Friday, July 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 479)

मुख्य समाचार

आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है: बीके भाई

फिरोजाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय केला देवी द्वारा रामनगर ब्रह्माकुमारी पाठशाला पर दो दिवसीय संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ प्रभास्कर राय, बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा, मुन्नी देवी नें दीप प्रज्जलन कर किया। संगीतकार बीके अविनाश भाई ने राजयोग मेडिटेशन की जानकारी देते हुए परमात्मा का सत्य परिचय हेतु सर्वधर्म की धर्मगुरुओं के चौतन्य स्वरुपओं द्वारा निराकार परमात्मा से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक परमात्मा के बच्चें है, आपस में प्रेम से रहने से परमात्मा खुश होते है। इसके लिए किसी हठ या शरीर को कष्ट देने की आवश्यकता नहीं होती। आज के तनाव पूर्ण जीवन में राजयोग से अपने अंदर की कमी, कमजोरियों, बुराइयों आदि को आसानी से दूर किया जा सकता है।

Read More »

सर्वश्रेष्ठ जिला समन्वयक चुने गए अश्वनी जैन

फिरोजाबाद। भारत सरकार के उपक्रम राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी, लखनऊ के तत्वाधान में प्रिंस इंस्टीट्यूट इनोवेशन ऑफ टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित 31 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2023 के तीन दिवसीय कार्यक्रम के समापन के अवसर पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 38 जनपदों के जिला समन्यवक में से फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन को एजेंसी द्वारा चयनित किया गया। उनको मुख्य अतिथि गौतम बुद्ध नगर विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ मलकानिया, कार्यक्रम अध्यक्ष सीएस आई आर के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ भरत सिंह, इंडियन साइंस कम्युनिकेशन एजेंसी लखनऊ के सचिव डॉ विष्णु प्रताप सिंह द्वारा श्रेष्ठ विज्ञान संचारक सम्मान का प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान करके सम्मानित किया।

Read More »

थाना उत्तर में कबाड़ वाहनों का किया निस्तारण

फिरोजाबाद। जनपद न्यायालय के आदेश एवं एसएसपी आशीष तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी उत्तर ने मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह व सीओ सिटी कमलेश कुमार की मौजूदगी में थाना प्रांगण में कबाड़ पड़े 56 वाहनों की नीलामी कर एक लाख 90 हजार रू. की धनराशि जमा कराई है।

Read More »

मुकुल ने जीता कबड्डी में गोल्ड मेडल

फिरोजाबाद। नेपाल के पोखरा में आयोजित एशियन स्टूडेंटस स्पोटर्स चैम्पियनशिप 2023 में नगर के सुहाग नगर निवासी मुकुल मिश्रा व उनकी टीम ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर जनपद के साथ देश का नाम रोशन किया है। कब्बडी में मेडल लेकर आए खिलाड़ियो का नगरवासियों एवं मोहल्लेवासियों जोरदार स्वागत किया। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Read More »

नगर की स्वच्छता को पलीता लगा रहे वार्ड नं. 40 के खंडर हुए शौचालय

♦ छुटपुट कमियों के कारण खुले में शौच करने के लिए मजबूर है महिलाएं व बालिकाएं
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत घर-घर में शौचालय के निमार्ण के लिए हजारों रू. की धनराशि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा आवंटित की गई थी। जिससे की हमारी महिलाऐं व बालिकाऐं खुले में शौच के लिए मजबूर न हो। यह अभियान सफल भी रहा, लेकिन हमारे ही नगर के वार्ड नं. 40 में वर्षो पहले बने 11 शौचालय कई वर्षो से खंडर में तब्दील हो गये है। साथ ही शौचालय में गंदगी के अंबार लगे हुए है। शौचालय में ना कोई पानी की व्यवस्था है, ना ही सफाई की। जिसके कारण वार्ड नं. 40 के मौहल्ला जाटवान के निवासी खुले में शौच के लिए मजबूर है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। जबकि यह शौचालय छुटपुट कमियों के कारण खंडर में तब्दील हो गये है। वहीं क्षेत्र के ही निवासी का कहना है कि उक्त शौचालयों के कारण गली में बदबू आती है।

Read More »

खिलाड़ी कडी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर करें देश व जनपद का नाम रोशन-सिटी मजिस्ट्रेट

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। भारत विकसित संकल्प यात्रा के तहत बालक-बालिका की जिला स्तरीय बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह दाऊदयाल स्पोर्ट्स स्टेडियम पर आयोजित किया गया। जिसमें अतिथियों द्वारा जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र सिंह का शेखर गुप्ता एवं जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज ने बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने बैडमिंटन एवं एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियो ंको पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पुरस्कार पाकर खिलाड़ियों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा खिलाड़ी कडी मेहनत कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जनपद व देश का नाम रोशन करें। उन्होने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिक निवास करता है। साथ ही बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों के प्रति भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

शिक्षामित्रों व उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित व संरक्षित कराने की मांग

हाथरस । आदर्श समायोजित शिक्षक (शिक्षामित्र) वेलफेयर एसोसिएशन के अलीगढ़ मण्डल के माण्डलिक मन्त्री व जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में आज संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री( स्वतन्त्र प्रभार) सन्दीप सिंह से उनके अलीगढ़ स्थित आवास पर मिला और उनको शिक्षामित्रों की 4 सूत्रीय मांगों को लेकर एक पत्र सौंपा।
इस मौके पर आदर्श समायोजित शिक्षक शिक्षामित्र संगठन द्वारा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह का पटका पहनाकर व 14 सितंबर 2022 को लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में सम्पन्न हुए विशाल शिक्षामित्र सम्मेलन के छवि चित्र संग्रह( ब्वससंतहम) का बड़ा फोटो फ्रेम, हाथरस के प्रसिद्ध उत्पाद रबड़ी व हींग भेंटकर उनका जोरदार स्वागत भी किया। उनसे आग्रह करते हुए अलीगढ़ मण्डल के माण्डलिक मन्त्रीध् जिलाध्यक्ष ब्रजेश वशिष्ठ ने कहा कि ये शिक्षामित्र रूपी पौधा बाबूजी कल्याण सिंह ने रोपा था और आज वो संरक्षण के अभाव में मुरझा रहा है। वह मुख्यमंत्री से समन्वय व सामंजस्य शिक्षामित्रों का स्थापित करवाने में सेतु व अभिभावक की भूमिका निभाकर विद्यालयों के कायाकल्प की भाँति शिक्षामित्रों का भी कायाकल्प व उनका कल्याण करने हेतु सहानुभुति पूर्वक समुचित कार्यवाही कराने की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

Read More »

बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर के प्रोजेक्ट प्रदर्शन में हुए सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। प्रिंस इंस्टीट्यूट ऑफ इनोवेशन टेक्नोलॉजी, ग्रेटर नोएडा में आयोजित राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट प्रदर्शन के समापन दिवस पर जनपद फिरोजाबाद के बाल वैज्ञानिक प्रदेश स्तर पर अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शन कर सम्मानित हुए। जिसमें जूनियर वर्ग की टीम यूरो एकेडमी सिरसागंज के आदित्य प्रताप सिंह एवं सीनियर वर्ग की राजरानी स्मार्ट क्लासेस उसायनी, फिरोजाबाद की छात्रा आकांक्षा शर्मा, एम.डी. जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज की छात्रा अवन्तिका शर्मा, कृषक इंटर कॉलेज पचोखरा छात्रा इक्षिता जैन, दाऊदयाल गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा न्यासा वलेचा एवं एम. डी. जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की छात्रा शिवांगी, मार्गदर्शक शिक्षक शरद पोरवाल को प्रदेश स्तरीय आयोजन समिति द्वारा प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान करके सम्मानित किया गया।

Read More »

चंदपा क्षेत्र में ग्रामीणों का सड़क नहीं तो वोट नहीं का ऐलान

हाथरस। चंदपा कस्बा से बघना जाने वाले संपर्क मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय जनता ने भारी आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाए।
उक्त मार्ग की दुर्दशा को लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि गत दस वर्षों से गहरे गड्ढे व जलभराव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गत कई वर्षों से रोड की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जनप्रतिनिधियों से भी मौखिक रूप से अनेकों बार ग्राम प्रधानों ने कहा है लेकिन इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो भविष्य में आने वाले लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करेंगे व अनशन करने को मजबूर हो जाएंगे।
इस संपर्क मार्ग पर खेड़ा परसोली, बघना, झींगुरा, दरकई, काकोरी, चन्द्रगढ़ी, चिंतागढ़ी, हसनपुर बारू, नारायणपुर बाद, मांगरू, अल्हैपुर, नगला कलू, सुजान, चुरसेन, कोका लगभग दो दर्जन गांवों को जोड़ता है।

Read More »

जैन समाज ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा राजा के ताल स्थित विद्यानंद संत भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत के प्रदेश सहमंत्री तेजवंत, प्रांत उपाध्यक्ष विद्यार्थी परिषद प्रदेश कार्यकारी सदस्य आकाश शर्मा, अमन जैन का सकल जैन समाज द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर प्रांत उपाध्यक्ष तेजवत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन हो चुका है। 50 लाख से ज्यादा छात्र देश भर में संगठन की सदस्या ग्रहण कर चुके है। विद्यार्थी परिषद समाज के प्रत्येक युवाओं को साथ लेकर चल रहा है। प्रदेश सहमंत्री रजत जैन ने कहा विद्यार्थी परिषद का लक्ष्य भारत को विश्व गुरु बनाने का है, जिसमें युवाओं की विशेष भूमिका रहेगी। कार्यक्रम अध्यक्ष राकेश जैन ने युवाओं को आगे बढ़ाने के लिये प्रेरित किया।

Read More »