♦ उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का किया गया सम्मान
♦ सम्मान पाकर कर्मचारियों के खिल उठे चेहरे
कानपुरः अवनीश सिंह। राष्ट्रीय पर्व ‘गणतंत्र दिवस’ के अवसर पर सर्वोदय नगर स्थित सम्भागीय परिवहन कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा, विशिष्ट अतिथि श्याम सिंह पंवार (सदस्य, भारतीय प्रेस परिषद्), उप परिवहन आयुक्त डॉ0 विजय कुमार, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश सिंह के करकमलों द्वारा संयुक्तरूप से राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। उप परिवहन आयुक्त डॉ0 विजय कुमार ने संविधान का प्रस्तावना पढ़ते हुए संविधान के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ दिलाई।
ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा व श्याम सिंह पंवार को सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राजेश सिंह ने सम्मानित किया; तत्पश्चात ब्रिगेडियर ए0 के0 शर्मा, श्याम सिंह पंवार, डॉ0 विजय कुमार व राजेश सिंह ने गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में अपने – अपने विचार व्यक्त किये।
Jansaamna
लखनऊ: जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने मातृभूमि के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीदों तथा देशभक्तों को नमन करते हुए भारतीय संविधान के निर्माताओं को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। केंद्र व प्रदेश नेत्तव के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर द्वारा राष्ट्रीय नव मतदाता दिवस के अवसर नव मतदाता सम्मेलन का आयोजन फिरोजाबाद व शिकोहाबाद विधानसभा में किया गया।
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिले भर में मतदाता दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। डीएम, एससपी और नगर आयुक्त समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।