Thursday, November 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी सहायता राशि

दुर्घटना बीमा के लाभार्थियों को जल्द मिलेगी सहायता राशि

-अवकाश के दिन जिला कोषागार कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने किया कार्य
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को समय से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला कोषागार कार्यालय अवकाश के दिन भी खुला रहा। शासन के निर्देश पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालय पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही पूरी की।
आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद कंचन वर्मा के निर्देशन तथा जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के आदेशानुसार अवकाश के दिन भी कोषागार में कार्य किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है।
सहायक कोषाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शासन से बजट प्राप्त होने के बाद योजना के अंतर्गत स्वीकृत सहायता राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में भेज दी जाएगी। अवकाश के दिन भी सहायक कोषाधिकारी अनिल कुमार सिंह, लेखाकार सचिन कुमार कर्दम सहित कोषागार के कर्मचारी उपस्थित रहकर आवश्यक कार्यों को पूरा करने में जुटे रहे।