Tuesday, May 5, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लिफ्ट देने के बहाने ग्रामीण की जेब से नकदी पार की

लिफ्ट देने के बहाने ग्रामीण की जेब से नकदी पार की

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बाइक सवारों ने ग्रामीण को लिफ्ट का झांसा देकर उसकी जेब में रखे रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से नामजद शिकायत की है। प्राप्त विवरण के अनुसार ग्राम गौसगंज थाना मूसानगर निवासी हबीब ने पुलिस को बताया कि बीते 2 सितंबर की दोपहर में मूसानगर रोड स्थित ललकी पुरवा मोड़ के पास सवारी का इंतजार कर रहा था तभी एक मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और चाचा सलाम कहते हुए मेरे पैर छुए पूछा क्या मूसानगर जा रहे हो मेरे हां कहने पर एक युवक बाइक से उतर गया और मुझे बैठा लिया करीब 1 किलोमीटर चलने के बाद मुझे बाइक से उतार कर बाइक वापस घाटमपुर की ओर चली गई जब मैंने अपनी जेब देखी तो वह कटी हुई थी और उसमें रखे 41600 रुपए गायब थे मैंने दूसरी गाड़ी की मदद से पीछा किया लेकिन टप्पेबाज युवक रेहटी गांव की ओर तेज गति से भाग निकले पता करने पर ज्ञात हुआ कि युवक ललकी पुरवा निवासी विजय व लक्ष्मण हैं एक युवक अज्ञात है पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।