Thursday, November 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भैया दूज करने को जिला कारागार में उमड़ी बहनों की भीड़

भैया दूज करने को जिला कारागार में उमड़ी बहनों की भीड़

-लगभग 800 बहनों ने भाइयों को माथे किया तिलक
फिरोजाबाद। भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक भैया दूज का पर्व जिला कारागार में भी हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपने भाइयों से मिलने और उनका तिलक करने के लिए बड़ी संख्या में बहनें जिला कारागार पहुंची। भैया दूज के पावन पर्व पर जेल प्रशासन की ओर से बहनों की मुलाकात के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पुलिस और जेल कर्मियों की तैनाती की गई। साथ ही बहनों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क भी बनाई गई, जिससे मुलाकात के दौरान किसी को परेशानी न हो। जेल प्रशासन के निर्देशानुसार बहनों को प्रात से लेकर शाम 5 बजे तक अपने भाइयों से मुलाकात कर तिलक करने की व्यवस्था की गई।