
घाटमपुर, कानपुर। विद्युत राजस्व बढ़ाने के लिए जोनल कोऑर्डिनेटर एवं कलस्टर हेड आलोक कुमार यादव ने कानपुर देहात, कानपुर नगर, फतेहपुर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हेड सुपरवाइजरों, सुपरवाइजरों के साथ बैठक कर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्राप्त विवरण के अनुसार विद्युत बिलों को ज्यादा से ज्यादा जनरेट करने और उन्हे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए पेस कंप्यूटर कम्पनी तेजी से काम कर रही है। जिससे विद्युत विभाग को ज्यादा से ज्यादा। विद्युत राजस्व प्राप्त हो सके। जिसके चलते जोनल हेड कोऑर्डिनेटर एवं कलस्टर हेड आलोक कुमार द्वारा समस्त क्षेत्रीय हेड सुपरवाइजरों व सुपरवाइजरों के साथ। बैठक कर नये संयोजन कनेक्शन के बिल बनाने। मैन पावर बढ़ाने। जो बिल नहीं बन पा रहे हैं उनको अनबिल्ड एक्सेप्शन (फर्जी डाटा को भरकर हेड ऑफिस भेजकर सूची से हटवाना), एम यू बिलिंग बढ़ाने, विद्युत मीटरों के पास पहुंचकर डायरेक्ट(नार्मल) बिलिंग करने। आदि विषयों पर चर्चा की गई। तथा सभी मातहत कर्मियों को सख्त निर्देश जारी किए गए कि कोई भी मीटर रीडर प्रतिदिन 120 बिल से कम नहीं बनाएगा। प्रत्येक मीटर रीडर एक माह में पंद्रह सौ से कम व 17 सौ से अधिक विद्युत बिल नहीं जारी करेगा। यह भी निर्देश दिए की 1500 बिल्डिंग पर एक मीटर रीडर की नियुक्ति की जाए, सभी मीटर रीडर डोर टू डोर जाकर बिलिंग करेंगे तथा बिलिंग टारगेट पचासी परसेंट के ऊपर रखने की सख्त चेतावनी दी गई। मौके पर सर्किल इंचार्ज मनीष कनौजिया हेड सुपरवाइजर कासिम सिद्दीकी, दीपक व सुपरवाइजर शिवम मिश्रा, आनंद, रोहित कटियार, रोहित अवस्थी, सौरभ साहू, अवधेश पांडे, सोनू, कुलदीप आदि लोग मौजूद रहे।
Read More »
Jansaamna

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील जसराना में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 134 शिकायतें प्राप्त हुयी। जिनमे से 14 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए शेष शिकायतों को 7 दिन के भीतर निस्तारित किये जाने के निर्देश के साथ सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अंतरित किये गए।
फिरोजाबद। मंगलवार को सदर विधायक ने तहसील प्रांगण में पहुंच कर धरने पर बैठे स्टाम्प विक्रेताओं की समस्यों को सुनकर उनकी मांगो को मुख्यमंत्री तक पहुंचा कर समस्या समाधान कराने का अश्वाशन दिया है।
प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीम भाई से जेल में की मुलाकात, जाना हाल-चाल
वार्ड नं. 42 के रामनगर हाॅस्पीटल वाली गली में 14 वित्त आयोग की राशि से होगा निर्माण कार्य
चंदौली। नौगढ़ ब्लाक परिसर के सभागार में मंगलवार को जिलास्तरीय समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।जिसमें उन्होने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रार्थना पत्रों को गुणवत्तापूर्ण एक सप्ताह के अंदर निस्तारण किया जाय, रिपोर्ट की आख्या उप जिलाधिकारी नौगढ़ को अवगत करायी जाये। साथ ही संबंधित अधिकारियों से कहा कि आइजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली)की शिकायतों का गुणवत्तापरक शीघ्र निस्तारण करें। समाधान दिवस के दौरान भारतीय स्टेट बैंक नौगढ़ में बैंक मैनेजर द्वारा केसीसी बनाने में कमीशन की शिकायत उमाशंकर ग्राम टिकुरिया द्वारा किया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने जाँच का निर्देश तहसीलदार को दिया। अमदहा चरनपुर के रामजनम के जमीन को पोखरा में बढ़ा देने व घूस मांगने की शिकायत पर उनके खिलाफ चकबंदी अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी लेखपाल द्वारा वरासत न करने पर लेखपाल को फटकार लगाते हुए खतौनी में तत्काल नाम दर्ज करने के निर्देश दिए। किसानों का धान क्रय करने व अधिक नमी बताकर जिन अधिकारियों द्वारा टालमटोल किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। साथ ही धान क्रय केंद्रों पर बोरो की उपलब्धता बनी रहे, किसानों से समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक धान क्रय किया जाए और उसका भुगतान एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में करना सुनिश्चित करें, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।
कानपुर। गोविंद नगर स्थित गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के बगल में हर श्री नाथ मंदिर के समीप बदलते मौसम में आरोग्यधाम ग्वालटोली ने निःशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया जिसमें डॉक्टर आरती मोहन और डॉक्टर हेमंत मोहन ने आरोग्यधाम की टीम के साथ मिलकर सर्दी के मौसम में जो अनेकों प्रकार के वायरस अपना प्रकोप दिखा रहे हैं। उसको नियंत्रित करने के लिए होम्योपैथिक दवाएं निशुल्क वितरित की कैंप में साढे 400 से अधिक मरीजों को निःशुल्क होम्योपैथिक सेवाएं प्रदान की गई। कैंप में डॉक्टर आरती मोहन ने महिलाओं से संबंधित मासिक धर्म अनियमितता बच्चेदानी में गांठ सफेद पानी के साथ साथ छोटे बच्चों में अस्थमा निमोनिया के ढाई सौ से अधिक मरीज देखे डॉक्टर हेमंत मोहन अग्रवाल डॉक्टर शामली गुप्ता बुजुर्गों में उच्च रक्तचाप के साथ डायबिटीज एवं बदलते मौसम में जोड़ों में दर्द के 200 से अधिक मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप में कुमार गुप्ता लायंस क्लब के अध्यक्ष अमिताभ तिवारी के साथ पनकी मंदिर के महंत जितेन दास नंद कक्कड़ अशोक मोर्गन विट्ठल मोहन हरविंदर सिंह सुखविंदर सिंह लाडी पुष्पा मोहन मोहन मोहन समेत अनेकों लोग उपस्थित रहे। इसमौके पर बताया गया कि होम्योपैथिक दवाओं के द्वारा शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है जब शरीर की इम्युनिटी पावर कम हो जाती है तो इस प्रकार के वायरल जनित बीमारियां जैसे स्वाइन फ्लू डेंगू चिकनगुनिया एवं कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ जाता है।