Wednesday, September 16, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंग भाजपा नेता ने दलित युवती को तेजाब से नहला देने की धमकी दी

दबंग भाजपा नेता ने दलित युवती को तेजाब से नहला देने की धमकी दी

शिवली, कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। छेड़ छाड़ मारपीट व दलित उत्पीड़न के मामले में समझौता करने की बात न मानने पर झुल्लाये दबंग भाजपा नेता ने दलित युवती(काल्पनिक नाम सीता) के साथ गाली गलौज के साथ जाति सूचक अभद्र भाषा का प्रयोग कर तेजाब से नहला देने के साथ जान से मारने की धमकी दी। युवती ने दो लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न जान से मारने गाली गलौज की रिपार्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शिवली कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने पुलिस को बताया कि शिवली कस्बे में कोचिंग आते जाते समय चौबेपुर थाना क्षेत्र के मनोह निवासी अजय उर्फ शैलू पण्डित परेशान करता था।



  जिसके खिलाफ युवती ने फरवरी माह में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से आने के बाद दबंग युवक उक्त मुकदमे में समझौता का दबाव बना रहा था। कल 25 सितम्बर को युवती अपने गांव के पास किराने की दुकान में अपने ममेरे भाई के साथ गयी थी वही कुछ देर बाद शैलू अपने मित्र पोले सिंह पुत्र ब्रजविलास निवासी ज्योति के साथ आ गया। वही दोनों युवकों ने गाली गलौज शुरू कर जान से मारने की धमकी देने लगे। समझौता न करने पर तेजाब से नहला देने की बात कहने लगे। शिवली कोतवाली प्रभारी राधा मोहन ने बताया कि आरोपी शैलू को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ कर जेल भेज दिया गया।