Thursday, May 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नहर में 55 वर्षीय अज्ञात शव मिला

नहर में 55 वर्षीय अज्ञात शव मिला

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा थाना इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कांकरपुर नहर पुल के पास नहर में लगभग 55 वर्षीय अज्ञात शव मिला। मौके पर सीओ सिटी डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस के अधिकारियों ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया। जहाँ तक कि अज्ञात शव की बात की जाये तो शव कही और से बह कर आया है।