Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित

फिरोजाबाद। गुरुवार को फिरोजाबाद के सिरसागंज स्थित गिरधारी इंटर कालेज के मैदान पर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा नीम करोली की जय जयकार करते हुए जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुझे दूसरी बार फिरोजाबाद आने का सौभाग्य मिला है। दो चरण पूरे हो चुके हैं। तीसरे चरण के चुनाव में आपको मतदान करके इसमें सहभागी बनना है। दो चरणों के चुनाव में आठ राज्यों में मैं गया हूं। एक ही स्वर गूंज रहा है। फिर एक बार मोदी सरकार का। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर और काशी में काशी विश्वनाथ का निर्माण हो गया है। मथुरा में जितनी भी भूमि है वह भगवान कृष्ण की भूमि है। कांग्रेस वाले कहते हैं कि वह विरासत टैक्स लगाएंगे। वह औरंगजेब के भी पिता हो गए हैं। उसने जजिया कर लगाया, ये विरासत टैक्स लगाएंगे। ये आपके हक पर डकैती है। धार्मिकता के आधार पर देश का विभाजन हुआ था। कांग्रेस कहती है कि ओबीसी और एससी के आरक्षण के एक हिस्से को काटकर मुसलमानों को दे देंगे। जब ये सत्ता में थे तब कुछ नहीं कर पाए। देश की सीमाएं असुरक्षित थीं। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था। विकास के कार्य ठप पड़े थे। गरीब कल्याणकारी योजनाओं में डकैती पड़ती थी। दुनियां में सम्मान मिला है। आतंकवाद नक्सलवाद समाप्त हुआ है। देश की धमक है। मजबूत हाथों में देश होता है तो दुनियां नजरें झुकाती है। मजबूर हाथ में होता है तो दुनियां आंखें दिखाती है। मोदी जी ने सबका साथ सबका विकास को लेकर सभी के लिए काम किया है। नए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाना है। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने संबोधन में कहा कि आगरा लोकसभा के साथ फिरोजाबाद में भी चुनाव है। मैं अपनी लोकसभा का चुनाव प्रचार छोड़कर सहायता के लिये फिरोजाबाद आया हूं। ये चुनाव राष्ट्र विरोधी राष्ट्रवादी पार्टी के बीच है। इस दौरान राज्यसभा सांसद बाबूलाल निषाद, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर, महापौर कामिनी राठौर, पूर्व विधायक हरिओम यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह छोटू यादव ने भी सम्बोधित कर भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को भारी बहुमत से विजयी बनाने के लिए जनसमर्थन मांगा और फिर से फिरोजाबाद सीट पर कमल खिलाने के लिए आह्वान किया।