Thursday, September 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यज्ञ भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण शुद्धि का प्राणः रवि शास्त्री

यज्ञ भारतीय संस्कृति एवं पर्यावरण शुद्धि का प्राणः रवि शास्त्री

बागपत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा जनपद बागपत के द्वारा समाज में जन जागृति लाने हेतु हरिजन चौपाल ग्राम नेथला में यज्ञ संपन्न हुआ।
यज्ञ में जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री रवि शास्त्री ने कहा यज्ञ भारतीय संस्कृति का प्राण है। पर्यावरण शुद्धि का आधार है। वातावरण शुद्ध करने के लिए दुनिया का प्रथम सैनिटाइजर यंत्र है।
स्वामी दयानंद सरस्वती की 200वीं जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर जिला सभा के द्वारा वृक्ष लगाओ, पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत 2000 पौधों को लगाने की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा, युवाओं का निर्माण ही असली राष्ट्र निर्माण होता है। आर्य समाज एक ऐसी संस्था है, जो युवाओं के चरित्र निर्माण का काम कर रही है। आज विश्व में वृद्धाश्रम बढ़ते जा रहे है। यह स्थिति समाज के लिए चिंताजनक है। आईएएस और आईपीएस बन रहे हैं, लेकिन मानव नहीं बन पा रहे है। हम अपने बच्चों को संस्कार देकर ऐसा समाज बनाए ताकि वृद्धाश्रम की आवश्यकता ना पड़े। माता-पिता को तीर्थ के रूप में मानते हुए उनकी सेवा की भावना नौजवानों के अंदर आनी चाहिए। यही हमारे समाज के संस्कार हैं। यही वैदिक संस्कृति का मूल उद्देश्य है।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अधिकारी सुरेश आर्य, समाजसेवी धर्मपाल त्यागी, सोमेश त्यागी, अभिलाष आर्य, डॉ राम दिया सिन्हा, हिमांशी, जिया, भूमिका, श्रुति, कार्तिक, निशांत आदि उपस्थित रहे।