Friday, June 19, 2026
Breaking News

महिलाएं समस्याओं पर घुमाएं ये नंबर

कानपुर नगर,जन सामना। निदेशालय महिला कल्याण उ0प्र0 लखनऊ के द्वारा प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिये मिशन शक्ति के अन्तर्गत 24 फरवरी 2021 को हक की बात में यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, घरेलू हिंसा, दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में संरक्षण, सुरक्षा तंत्र, सुझावों, सहायताओं हेतु न्यून्तम 02 घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है। उन्होंने बताया है कि उक्त के क्रम में 24 को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हक की बात जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 01ः00 बजे से किया जायेगा एवं महिलाये जिलाधिकारी के सीयूजी नम्बर 9454417554 और जिला प्रोबेशन अधिकारी के सीयूजी नम्बर 7518024059 पर 24 फरवरी को अपरान्ह 01ः00 बजे से 03ः00 बजे तक महिलाये अपनी समस्याओं पर वार्ता कर सकती है।

Read More »

विधिक साक्षरता का आयोजन, छात्र.छात्राओं को किया सम्मानित

रनिया/कानपुर देहात, जन सामना। पंडित कुंदनलाल शुक्ल महाविद्यालयएरनिया कानपुर देहात में आज बी टी सी व एल एल बी के छात्र.छात्रों का सम्मान समारोह विधिक साक्षरता का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि साक्षी गर्ग सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अतिथि कंचन मिश्रा समाजसेविका, तुलसी राम पाण्डेय थानाध्यक्ष अकबरपुर,उमा द्विवेदी व कालेज के संरक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ल प्राचार्य डॉ कामता प्रसाद शर्मा, झलकेश्वर तिवारी ने सरस्वती पूजन व दीपक जलाकर कार्यक्रम उदघाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना . ज्योति कुशवाहा, ज्योति दुबे, साक्षी सिंह, प्रतीक्षा पाठक, जान्हवी बाजपेयी, आशू यादव स्वागत गीत व समूह गान साक्षी, ज्योति, शैलेन्द्री, मनीषा, संचिता, शानू देवी, व एकल गीत साक्षी सिंह,ज्योति के द्वारा की गयी। कार्यक्रम में आये अतिथियों का साल पहनाकर सम्मान साक्षी गर्ग जी का डा कामता प्रसाद शर्मा ने, राजीव राज का डा झलकेश्वर तिवारी ने, तुलसीराम पाण्डेय जी का डा आर पी यादव जी ने, कंचन मिश्रा का डा0 रेखा त्रिपाठी ने व कालेज के संरक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ल का अरविंद पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि जी ने छात्र.छात्रों का सम्मानित कर जागरूक करते हुए कहा कि जिला विधिक प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य आप के छोटे. छोटे समझौते के आधार पर निस्तारित कराना है।इसके साथ ही लोगो को कानूनी सहायता निशुल्क उपलब्ध कराना है, उन्होने बताया, की विधिक सेवा प्राधिकरण उन पात्र व्यक्तियों की निशुल्क सेवा करने के लिए कटिबद्ध है। जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम है।

Read More »

कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन 

हाथरस, जन सामना। उमेश चन्द्र कौशिक आदर्श विद्या निकेतन इण्टर कालेज में अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रीतिका शर्मा प्रधानाचार्य ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुये डाॅ. विकास कौशिक ने मातृभाषा दिवस के आयोजन पर छात्रों को बताया कि हम जहाँ रहते हैं, सबसे पहले जो भाषा बोलते हैं, जो भाषा हमारे आसपास बोली जाती है, माँ के द्वारा बोली और सिखाने वाली भाषा ही मातृभाषा होती है। भाषा देश, विदेश में अलग अलग हो सकती हैं। लेकिन वहाँ के लोगों द्वारा बोली जाने वाली भाषा ही उनकी मातृभाषा होती हैं।

Read More »

वर्तमान सरकार किसान विरोधी- प्रदीप जैन

हाथरस, जन सामना। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जय जवान जय किसान अभियान के तहत किसान संवाद कार्यक्रम हसायन ब्लाक के गांव पोरा में किसान नेता नौबत सिंह की अध्यक्षता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, पीसीसी बीना गुप्ता एड., हसायन ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुमार चौहान, सिकन्दाराऊ ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप जादौन, सिकंद्रराऊ नगर अध्यक्ष हसीन खान एवं हसायन नगर अध्यक्ष शाहिद अली ने मंत्री एवं उनकी पत्नी को शॉल उड़ाकर पगड़ी पहनाकर एवं अशोक स्तंभ प्रतीक चिन्ह के रूप में देकर स्वागत और सम्मान किया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि वर्तमान सरकार किसान विरोधी सरकार है और यह सरकार झूठे वायदों पर चल रही है। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश शर्मा ने किया।

Read More »

गृह कलह में अधेड़ ने खाया जहर

हाथरस, जन सामना। परिवार में कलह के चलते एक अधेड़ ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी हालत बिगड़ने पर परिजन बागला जिला अस्पताल लेकर आये। कोतवाली सदर क्षेत्र की ब्रह्मपुरी कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय दिनेश सिंह पुत्र रामचरित्र से उसके घर में किसी बात को लेकर 2 दिन से गृह क्लेश चल रहा था जिससे क्षुब्ध होकर उसने बीती रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जब उसकी हालत बिगड़ी तो परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

Read More »

दबंगई में वृद्ध को पीटा

हाथरस, जन सामना। निकटवर्ती गांव सोखना में बीती रात एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए वृद्ध को पीट डाला, जिसको गंभीर चोटें आई हैं।
थाना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सोखना निवासी वृद्ध मनीराम पुत्र प्रेमसुख के परिजन उसे गंभीर हालत में बागला जिला अस्पताल लेकर आए उनके द्वारा बताया गया कि उन्हीं का पड़ोसी श्याम पुत्र देवीराम दबंगई दिखाता है और रंगदारी दिखाते हुए शराब के लिए पैसे मांगे नहीं दिए तो लाठी-डंडों से उसके संग मार पीट कर दी जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं।

Read More »

युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत

हाथरस, जन सामना। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव के बीती रात्रि को शहर के सासनी गेट चौराहा पर कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा ने उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कांग्रेस के किसान संवाद कार्यक्रम में प्रदेश भर के पदाधिकारी जगह जगह भ्रमण कर रहे हैं। युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव को पार्टी ने एटा में भेजा था। देर रात्रि वह दिल्ली के लिए लौट रहे थे। जैसे ही उन्होंने कांग्रेसियों को जानकारी दी तो एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आदित्य शर्मा, युवक कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव शरद उपाध्याय नंदा अपनी टीम के साथ सासनी गेट चौराहा पर पहुंच गये।

Read More »

प्रियंका कल मथुरा में, कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

हाथरस, जन सामना। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य एवं शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम ने गांव-गांव एवं शहर में प्रियंका गांधी द्वारा भेजे गए कैलेंडर का वितरण करते हुये लोगों से अनुरोध किया कि खेत खेत जाकर किसानों, मजदूरों और शहर में दुकानदारों से अनुरोध किया कि प्रियंका गांधी व राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी आपकी समस्या के समाधान की लड़ाई लड़ रही है और दीदी ने आपके लिए कैलेंडर भेज कर न्योता दिया है कि कल 23 फरवरी को सुबह 11 बजे सौंख रोड पाली खेड़ा पर अधिक से अधिक संख्या में मथुरा पहुंचकर दीदी के हाथों को मजबूत करें। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने बताया कि वह नहरोई, कुंवरपुर, लहरा, लक्षी की नगरिया आदि के अलावा मोहल्लों में एवं बाजारों में जब लोगों से मिले बहुत खुशी हुई कि जब खेत खेत किसानों को एवं व्यापारी भाइयों को न्यौता देने पहुंचे लोगों ने उनका दिल से स्वागत किया और कहा कि आज वास्तविकता में किसानों और व्यापारियों के साथ कोई खड़ा है तो वह कांग्रेस पार्टी खड़ी है और हमारी नेता प्रियंका गांधी और उनके साथ हैं और विश्वास दिलाया कि अधिक से अधिक संख्या में मथुरा पहुंचेंगे जिलाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष ने बताया कि सुबह जिले का एवं शहर का पूरा काफिला कल सुबह कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन से रवाना होगा|

Read More »

विकास की नई संभावनाओं को उड़ान देने वाला बजट-शरद

हाथरस, जन सामना। प्रदेश की योगी आदिनाथ सरकार द्वारा आज विधानसभा में पेश किए गए पेपरलेस बजट पर हर्ष व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी द्वारा बजट की सराहना की गई है और इस बजट को युवाओं व प्रदेश के विकास के लिए विकास का बजट बताया है। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट पर कहा है कि हमारी सरकार का 2017-18 का बजट “किसानो” के लिए, 2018-19 का “औद्योगिक विकास” के लिए, 2019-20 का बजट “महिला सशक्तिकरण” के लिए, 2020-21 का बजट “युवाओं के लिए” तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट का केंद्र प्रदेश के समग्र विकास द्वारा विभिन्न वर्गों का “स्वावलम्बन से सशक्तिकरण” है। योगी सरकार के अंतिम बजट में तमाम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है।

Read More »

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हाथरस, जन सामना।  हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित गांव नगला रानी में बीती रात्रि को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से पूरे क्षेत्र में भारी सनसनी फैल गई तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। पुलिस मृतक की मौत शराब का अधिक सेवन कर लेने की वजह से मान रही है। हाथरस गेट क्षेत्र के मेंडू रोड स्थित नगला रानी में बीती रात्रि को करीब 35 वर्षीय राकेश पुत्र रत्नलाल निवासी फतेहगढ़ी थाना खैर अलीगढ़ यहां रानी के नगला में पत्नी बच्चों सहित किराये पर रहता था। बीती रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में भारी कोहराम मच गया तथा घटना की सूचना पाकर मौके पर थाना हाथरस गेट पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।

Read More »