JAN SAAMNA DESK 2
20th October 2021
मुख्य समाचार
महाराजगंज/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सड़क की जर्जर व बदहाल हालत पर बुधवार को ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त बाबा अनशनकारी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का कहना था कि सड़क निर्माण के लिए कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गय लेकिन कोई झांकने तक नहीं आया। बताते चलें कि महाराजगंज क्षेत्र के इन्हौना मुख्य सड़क मार्ग बीते सालों से काफी सुर्खियों में रहा है।सड़क मार्ग निर्माण को लेकर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने भी अभी कुछ दिनों पूर्व धरना-प्रदर्शन किया था।जिसमें उप जिलाधिकारी महाराजगंज के सकारात्मक आश्वासन के जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया। वहीं छः माह बीत जाने पर भी जब सड़क का मरम्मत कार्य शुरू नही किया गया, तो मकऊ क्षेत्र के सिकंदर पुर के रहने वाले बाबा रामकेवल अनशनकारी ने पूर्व में प्रशासन को लिखित सूचना देकर प्रदर्शन की चेतावनी दी।जिसके क्रम में आज 20 अक्टूबर को अनशनकारी बाबा के समर्थन में क्षेत्र के सैकड़ों लोग सड़कों पर निकल कर बदहाल सड़क पर प्रदर्शन किया और मरम्मत कार्य न शुरू होने तक प्रदर्शन जारी रखने की बात कही।
Read More »
JAN SAAMNA DESK
20th October 2021
मुख्य समाचार
कानपुर। राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार (राजस्व विभाग, उ0प्र0) ने सदर तहसील का औचक निरीक्षण तथा सर्किट हाउस में राजस्व विभाग के कार्याे की समीक्षा बैठक की।
इस मौके पर उन्होंने राजस्व विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्ववादों के लम्बित प्रकरणों में सुनवाई नियमित रुप से तेजी के साथ करके अधिक से अधिक राजस्ववादों का निस्तारण प्रतिमाह करें। उन्होंने बैठक में ग्राम समाज की जमीनों व चकरोडो पर अवैध कब्जे आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुये निर्देश दिये कि ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध कब्जे एवं अतिक्रमण नहीं होने पाये।
उन्होंने खसरा, खतौनी जारी किये जाने के कार्याे तथा राजस्व संबंधित शिकायतों के संबंध में समीक्षा करते हुये जनहित से जुडे मामलों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत दो हजार रुपये तथा ग्रामों के आपसी मामलों का निस्तारण करने हेतु घरौनी दिये जाने का कार्य किया जा रहा है।
Read More »
JAN SAAMNA DESK
20th October 2021
मुख्य समाचार
कानपुर। माल रोड स्थित पंडित जितेन्द्र वाल्मीकि के निवास पर सामाजिक समरसता विभाग द्वारा महर्षि वाल्मीकि प्राक्ट्य दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अथिति प्रवक्ता डॉ0 रतन लाल, विशिष्ट अथिति भाजपा मनोनीत पार्षद सुनील वाल्मीकि, ट्रेड यूनियन के पूर्व अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि रहे। मुख्य अथिति व विशिष्ट अतिथि द्वारा महर्षि वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी क्रम में मुख्य अथितियों का भी जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर महर्षि वाल्मीकि के विचारों पर गम्भीरता से डॉक्टर साहब ने जानकारी दी और बताया कि महर्षि वाल्मीकि कोई साधारण महापुरुष नहीं थे। इन्होंने ही रामायण रचना की थी।
पार्षद ने बताया कि वाल्मीकि समाज बहुत ही भोलाभाला होता है। ऐसे में समाज के हम लोगों को अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने पर ध्यान देना चाहिए तभी इस समाज को आगे बढाया जा सकता है। जैसे महर्षि वाल्मीकि जी ने कलम के द्वारा सस्कृति में रामायण की रचना की थी वैसे ही इस समाज में भी कलम को पकड़ना होगा। तभी समाज आगे बढ़ पायेगा। ट्रेड यूनियन अध्यक्ष ने जानकारी दी कि वाल्मीकि समाज के पढे लिखे लोगों को समाज को आगे बढाने के लिए आना चाहिए तभी समाज तरक्की कर पायेगा।
Read More »
Jan Saamna Office
20th October 2021
मुख्य समाचार
रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। ऊंचाहार क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी दीपक सिंह उर्फ माना हत्याकांड में पुलिस अभी अंधेरे में है। मां द्वारा जमीनी विवाद को लेकर हत्या की संभावना जताने के बाद पुलिस संभावित जमीनी विवाद के आधार को खंगाल रही है किन्तु अभी तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।
ज्ञात हो कि नेवादा गांव निवासी युवक दीपक सिंह का शव मंगलवार को क्षेत्र के चड़रई चौराहा के पास से पूरे बकिया गांव को जाने वाले मार्ग पर रक्तरंजित अवस्था में मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। पास ही हत्या में प्रयुक्त धारदार हंसिया भी बरामद हुई थी।
Read More »
Jan Saamna Office
20th October 2021
मुख्य समाचार
ऊंचाहार/रायबरेली, पवन कुमार गुप्ता। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज गांव निवासी युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम को भेजा है।
मंगलवार की देर रात उमेश कुमार पटेल अपनी पत्नी नंदिनी के साथ खाना खाकर सो गया। पत्नी के सो जाने के बाद युवक ने दरवाजे पर चद्दर में लगे लोहे के पाइप मे रस्सी बांध कर फंदा गले में डाल लिया और उससे झूल कर आत्महत्या कर ली।सुबह जगने पर पत्नी पति को फांसी के फंदे से झूलता देख कोहराम मच गया।
Read More »
Jan Saamna Office
20th October 2021
लेख/विचार
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमन्ना ने महिला वकीलों को 50% आरक्षण की मांग उठाने की बात कही। अभी कुछ समय से महिलाओं ने वकालत के पेशे में अच्छी पहचान बनायी है। जिससे शहरों में अब लोग उन्हें जानने लगे हैं लेकिन गांव और पंचायत में उन्हें अभी भी पहचान नहीं मिल पा रही है। अभी भी वकील की नजर से देखने के बजाय “महिला” की नजर से ज्यादा आंकते हैं लोग। एक मानसिकता बनी हुई है कि यह महिला है और यह केस कैसे लड़ेगी? मतलब कि उसकी काबिलियत पर शक किया जाता है। उच्च न्यायालयों में 11.5% महिला जज है और सुप्रीम कोर्ट में 11. 12% महिला जज हैं 33 में से चार। देश में 17 लाख वकील है उनमें से सिर्फ 15% महिलाएं हैं।
Read More »
JAN SAAMNA DESK 2
19th October 2021
मुख्य समाचार
ऊंचाहार/ रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। बीते दिन नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।एक टैंकर का पानी समाप्त होने के बावजूद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।फायर ब्रिगेड द्वारा पानी का दूसरा टैंकर भी मंगाया गया।उसके बाद किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया।
Read More »
JAN SAAMNA DESK 2
19th October 2021
मुख्य समाचार
सरेनी/रायबरेली,पवन कुमार गुप्ता। सरेनी क्षेत्र के अंतर्गत रालपुर चौराहे में रोड के समीप बनी नालियों की गंदगी डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारी की ओर संकेत करती दिख रही हैं।स्वच्छ भारत मिशन के दावे भी इस जगह फेल होते दिखाई दे रहे हैं।नाली की अधिक गंदगी एक सफाई कर्मी चाह कर भी नहीं कर पाया।सफाई कर्मियों ने बताया कि आए दिन सफाई कर्मी की ड्यूटी टीम के साथ अलग-अलग गांव में लग जाती है।जिससे रालपुर की नाली की सफाई नहीं हो पाती है और जब रालपुर का नंबर आता है तो सफाई कर्मी विद्यालयों में ब्लीचिंग करने लग जाते हैं।वही रालपुर प्रधान गुड़िया देवी पत्नी कमलेश यादव ने सफाई करने हेतु कई बार सफाई कर्मी को नाली की गंदगी से अवगत कराया फिर भी नहीं हो रही सफाई।
Read More »
JAN SAAMNA DESK 2
19th October 2021
मुख्य समाचार
स्वयंसेवकों ने बाल्मीकि समाज के लोगों को किया सम्मानित
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समरसता गतिविधि द्वारा चंद्र नगर महानगर में अलग-अलग स्थानों पर बाल्मीकि जयंती का आयोजन बड़ हीे धूमधाम से किया गया। समरसता का भाव मजबूत करने के उद्देश्य से बाल्मीकि समाज के लोगों का सम्मान किया व उनके महत्व को समझते हुए उनका आभार व्यक्त किया। महर्षि बाल्मीकि से मिलने वाली प्रेरणा से लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बाल्मिक समाज के लोगों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।नगर निगम परिसर में आयोजित बाल्मीकि जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चंद्रनगर महानगर के विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र भारत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को संस्कृत भाषा के महानतम महाकाव्य रामायण के लेखक के रूप में जाना जाता है।
Read More »
JAN SAAMNA DESK 2
19th October 2021
मुख्य समाचार
फिरोजाबाद। जिला जज संजीव फौजदार, नोडल अधिकारी आजाद सिंह एवं सचिव मीनाक्षी सिन्हा के निर्देशानुसार मंगलवार को मक्खनपुर सब्जी मंडी के पास आर्शीवाद पब्लिक स्कूल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएलवी पंकज कुमार, मनोज गोस्वामी एवं गुंजन गुप्ता द्वारा द्वारा डोर टू डोर पर्चे बांटकर विधिक का प्रचार-प्रसार किया गया।
Read More »