गाय चोरी का विरोध करने पर विहिप शहराध्यक्ष व भाई पर किया पथराव फायरिंग
हाथरस, जन सामना संवाददाता। सर्दी के मौसम में ठंड बढ़ते ही पशु तस्करों व गौतस्करों की आवक बढ़ जाती है और बीती रात्रि को गौतस्कर जहां 2 स्थानों से गायों को चोरी कर ले गये वहीं विरोध करने पर हिन्दूवादी नेता विहिप शहराध्यक्ष व उनके भाई पर गौतस्करों ने पथराव कर फायरिंग करने से भारी हडकम्प मच गया। हिन्दुवादी नेताओं ने आज जहां पुलिस कप्तान से मिले हैं वहीं कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। सर्दी के मौसम में ठण्ड बढते ही गौ तस्करों की आवक जहां बढ जाती है वहीं सडकों पर घूमने वाली गायों को उठा ले जाते हैं साथ ही लोगों की निजी घरेलू गायों को चोरी कर ले जाते हैं। बीती रात्रि को शहर के सादाबाद गेट पर गौ तस्करों द्वारा एक गाय को मैटाडोर में लादने का विरोध करने पर गौ तस्करों विश्व हिन्दू परिषद के शहराध्यक्ष मुकेश कुमार व उनके भाई लखन कुमार पथराव ही नहीं किया उन पर फायरिंग करते हुए भाग गये। घटना में वह जहां बाल-बाल बच गये वहीं क्षेत्र में भारी हडकम्प मच गया। गौ तस्करों ने थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव लहरा में भी घटना को अंजाम दिया गया है और यहां से भी एक गाय को उठा ले गये। उक्त घटनाओं को लेकर आज विश्व हिन्दू परिषद के नेता अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह मिले और पूरे घटनाक्रम से अवगत कराकर पुलिस कप्तान के नाम सौंपा साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
Read More »
Jansaamna
हाथरस, जन सामना संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 16,17 एवं 18 को सासनी के के.एल. जैन इण्टर काॅलेज के क्रीड़ा स्थल में लगने वाले ‘कमल मेला’ के प्रचार-प्रसार के लिए आज जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, मेले के जिला संयोजक गौरव आर्य एवं सह-जिला संयोजक डा. चन्द्रशेखर रावल ने जिले की तीनों विधानसभाओं में तीन अलग-अलग प्रचार रथ झण्डा दिखाकर रवाना किए। ये प्रचार रथ जिले की तीनों विधानसभाओं में मेले के समापन तक प्रचार करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री परमार ने बताया कि कमल मेला केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में आम जनता विशेषकर युवाओं को अवगत कराना है तथा नोटबन्दी को लेकर विपक्षी राजनैतिक दलों द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी की हकीकत से रूबरू कराना है। श्री परमार ने क्षेत्र की समस्त जनता से अधिक से अधिक संख्या में मेले मे परिवार व बच्चों सहित पहुंचने की अपील की है।जिला संयोजक गौरव आर्य ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां अपने अन्तिम चरण में हैं और हाथरस जिले का यह कमल मेला पूरे प्रदेश में मिसाल बने ऐसे हम सब मिलकर प्रयास कर रहे हैं।जिला महामंत्री एवं मेले के सह-जिला संयोजक डा. चन्द्रशेखर रावल ने मेले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मेले में मैजिक शो (जादू), पपेट शो (कठपुतली का खेल), निशाने बाजी, मेंहदी, सेल्फी विद श्री नरेन्द्र मोदी जी इत्यादि मनोरंजक व आकर्षक कार्यक्रमों के अतिरिक्त वर्चुअल रियलिटी जोन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह से साक्षात मुलाकात जैसा रोमांचकारी अनुभव कर सकेंगे। इसके अलावा अनेक मौज-मस्ती भरे मनोरंजक खेलों का आयोजन प्रतिदिन किया जायेगा एवं विजेताओं को अनेक प्रकार के आकर्षक इनाम दिये जायेंगे।
हाथरस, जन सामना संवाददाता। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने जिले में सभी छह कस्तूरबाॅ गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के लिये छह महिला अधिकारियों को नामित किया है। ज्ञातव्य है कि विगत दिनों कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, हाथरस की कुछ बालिकायें अचानक उल्टी एवं बुखार से पीड़ित हो गई थी जिनका उपचार बागला संयुक्त जिला चिकित्सालय में कराया गया। जिलाधिकारी ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लेकर तत्काल प्रभाव से कस्तूरबाॅ गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के नियमित निरीक्षण के लिये महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के आदेश दिये हैं। नामित सभी महिला अधिकारी सप्ताह में न्यूनतम दो बार कस्तूरबाॅ गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों का निरीक्षण कर सीधे डीएम को रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगी।
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। यूपी बोर्ड की परीक्षा केन्द्रों की स्थापना शासन द्वारा निर्धारित मानकों, विधि प्रतिक्रियाओं को मानते हुए ही केंद्रों का निर्धारण किया जाये, उन स्कूलों को केंद्र न बनाया जाये जिनके विरुद्ध एफ० आई० आर० हुई हो। हर परीक्षा केंद्र बनाने पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा एवं मण्डल के सम्बन्धित जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक परीक्षा केंद्रों का परीक्षण कर के ही परीक्षा केंद्र बनाये। शासन की नीति का पालन न होने पर सम्बन्धित अधिकारी को दण्डित होना होगा। कानपुर नगर एवं कानपुर देहात के परीक्षा केंद्रों की पुनः अधिकारी समीक्षा करें और स्थिति से अवगत कराये। उक्त निर्देश आज मण्डलायुक्त मो० इफ्तेखारुद्दीन ने अपने शिविर कार्यालय में आयोजित हाई स्कूल एवं इण्टर के परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में दिये। उन्होंने इटावा जनपद में 101 परीक्षा केंद्र औरैया में 125 परीक्षा केंद्र फरुर्खाबाद में 93 परीक्षा केंद्र एवं कन्नौज में 153 परीक्षा केंद्रों के स्वीकृति प्रदान कर दी। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में यह भी देखा गया कि पूर्व में वहां परीक्षाएं शान्ति पूर्वक सम्पन्न हुई या नही यदि नही तो वहां क्या कार्यवाही की गयी। परीक्षा केंद्र स्थापना में छात्राओं को असुविधा न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा गया हैं।