Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 3581)

मुख्य समाचार

पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपाईयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

2017.04.06. 2 ssp BJP STHAPNA DIVASसेन्ट्रल स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान, हटाया कूड़ा, साफ की गंदगी
सैकड़ों भाजपाईयों ने अलग अलग स्थानों पर की साफ-सफाई
पंकज कुमार सिंह
कानपुर। शहर भर में भाजपाईयों ने सफाई अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं ने पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सेन्ट्रल स्टेशन से स्वच्छता अभियान की शुरूआत की।
गुरूवार को कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन को चमाचम करने में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता और नेताओं ने अपना खूब पसीना बहाया। सुबह से दोपहर तक सूरज की तपिश को दरकिनार कर सेन्ट्रल स्टेशन परिसर को साफ कर डाला। पार्टी के शीर्श नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर आजभारतीय जनता पार्टी कानपुर दक्षिण की जिलाध्यक्ष अनीता गुप्ता के नेतृत्व में कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Read More »

शराब के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

2017.04.06. 2 ssp SHARAB BANDIएस. के. चित्तौड़ी: फिरोजाबाद। यूपी में नई सरकार बनने के बाद शुरू हुआ शराब के ठेकों का विरोध शनै-शनै उग्र रूप लेता जा रहा है। बुधवार को जनपद के कई थाना क्षेत्रों में शराब के ठेकों पर महिलाओं ने धावा बोल कर शराब की कई दुकानों पर जमकर तोडफोड की। यही नहीं कई दुकानों से नगदी लूटे जाने की समाचार भी मिले हैं। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने भी ताबड़तोड कार्रवाई कर दर्जनों महिलाओं और पुरूषों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों को संगीन धाराओं में जेल भेजने की बात कही गई।
जनपद में महिलाओं के कई समुहों ने थाना दक्षिण, थाना लाइनपार, थाना रामगढ, थाना सिरसागंज और शिकोहाबाद में संचालित सरकारी शराब के ठेकों पर जमकर तोडफोड की। आक्रोशित महिलाओं ने देशी और विदेशी मदिरा की दुकानों के अतिरिक्त बीयर के ठेकों पर धावा बोला। हाथों में लाठी डंडे और ईट-पत्थरों से लैस महिलाओं के समूह ने सबसे पहले लाइनपार स्थित देशी शराब के ठेके को निशाना बनाते हुए ठेका पर रखी हजारों रूपए कीमत की शराब सडक पर फेंक दी। यही नहीं महिलाओं के समूह ने पुलिस चैकी रेलवे रोड के समीप स्थित एक विदेशी मदिरा की दुकान में रखी गई लाखों रूपए की शराब नष्ट कर दी। इस दुकान पर महिलाओं ने जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं महिलाओं ने लाइनपार स्थित दुकान को तहस नहस करने के बाद उसमें आग लगा दी। वहीं शराब की दुकान के ठेकेदारों की माने तो महिलाओं ने तोड़-फोड़ के दौरान दूकान में में रखी लाखों रूपए की नगदी भी लूट ली।

Read More »

सैफई में एसडीएम ने किया भंडारे का आयोजन

2017.04.06. 4 ssp kanya pujan saifaiइटावा, जन सामना ब्यूरो। सैफई के उपजिलाधिकारी ए के सिंह ने दुर्गा देवी मंदिर गींजा पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सैफई क्षेत्र के दुर्गा देवी मंदिर पर सुबह से ही भक्तों का आना शुरू हो गया था झण्डा, जवारे, कीर्तन, हवन पूजन का सिलसिला सुबह से रात्रि तक चलता रहा। सैफई के उपजिलाधिकारी ए के सिंह, तहसीलदार सैफई राजकुमार सिंह यादव ने सुबह हबन पूजन किया व दोपहर में विशाल भंडार का आयोजन किया जिसमें दूर दूर से आये भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया। उपजिलाधिकारी ने खुद बराबर प्रसाद वितरित किया।

Read More »

दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक मौत, तीन घायल

घाटमपुर, जन सामना संवाददाता। दो मार्ग दुर्घटनाओं में एक युवक की मौत हो गई तथा तीन लोग घायल हो गये जिन्हें उपचार के लिये स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धवार सुबह मूसानगर रोड स्थित बेंदा पुल के पास दो बाइकें आमने सामने भिड़़ गईं, दुघर्टना में मूसानगर स्थित मुक्तादेवी के दर्शन करके लौट रहे ग्राम कुम्हऊपुर निवासी अभयसिंह उसकी पत्नी मीरा बहन आरती घायल हो गईं, जिन्हें उपचार के लिये घाटमपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अभय को उर्सला कानपुर भेजा गया है। दूसरी घटना शाम नौरंगा मण्डी समिति के पास घटी जहानाबाद की ओर से घाटमपुर आ रही मैजिक जीप ने विपरीत दिशा में आ रही बाइक में टक्कर मार दी।

Read More »

वैष्णोदेवी धाम पर हुई सिद्धिदात्री की आराधना

2017.04.05. 6 ssp skc3कैला देवी मंदिर पर रही भक्तों की भीड़
नवमी पर देवी पंडालों में रही भक्तों की धूम
दंडौती और अन्नकूट प्रसादी का वितरण हुआ
भक्तों ने माता के मंदिर में दी दस्तक, मांगी मनौती
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उसायनी स्थित वैष्णो देवी धाम पर बुधवार को नवमं माता सिद्धिदात्री की आराधना की गई। इस दौरान मंदिर प्रांगण में माता के भक्तों की भारी भीड जमा रही। वहीं नगर के राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ रही।
फिरोजाबाद-टूण्डला हाइवे स्थित माता वैष्णोदेवी धाम पर नवमं माता सिद्विदात्री की आराधना के लिए सुबह से ही माता के भक्तों का जमाबड़ा देखने को मिला। बेहद सुरम्य और विशाल प्रांगण में स्थित माता मंदिर पर भव्य प्रकाश व्यवस्था ने मंदिर की प्रतिष्ठा में चार चांद लगा दिए।

Read More »

गर्मी में लोगों के कंठ तर करेगा निःशुल्क प्याऊ

2017.04.05. 5 ssp skc2फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। ग्रीष्म काल में लोगों के कंठों तक शुद्व एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के इरादे से मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा स्थानीय रामलीला चैराहा पर प्याऊ की व्यवस्था कराई गई।
परम आराध्य माता राजराजेश्वरी देवी की जयंती के अवसर पर सतपाल जी महाराज की पे्ररणा से रामलीला चैराहा पर निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था की गई। प्याऊ का शुभारम्भ महात्मा साध्वी सुधाबाई एवं मदालसा बाई ने दीप प्रज्जवलन कर किया।

Read More »

भाजपा का फसली ऋण माफ करना दिखावा

टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक में भाजपा द्वारा किसानों के माफ किए गए ऋण को दिखावा बताया गया। पं. श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि किसानों को आंशिक नहीं बल्कि पूरा कर्ज माफ करना चाहिए। एक लाख तक ऋण माफ करने की घोषणा मात्र एक दिखावा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से किसानों की हितैशी रही है। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सडक से संसद तक आंदोलन किया है।

Read More »

राष्ट्रहित में काम करेगा बजरंग दल

टूंडला, जन सामना संवाददाता। बुधवार को बजरंग दल की बैठक स्टेशन रोड पर राघवेन्द्र सिंह के आवास पर हुई। जिसमें संघ, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को मजबूत बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बजरंल दल के जिला संयोजक संतोष कुमार वशिष्ठ ने कहा कि युवाओं की भागेदारी राष्ट्रहित में होना जरूरी है। उसके लिए युवाओं को बजरंग दल से जुडकर समाज हित में काम करना होगा। आशू चक ने कहा कि भारतीय संस्कृतिक की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। बजरंग दल हिंदू सभ्यता और संस्कृतिक को बचाने की लडाई लडता है। नवल त्यागी ने नगर के हर गली मुहल्लों में बजरंग दल के कार्यकर्ता होने की अपील की।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली निषादराज की शोभायात्रा

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। महाराज गुहराज निशाद जयंती महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा आज बुधवार को बड़े ही धूमधाम के साथ निकाली गई। इस अवसर पर नगर के रामचन्द्र पालीवाल हाॅल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसमाज के लोग मौजूद रहे।
महाराज गुहराज निशाद की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ गांधी पार्क से शुरू होकर विवेकानंद चोक, सेन्ट्रल चैराहा, गंज चैराहा, शास्त्री मार्केट, सदरबाजार, घंटाघर चैराहा, थाना दक्षिण, गल्ला मण्डी, चन्द्रवार गेट, रामनगर, छारबाग स्थित महाराज गुहराज निशाद की प्रतिमा स्थल पर जाकर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में लगभग आधा दर्जन झांकिया शामिल रहीं। शोभायात्रा के आगे काली-आखड़ चल रहे थे।

Read More »

राम जन्म की कथा सुन झूमे श्रद्धालु

राम नवमीं पर मनाया गया भगवान राम का जन्मोत्सव
सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहा है श्रीराम महोत्सव
टूंडला, जन सामना संवाददाता। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव महोत्सव में बुधवार को श्रीराम जन्म की कथा का वर्णन किया गया। इस दौरान श्रद्धालु भगवान राम के जन्म की कथा सुन भक्ति में सराबोर हो गए।
बुधवार को श्री राम नवमीं के अवसर पर श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन बडी ही धूमधाम के साथ किया गया। कथा वाचक रामप्रिया शरण ने कहा कि अवध में भगवान राम का प्राकट्योत्सव होने की तैयारी चल रहीं थी। समस्त अयोध्या वासी भगवान राम के स्वागत को तैयार थे। अवध में हर्षोल्लास का माहौल था। अयोध्यावासी संकट की घडी में तारनहार के आने का इंतजार कर रहे थे। 12 बजते ही श्रीराम का जन्म हुआ।

Read More »