इटावा, राहुल तिवारी। नया सत्र प्रारम्भ होने के बाद गर्मियों की छुटिटयां समाप्त होते ही स्कूलों में बच्चों का जाना प्रारम्भ हो गया है। यूपी सरकार की पहल प्रत्येक बच्चें को यूनीफार्म और पुस्तकें प्राप्त हों। शिक्षा अनिवार्य हो साथ ही गांव का प्रत्येक बच्चा होनहार निकले। शिक्षण सत्र प्रारम्भ होते ही प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को यूनीफार्म व पुस्तकें वितरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है। इटावा के बढपुरा ब्लाक का प्राथमिक विद्यालय में परिवहन राज्य मंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने बच्चों को विद्यालय का परिवेश व पुस्तकें वितरण की साथ ही बच्चों की शिक्षा के साथ भविष्य निर्माण पर भी चर्चा की। यूनीफार्म वितरण कार्यक्रम में आम सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा बच्चों को सस्ंकार देना चाहिए। साथ में वृक्षारोपण के लिये सभी को प्रेरित भी किया। बच्चों व आम जन लोगों को वृक्ष लगाने के फायदे भी बतायें।
Read More »
Jansaamna
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। अखिल भारतीय अल्पसंख्यक बोर्ड के तत्वाधान में राष्ट्रीय महासचिव धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में नाना राव पार्क में धरना प्रदर्शन किया गया जानकारी देते हुए धनीराम पैंथर ने बताया कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को जिला अधिकारी के माध्यम से संबोधित ज्ञापन दिया गया है। ज्ञापन में 8 सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज उठाई गई दलित उत्पीड़न को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाए गए और कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार और प्रदेश में बैठी योगी सरकार दलितों के उत्पीड़न के लिए कुछ नहीं कर रही दलितों का शोषण किया जा रहा है। दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है, यह सरकार पूंजी पतियों की सरकार है और सिर्फ पूंजी पतियों के हित में कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित धनीराम पैंथर, जितेंद्र सिंह, हरविंदर सिंह लॉडर्, मौलाना अब्दुल हादी, पवन गुप्ता, अतर नईम, राहुल गौतम, सुशील गौतम, मदनलाल भाटिया आदि मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। किसी भी शहर की सकारात्मक व नकारात्मक पहचान वहां की व्यवस्थाओं से होती है फिर चाहे व्यवस्थित यातायात हो या स्वच्छता का मामला। कोई भी बाहरी व्यक्ति जब किसी शहर में आता है यही व्यवस्थाएं सर्वप्रथम उस व्यक्ति की सोच पर शहर का प्रभाव डालती है। ऐसे में हम सब का फर्ज बनता है की यातायात को व्यावस्थित रखें। यह उदगार आज जिलाधिकारी कानपुर विजय विश्वास पंत ने व्यक्त किए। मौका था भाटिया रेस्टोरेंट सभागार में आयोजित ईद मिलन समारोह एवं यातायात जागरूकता गोष्ठी का। खिदमते खल्क फाउंडेशन की ओर आयोजित इस समारोह में शहर के आला अधिकारियों के अलावा सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। बिल्हौर-घाटमपुर न्यायिक क्षेत्राधिकार वापस लाओ संघर्ष समिति द्वारा आज घाटमपुर-बिल्हौर न्यायिक क्षेत्र की नगर वापसी को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कानपुर मंडलायुक्त को मंडलायुक्त कार्यालय पर दिया गया। इस मौके पर महामंत्री पं०रवींद्र शर्मा ने बताया कि हमारे पांच वर्षों के संघर्ष के क्रम में कानपुर नगर व देहात के प्रशासन सहित जिला जज कानपुर नगर द्वारा अपनी सकारात्मक आख्याएँ मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जा चुकी है। आज ज्ञापन देकर पुनः यह मांग करी गई है कि दोनों तहसीलों का न्यायिक क्षेत्राधिकार यथाशीघ्र कानपुर नगर में जोड़ा जाए।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। मंदसौर की ह्रदय को झंकझोर देने वाली घटना, 5 से 10 साल के मासूम बच्चियों के साथ वहशियाना हरकतों की लगातार बढ़ रही घटनाओं ने पूरी दुनियां मे हमारे मुल्क की छवि को धूमिल किया है मंदसौर में वहशी हरकत करने वाले दोषियों को फाँसी देने, फाँसी की सजा का कानून बनाने की मांग को लेकर मोहम्मदी यूथ ग्रुप का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी जनाब विजय विशवास पंत जी से मिला व प्रधानमंत्री जनाब नरेन्द्र मोदी साहब व गृहमंत्री जनाब राजनाथ सिंह साहब के नाम सम्बोधित ज्ञापन प्रेषित किया।
जोधपुर की स्वर्णिम स्मृतियों के साथ विदा हुए डाक निदेशक कृष्ण कुमार यादव