Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्वकर्मा योजना पंजीकरण शिविर का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया उद्धघाटन

विश्वकर्मा योजना पंजीकरण शिविर का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने किया उद्धघाटन

हाथरस: संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छोटे कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु विश्कर्मा योजना प्रारम्भ की गई हैं । जिसमे कारीगरों को प्रक्षिक्षण के साथ साथ कार्य प्रारम्भ करने हेतु ऋण भी उपलब्ध कराया जायेगा।
इस योजना में पंजीकरण कराने हेतु भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा पंजीकरण शिविर काशीराम कॉलोनी में लगाया गया। जिसका उद्घघाटन पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा किया गया।।
इस अवसर पर श्वेता चौधरी ने कहा कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाये। मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत की संकल्पना जब पूर्ण होगी, जब कारीगर, मजदूर आत्मनिर्भर बनेंगे।इस अवसर पर महिला मोर्चा महामंत्री स्मृति पाठक, मंत्री मीतई मण्ड़ल सत्यभान, महेंद्र सिंह सिसोदिया सेक्टर सयोजक, सभासद काव्य वार्ष्णेय, बूथ अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, रघुराज, जतिन, पंकज आदि उपस्थित थे।