कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। क्षेत्र के ग्राम बक्सरा में आज सुबह बैंक लोन से परेशान किसान ने गांव के बाहर बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामदीन का पुत्र उदयवीर 45 वर्ष निवासी ग्राम बक्सरा के ऊपर करीब 4ः30 लाख से ज्यादा बैंक का ऋण बकाया है। जिस की अदायगी को लेकर उदयवीर बहुत परेशान चल रहा था। इधर खेती में नुकसान होने से वह बैंक का लोन अदा नहीं कर पा रहा था। आखिर कर्ज से परेशान किसान ने गांव के बाहर बेरी के पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है।
Read More »
Jansaamna
छात्र-छात्राओं नागरिकों व अभिभावकों ने कराया नेत्र परीक्षण।
कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कब्जा हटाकर मुक्त कराई जमीन। जाजमऊ ग्राम वाजिदपुर में प्राधिकरण ने कार्यवाही कर चकेरी थाना पुलिस की मदद से अवैध कब्जेदारों के चुंगल से सात हजार वर्ग मी. जमीन मुक्त कराई।
उरई, जालौन, जन सामना ब्यूरो।। स्वच्छ और स्वस्थ्य राष्ट्र बनाना ही स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य है। बीमारियों का मूल कारण पर्यावरण में फैली गन्दगी व्यक्ति की साफ सफाई और सेहतमन्द भोजन की कमी है। उपरोक्त विचार जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर सिंह पटेल ने नई रोशनी योजना के अन्तर्गत अनुरागिनी संस्था के तत्वावधान में बजरिया स्थित मदरसा अरबिया रहमानियॉ में चल रहे छः दिवसीय अल्पसंख्यक महिलाओं के नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में समापन समारोह में व्यक्त किये उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। साफ-सफाई स्वच्छता को बढ़ावा देकर खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना है।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस जनपद की अपनी एक अलग पहचान है और पौराणिम समय से ही महत्व है। हाथरस की हींग का प्रदेश सरकार ब्रांडिंग व मार्केटिंग करेगी और हींग उद्यमियों को लखनऊ में सम्मानित किया जायेगा। जिले के विकास में कोई कसर नहीं छोडी जायेगी। उ.प्र. के विकास को जातिवादी राजनीति ने अवरूद्ध कर दिया था लेकिन अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में शीघ्र ही लाखों की संख्या में पुलिस व शिक्षा विभाग में भर्तियां होंगी। युवाओं की भावनाओं से कोई खेल नहीं सकता। प्रदेश के सभी जिलों को डार्क जोन से मुक्त किया है और खारे पानी की समस्या का भी शीघ्र समाधान होगा।
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिले के दौरे पर पहली बार आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने निर्धारित समय करीब पौने दस बजे हैलीकाॅप्टर द्वारा कलेक्ट्रेट के पास स्थित हैलीपैड पर आ गये और वह भी सीधे निरीक्षण के लिये चल दिये। मुख्यमंत्री के दौरे से प्रशासन भारी अलर्ट पर था और अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लिया गया था।