Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सीआईएसएफ ने मनाया स्थापना दिवस

सीआईएसएफ ने मनाया स्थापना दिवस

मथुरा: जन सामना संवाददाता। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का 55वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। केऔसुब इकाई आईओसी में मथुरा में सीआईएसएफ स्थापना दिवस के शुभ अवसर कार्यक्रमों की शुरुआत भव्य परेड से हुई। जवानों के द्वारा स्थापना दिवस परेड का प्रदर्शन परेड कमाण्डर महिला निरीक्षक मोनिका के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में सीआईएसएफ परिवार के बच्चों के द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और जवानों के द्वारा हथियार संबन्धी डेमो एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा डॉग शो प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित रहे मथुरा रिफाइनरी के मुख्य महाप्रबंधक(एचआर) भास्कर हजारिका, के द्वारा बच्चों को पुरूस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
इस दौरान केऔसुब इकाई प्रभारी सहायक समादेष्टा सुरेंद्रपाल, के गोपीनाथ, महाप्रबंधक (एचआर), निरीक्षक गिरीश कुमार, महिला निरीक्षक मोनिका, महिला निरीक्षक माणक, महिला निरीक्षक कुमारी किरण एवं उप निरीक्षक विकास कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।