10 जनवरी की बिछी बिसात क्या बीजेपी पर पड़ेगी भारी
नई दिल्ली। योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारी हलचल पैदा कर दी है, इस्तीफा देने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार में और संगठन में दलितों पिछड़ों की उपेक्षा अन्याय और अपमान बर्दाश्त के बाहर था। इसलिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के बैठकों में नीतिगत फैसला लेते समय दलित और पिछड़ों की भावनाओं को ध्यान नहीं रखा जाता था और न ही उनके प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता था।
Read More »
Jansaamna
पवन कुमार गुप्ताः रायबरेली । क्षेत्र में इस समय साइबर ठगों का मानो एक जाल ही बिछा हुआ है क्षेत्र में हर दिन कोई न कोई ऐसी साइबर क्राइम से जुड़ी घटनाएं होती हैं जिनमें लोग पढ़े लिखे और समझदार होने के बावजूद अज्ञात साइबर ठगों के झांसे में आ जाते हैं और किसी ना किसी तरीके से ठगी का शिकार होते हैं। अभी पिछले दिनों ही ऊंचाहार क्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर में एक कर्मचारी के खाते से 12 घंटे के अंदर 8 बार में लगभग कुल 21 लाख रुपए साइबर ठगों द्वारा उनके खाते से किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिए गए थे जिसके बारे में कर्मचारी द्वारा कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई थी। उसके बाद भी क्षेत्र में साइबर अपराधियों द्वारा क्षेत्र के एक व्यक्ति से साइबर ठगी करने की कोशिश की गई परंतु वह पहले ही सतर्क हो गया और ठगी का शिकार होने से बच गया। फिर भी ठगी करने वाले के खिलाफ उसने ट्विटर पर संबंधित विभाग को शिकायत भी की।
पवन कुमार गुप्ता, ऊंचाहार,रायबरेली
(भीड़ के बीच कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां, प्रशासन अब सजग नहीं)
कानपुर।
फिरोजाबाद।
सादाबाद।
सिकंदराराऊ।
सिकंदराराऊ।