हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस के सिचाई विभाग के कार्यालय में एक माह पूर्व कार्यमुक्त बाबू देर रात कार्यालय में फाइलों से छेड़छाड़ करते, हुआ कैमरे में कैद, 2 वर्ष पूर्व हो चुका था बाबू का ट्रांसफर अलीगढ़ नलकूप विभाग में पिछले माह कार्यमुक्त हो चुका था बाबू, फिर क्या कर रहा था देर रात को कार्यालय में अधिकारियों ने साधी चुप्पी।
सिचाई विभाग में यू तो घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों के मामले कोई नए नही है, लेकिन ताजे मामले में भी कही ना कही गड़बड़ झाला नजर आ रहा है। यहां के एक बाबू का 2 वर्ष पूर्व शासन के आदेश पर अलीगढ़ ट्रांसफर हुआ था।
Read More »
Jansaamna
ग्रामीण स्तर पर वित्तीय समावेशन और सामाजिक सुरक्षा कवरेज को बढ़ाएगा ‘सम्पूर्ण बीमा ग्राम योजना’-डाक निदेशक केके यादव
इटावा, राहुल तिवारी। इटावा थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कांकरपुर नहर पुल के पास नहर में लगभग 55 वर्षीय अज्ञात शव मिला। मौके पर सीओ सिटी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। जहाँ तक कि अज्ञात शव की बात की जाये तो शव कही और से बह कर आया है।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर/ग्रामीण के तत्वाधान में ग्रामीण जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में साइकिल रैली का आयोजन किया। जानकारी देते हुए राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कथनानुसार साइकिल चलाना ही सबसे बड़ा योग है। जिससे शरीर पूरी तरह स्वस्थ रहता है। समाजवादी पार्टी ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पॉचों विधानसभा बिठूर, कल्याणपुर, बिल्हौर, महाराजपुर व घाटमपुर में चलाई साइकिल। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने साइकिल रैली के विषय पर बोलते हुए कहां की हम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सोच को लेकर साइकिल चलाओ सेहत बनाओ के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। और जनता भी साइकिल रैली में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का स्वागत कर रही है। इस रुप से उपस्थित राघवेंद्र सिंह यादव, शिवकुमार बेरिया, मुनीन्द्र शुक्ला, सतीश निगम, जिनेंद्र कटियार, चंद्रशेखर यादव, अबरार आलम खान, आरडी कुरील, अहिबरन सिंह प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के दिशा निर्देशन में 15 दिवसीय योग शिविर का समापन भगवतदास घाट पर किया गया। निशुल्क योग भगाएं रोग शिविर में 15 दिन तक मोगा सन, षटकर्म, ध्यान और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में शामिल प्रशिक्षार्थियों ने इस निशुल्क तस्वीर की बहुत प्रशंसा की। प्रशिक्षार्थियों पूनम अग्निहोत्री ने पन्द्रह दिन में 3 किलो वजन कम किया वही सुरेंद्र कुमार ने रीढ़ की हड्डी में दर्द सी मिट्टी की बात कही डॉ रविंद्र कुमार ने बताया कि 200 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने शिविर में भाग लिया और योग क्रियाएं सीखी।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। छावनी स्थित निर्माण हो रहे पुल के लिए कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने बीते दिनों 19 मई को निरीक्षण किया था और जिसमें कि संबंधित अधिकारियों से बातचीत भी की थी जिसमें अधिकारियों से वैकल्पिक सड़क बनाने के लिए भी पूछा गया था कि आम जनता के चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग कब तक तैयार हो जाएगा तो अधिकारियों ने कहा था 15 दिन में वैकल्पिक मार्ग बनके तैयार हो जाएगा जिसके बाद कैबिनेट मंत्री की टीम ने कई बार संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई बातचीत नहीं हो पाई और अब जानकारी की गई तो अधिकारियों ने बताया कि जो पिछले अधिकारी थे उनके स्थान तरह चुके हैं जिसके बाद आज कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता बीडी राय प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सेन के साथ पुल का निरीक्षण किया गया। जिसमें प्रोजेक्ट मेनेजर पीएन सेन से बीडी राय ने बातचीत की और पूछा कि आम जनता को चलने के लिए वैकल्पिक मार्ग कब तक तैयार हो जाएगा तो 7 दिन का समय लिया है और कहा की पुल के साइड में आम जनता को चलने के लिए साथ दिनों में वैकल्पिक मार्ग तैयार कर दिया जाएगा। मुख्य रूप से उपस्थित बीडी राय, लखनलाल ओमर, पीएन सेन आदि लोग मौजूद रहे।