Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 649)

मुख्य समाचार

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की मनाई गई 228 वी पुण्यतिथि

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा व ऑल इण्डिया धनगर समाज महासंघ द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 228 वीं पुण्यतिथि दखल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई। इस दौरान समाज के लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पाजंलि एवं माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित किये। अखिल भारतीय पाल बघेल धनगर महासभा के कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठौर ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। नगर विधायक मनीष असीजा ने लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि मातेश्वरी ने देश की अखण्डता के लिए विशेष प्रयास किये।

Read More »

महापौर ने चंद्रखेखर व शास्त्री मार्केट का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाऐं

फिरोजाबाद। रविवार को महापौर कामिनी राठौर ने निगम अधिकारियों के संग शास्त्री मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महापौर को मार्केट की छतें जर्जर एवं क्षतिग्रस्त मिली। जगह-जगह नाली व जाल टूडे पायें गये। वहीं शौचालय की हालत भी खराब मिली। महापौर ने अवर अभियंता विभोर कुमार को नाली आदि सही कराने के निर्देश दिए। वहीं क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अरविन्द भारती को शौचालय की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुकानदारों से कूड़ादान रखने की अपील की।

Read More »

भाजपा मनाएंगी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी की एक बैठक मोढ़ा कनैटा स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस बनााये जाने को लेकर मंथन किया गया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में जिला प्रभारी नागेन्द्र दुबे गामा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर 14 अगस्त को विभाजन के दौरान प्राण गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्वांजलि दी जायेगी। सोमवार को दीपा चौराहा टूंडला से मौन जुलूस निकाला जाएगा। वहीं फिरोजाबाद नगर में जैन मंदिर सुभाष तिराहे से गांधी पार्क चौराहे तक मौन जुलूस निकाला जाएगा।

Read More »

2700 ग्राम अवैध गाँजा के साथ 03 गिरफ्तार

बछरावां, रायबरेली। थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति चेकिंग के दौरान अभियुक्तगण 1-सुल्तान पुत्र इमरान निवासी ग्राम उमरपुर थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली (कब्जे से 700 ग्राम अवैध गाँजा बरामद), 2-हंसराज पुत्र शिवराम निवासी ग्राम बबैया थाना नगराम जनपद लखमऊ कमिश्नरेट (कब्जे से 1350 ग्राम अवैध गाँजा व मोटरसाइकिल, 3-देवेन्द्र कुमार रामसजीवन निवासी ग्राम उमरपुर थाना बछरावाँ जनपद रायबरेली (कब्जे से 650 ग्राम अवैध गाँजा बरामद) को पुलिस ने कुल 2700 ग्राम अवैध गाँजा के साथ थाना क्षेत्र में गिरफ्तार किया।

Read More »

उद्यान मंत्री ने जनता दरबार में लोगों की सुनी समस्याएं

रायबरेली। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने आज प्रत्येक रविवार की तरह अपने निज निवास पंचवटी रायबरेली में जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में क्षेत्रवासियों को हो रही समस्याओं और उनकी शिकायतों को सुना। उन्होंने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण हेतु फोन एवं पत्र के माध्यम से संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

Read More »

फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करें, यह दवा पूरी तरह सुरक्षितः डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाओं आइवरमेक्टिन, डाईइथाइल कार्बामजीन और एल्बेंडाजोल का सेवन किया और सभी जनपद वासियों से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने की अपील की कि जनपद को फाइलेरिया मुक्त करने में अपना सहयोग करें। फाइलेरिया रोधी दवा पूरी तरह सुरक्षित है। जब भी स्वास्थ्य विभाग की टीम घर पर दवा खिलाने आये तो दवा का सेवन जरूर करें। जिलाधिकारी ने कहा कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व स्वयं सेवक घर-घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगे।

Read More »

घर के अंदर नव विवाहित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

फतेहपुर। जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब में एक नव विवाहित युवक ने घर के अंदर ऊपर कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई, तो तुरंत उसको फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब मोहल्ला निवासी अशोक कुमार का 22 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार ने घर के अंदर ऊपरी कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। वहीं किसी काम से उसकी माँ जब अंदर पहुंची, तो उसको फांसी के फंदे से लटकता देख चीखने चिल्लाने लगी। दौड़कर परिजन पहुंचे और उसको फांसी के फंदे से उतारकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।

Read More »

संदिग्ध अवस्था में युवक की ससुराल में हुई मौत, परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या का लगाया आरोप

फतेहपुर। जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के बुधना पुरवा मजरे सधियापुर गांव में एक युवक की सन्दिग्ध अवस्था में मौत की सूचना स्थानीय पुलिस को हुई, तो सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के अजइपुर गाँव निवासी भदई का 25 वर्षीय पुत्र पवन कुमार जो ट्रक चालक था। वह अपनी ससुराल कोतवाली क्षेत्र के बुधना का पुरवा मजरे सधियापुर गाँव गया हुआ था। जहाँ उसकी सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच पड़ताल कर रही है।

Read More »

डम्पर की टक्कर से बाइक पर सवार बृद्ध हुआ घायल

फतेहपुर। जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप डम्पर की टक्कर लगने से बाइक पर सवार वृद्ध रोड पर गिरकर घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ् केंद्र पहुंचाया गया। चोट गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कटखेरवा गाँव निवासी राम भरोसे का 70 वर्षीय पुत्र घनश्याम व राम सूचित गाँव निवासी दुलारे की बाइक पर सवार होकर कोतवाली क्षेत्र के बाबा का पुरवा गाँव अंतिम संस्कार में सामिल होने जा रहे थे। जब वह हरदो गाँव के समीप पहुंचे, तभी सामने से आ रहे डम्पर से टकरा कर रोड पर गिर गए।

Read More »

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली का हुआ आयोजन

मैथा, कानपुर देहात। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी नेहा जैन व मुख्य विकास अधिकारी लक्ष्मी एन के निर्देशन पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत वीरेन्द्र कुमार पाल की अगुवाई में विकास खंड में ग्राम पंचायत सचिवों व सफाई कर्मचारियों ने स्वच्छता रैली का आयोजन किया। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना था। इसी के साथ आजादी के 76 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस को हर्षाेल्लास के साथ मनाये जाने के लिए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।

Read More »