हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय संस्कृति की नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नवसम्वत 2074 के अवसर पर आज हिन्दू जागरण मंच के सैकडों कार्यकर्ता एवं महिलायें सासनी गेट पर एकत्रित हुए और पूरे शहर में भगवा जुलूस निकाला।
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए हि.जा.म. के प्रदेश मंत्री अभिषेक रंजन आर्य ने कहा कि हमें उन अंग्रेजों की नववर्ष एक जनवरी को नहीं मनाना चाहिये क्योंकि अंग्रेजों ने 150 साल भारत को गुलाम बनाकर रखा और भारत के लोगों पर अत्याचार किये। हमें अपना नववर्ष मनाना चाहिये। हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि पूरी दुनिया में 150 करोड भारत के लोग रहते हैं यदि 150 करोड लोग नव सम्वत को मनायेंगे तो अपनी संस्कृति की विश्व में अलग पहचान बनेगी।
सासनी गेट से भारी संख्या में शामिल लोग व महिलायें सभा कार्यकर्ता प्रचार वाहन के साथ जुलूस के रूप में कमला बाजार, गुडिहाई बाजार, पसरट्टा बाजार, नयागंज, पत्थर बाजार, सर्राफा, लोहट बाजार, रूई की मण्डी, नजिहाई, घण्टाघर, बैनीगंज, रामलीला मैदान, पंजाबी मार्केट होते हुए तालाब चैराहे पर पहुंचे जहां सभी कार्यकर्ताओं ने भारत माता के छविचित्र पर सैकडों दीपकों से महाआरती की जिसमें तालाब चैराहे पर से गुजरने वाले राहगीरों ने भी भाग लिया।
मुख्य समाचार
नवसंवत्सर पर निकलीं मनमोहक झांकियां
सासनी, हाथरस, ब्यूरो। कस्बा और देहातों में नवसंत्सर का जोरदार स्वागत किया गया। आरएसएस द्वारा शाखा लगाई गई तो विद्यालयों में हवन यज्ञ कर प्रभात फेरी निकाली गई। रंग बिरंगी पोशाकों में सजे छात्र-छात्राओं ने माहौल को और भी सुंदरता प्रदान की।
नवसंवत्सर 2074 का जोरदार स्वागत किया गया। रामलीला मैदान में आरएसएस द्वारा शाखा लगाकर देश के लिए जीने और देश के लिए मरने की कसम खाई गई। तथा नवसंवत्सर के बारे में जानकारी दी।संघ संचालक ओमप्रकाश जी ने अपने आशीष वचनों के जरिए बताया कि आरएसएस ऐसी संस्था हैं जिसका कण-कण भारत भूमि से जुडा है। नवसंवत्सर हिन्दू वर्ष का शुभारंभ हैं इसी से तारों, ग्रह नक्षत्रों की गणना संभव हो सकी है। अंग्रेजी कलेंडर में ऐसा कुछ नहीं है जो प्रकृति के बारे में बता सकें। श्री राधेश्याम स्वर्णकार सरस्वती शिशु मंदिर में बच्चों द्वारा रंगबिरंगी पोशाकें पहनकर प्रभात फेरी निकाली गई। जो शहर के विभिन्न बाजरों से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंची जहां बच्चों केा स्वल्पहार दिया गया। प्रभात फेरी में बच्चों द्वारा भारत की एकता अखंडता और अनुशानता के साथ रहते हुए विभिन्न झांकियों के साथ शांति का संदेश दिया।
अधिकारियों की लापरवाही व गंदगी देख कमिश्नर हुए नाराज
अधिकारियों कर्मचारियो लगाई लताड, एडीओ पंचायत को दी प्रतिकूल प्रविष्टि
सासनी, हाथरस, जन सामना ब्यूरो। तहसील का औचक निरीक्षण करने आए कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा ने तहसील में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही और उदासीनता के कारण तहसील में पसरी गंदगी और टूटे किबाड अलमारी आदि को देखकर नाराजगी जताई। एडीओ पंचायत को उनके कार्य में थिथिलता बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दे दी।
कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा जैसे ही तहसील परिसर में आए तो अधिकारियों और कर्मचारियों क हाथ पांव फूल गये। सभी अपने काम छोडकर आव भगत में लग गये। मगर कमिश्न ने तहसील का बारीकी से निरीक्षण किया सबसे पहले उन्होंने विकास खंड परिसर का निरीक्षण किया जहां विकास खंड आफिस सामने पार्क में लगे नल को चलवाकर देखा कि पानी आ रहा हैं या नही। नल ठीक निकला मगर वहीं एक बना कमरा जिसे शौचालय का रूप दिया गया था। गंदगी पसरी होने के कारण नराजगी जताई वहीं एक कमरे में वर्षों से लगे ताले को देखकर तथा एक अन्य कमने में रखी शौचालयों की नई शीटों को देखकर नाराजगी जताई एडीओ पंचायत वीरेन्द्र कुमार से पूछा कि यह शीट प्रयोग में क्यों नहीं लाई गई तो जबाब नहीं दे सके। इसके साथ ही विकास खंड परिसर में बनी नालियां मिट्टी भर जाने से अट गई। उनकी सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम ओमवीर सिंह को निर्देश दिए कि इन्हें शीध्र साफकिया जाए। चाहे नगर पंचायत कर्मचारी ही क्यों न लगाने पडें गत वर्ष विकास खंड परिसर में जल भराव की निकासी के लिए बनाई गई नाली को मिट्टी से भरा देखकर नाराजगी जताई।
प्रधानाध्यापक को सम्मान समारोह कर दी विदाई
हाथरस/सासनी, जन सामना ब्यूरो । न्यू बिजलीघर स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक गंगाशरण गुप्ता का सोमवार को माॅ केला देवी मैरिजहोम के सभागार में प्राथमिक एंव पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक एंव शिक्षिकाओं की ओर से विदाई एंव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें व्लाक के समस्त न्याय पंचायतों के विद्यालयों के शिक्षक एंव शिक्षकाओं ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारम्भ जयप्रकाश नारायण शास्त्री दाऊजी जिला मथुरा द्वारा सुंदर कांड के संगीतमय पाठ से हुआ। तत्पश्चात वक्ताओं ने गंगाशरण गुप्ता के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। मुख्य अतिथि के रुप में वित्त एंव लेखाधिकारी शीलेन्द्र कुमार ने राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका बताते हुए शिक्षक को राष्ट्र के भविष्य का निर्माता बताया। विशिष्ट अतिथि एबीएसए अखिलेश यादव ने कहा कि अशिक्षा समाज का कंलक है इसे मिटाने के लिए घर घर ज्ञान का उजाला करने को शिक्षा का दीप जलाएं।
चेटीचंद जयंती पर खुले रहेंगे मुख्य कोषागार, उपकोषागार
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वित्तीय वर्ष 2016-17 समाप्त होने वाला है वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर विभिन्न विभागांे को अपने से संबंधित वित्तीय स्वीकृतियां शासन से प्राप्त होती है तथा उनमें त्वरित कार्यवाही की जानी होती है। 31 मार्च में मात्र 3 दिन शेष है। 29 मार्च को चेटीचंद जयंती की सार्वजनिक अवकाश हो जाने के कारण कार्य करने का समय और कम हो जायेगा। अतः मुख्य कोषाधिकारी समस्त मुख्य कोषागार के साथ ही समस्त उपकोषागार को 29 मार्च अवकाश के दिन खोले जाने के निर्देश दिये है। यह निर्देश जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह ने मुख्य कोषाधिकारी सहित एडीएम वित्त एवं राजस्व व प्रशासन, समस्त एसडीएम आदि अधिकारियों को दिये है कि वे नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें।
व्यापारियों की समस्याएं सुन दिए निराकरण के आदेश
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। व्यापारियों की सुविधा के लिये व्यापार कर कार्यालय में ऊपरी मंजिलो में जाने के लिये शीघ्र ही लिफ्ट लगाई जाये। जनपद की सभी सड़कों को शीघ्र गड्ढा मुक्त किया जाएगा जिन स्थानों में हैण्डपम्प काम नहीं कर रहे हैं वहां पेयजल आपूर्ति के लिये समरसेबल पम्प लगाये जाये। पुलिस समस्या के निदान के लिये व्यापारियों के साथ बैठके शीघ्र ही आयोजन करें। मण्डी समिति की दीवाल को ऊँची कराकर मरम्मत करायी जाये ताकि चोरी आदि रोकी जा सके। व्यापार कर अधिकारी व्यापारियों से समन्वय बढ़ाये ताकि व्यापारी वर्ग उन्हें अपना समझे। उक्त निर्देश मण्डलायुक्त मो. इफ्तेखारुद्दीन ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित मण्डलीय व्यापार बंधू की बैठक में दिये। व्यापारियों द्वारा ई रिक्शा एवं अतिक्रमण की समस्या बताने पर अपर जिलाधिकारी नगर को निर्देशित किया कि अभियान चलाकर इस समस्या को दूर कराये इसके साथ ही केस्को से सम्पर्क कर जो खम्बे सड़क पर है उनको भी हटवाये।
पल्स पोलियो जनपद स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 30 को
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद में दो अप्रैल से लेकर चार अप्रैल तक पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जनपदस्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों की बैठक 30 मार्च को 4 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया हैं। यह जानकारी सीएमओ ने दी है।
Read More »एसडीएम ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। तहसील मुख्यालय स्थित उपजिलाधिकारी कार्यालय में आज सुबह एसडीएम सुखबीर सिंह ने तहसील कर्मियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंनें कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दे कोई भी कर्मचारी पान वगुटखा खाकर कार्यालय में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि अपने कार्यक्रम में प्रातः दस बजे बैठकर जनता की समस्याएं सुने एवं जनता का कार्य सम्पादित करे। कार्यालय में गन्दगी पाई गई तो सम्बंधित कर्मी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। अधिकारी व कर्मचारी खुद झाड़ू लगा कर स्वच्छता का सन्देश दें। अगर कोई भी मसाला व गुटखा खाकर कार्यालय आया तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अजीत सिंह आर.के. सूर्यप्रकाश, कानूनगो आस्था पाण्डेय, राजकुमार दुबे, अनिल पाण्डेय, लेखपाल आर.आई. अमीन लिपिक आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »स्वच्छ ग्राम सभा चुने जाने पर उत्सव का माहौल
प्रधानसंघ अध्यक्ष चन्द्रभान सिंह परिहार सम्मानित
कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भारत सरकार के पायलट प्रोजेक्ट स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत गुजेला ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह परिहार को मण्डलायुक्त द्वारा सम्मानित किये जाने पर ग्रामीणों ने गाॅव में मिष्ठान बाॅंट कर व बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया। चन्द्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय कानपुर में आयोजित समारोह में जिले की कृल 590 ग्राम सभाओं में से 55 ग्राम सभा को शत प्रतिशत खुले में शौच मुक्त गाॅव, अच्छे शौचालयों का निर्माण एवं सफाई व्यवस्था उत्तम होने के चलते इन गाॅवों के प्रधानों को सम्मानित किया गया है। जिसके लिये मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त इफ्तिखारूद्दीन व जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा द्वारा गुजेला ग्राम प्रधान चन्द्रभान सिंह परिहार को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
तीन दिन के अन्दर सभी सड़कें करें गड्ढा मुक्तः मण्डलायुक्त
⇒पेयजल योजना के कार्यो की समीक्षा कर दिए निर्देश
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी एवं जल निगम के अभियन्ता यह सुनिश्चित कर लें कि ग्रामीण पेयजल की उपलब्धता भीषण गर्मी में भी बनी रहे। इसके लिए अभी से उन्हें प्रयास करना होगा। यदि हैण्डपम्प रिबोर के बाद भी पानी न दे तो वहां पर समरसेबुल पम्प लगवाया जाये ताकि जनता को पानी की किल्लत न हो। सभी जिलों के जिलाधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता जल निगमएवं अन्य अधिकरी साथ मिलकर समीक्षा कर पेयजल की समस्या का निदान निकालें। सभी रिबोर हैण्डपम्पों का एक हफ्ते में सर्वे कराये और यह सर्वे कार्य सम्बधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार से सत्यापित कराया जाये। मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया जाये कि वह अपने जिलाधिकारियों के साथ बैठ कर यह सुनिश्चित कर लें कि तीन तीन के अन्दर उनके जनपद में सभी सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाये।
Jansaamna