ

2017.07.27 10 ravijansaamnaसर्विस रोड पर बने गड्डे में फसी सरकारी गाड़ी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला अस्पताल के गेट पर मौत का कुआ बना हुआ है। जो किसी बड़े हादसें का इंतजार कर रहा है। इस कुए में आज सरकारी वैन काफी देर तक फसी रही। लेकिन किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नही है। बताते चले कि जिला अस्पताल के मुख्य गेट पर इन दिनों एक मौत का हुआ बना हुआ है। जो आये दिन किसी ने किसी को घायल करता है। अगर इस ओर समय चलते ध्यान नही दिया गया, तो एक बडा हादसा हो सकता है। गुरूवार की दोपहर सीडीओ अशोक कुमार के निरीक्षण के कुछ समय बाद ही भारत सरकार की एक गाडी उक्त गड्डे में फस गयी। काफी देत तक प्रयास करने के बाद गाड़ी को बाहर निकाला गया। 

Read More »

रेल प्रशासन को है हादसे का इंतजार

2017.07.27 09 ravijansaamnaफतेहगढ़ में महीनों से उखड़ा पड़ा है प्लेटफार्म, कब बनेगा पता नहीं!
रोज दर्जनों यात्री हो रहे चुटहिल, स्टेशन अधीक्षक नदारद
फर्रूखाबाद, पंकज कुमार सिंह। रेलवे प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। तभी तो महीनों से उखड़े पड़े प्लेटफार्म को बनवाने में काई प्रगति नजर नहीं आ रही। ऐसे में रेल यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। फतेहगढ़ रेलवे स्टेशन का मुख्य प्लेटफार्म संख्या एक महींनों से उखड़ा पड़ा है। ट्रेन आते ही यात्रियों की भगदड़ से प्लेटफार्म पर उखड़ी पर्ड़ी इंटों और बनी पड़ी स्लैबों से

Read More »

भाजपा में भी गुटबाजी, आपस में भिड़ रहे नेता

कानपुर, जन सामना संवाददाता। भाजपाई भी गुटबाजी में लगे है। गुटबाजी इतनी तगड़ी है कि एक दूसरे के गुट को फूंटी आंख नहीं सुहाते। ऐसे में भाजपाई ही पार्टी के लिए मुसीबतों का सबब बन रहे हैं। मामला श्यामनगर का हैं। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी एक नेता जी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता से गुंडई करते नजर आये। सड़क पर ही एक भाजपा कार्यकर्ता को नेता जी भद्दी भद्दी गालियां देते हुये उसे देख लेने की धमकी दे रहे थे। ऐसे में मौके पर भीड़ का जमाववाड़ा लग गया। वहां मौजूद स्थानीय लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि नेता जी छावनी विधानसभा के श्यामनगर मंडल अध्यक्ष हैं भाजपा नेता हमेशा कहते हैं कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। किन्तु जनता के सामने ही नेता जी अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता से गाली गलौज करते दिखे। ऐसे में भाजपा की कथनी करनी में प्रश्न चिन्ह दिखता है। ऐसे में आपसी गुटबाजी का ही नतीजा है कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के विधानसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया किन्तु छावनी विधानसभा हार गयी कारण और भी हो सकते हैं किन्तु नेतृत्व करने वालों का कार्यकर्ताओं से व्यवहार भी एक बड़ा कारण सामने आ रहा है।

Read More »