हमीरपुर, अंशुल साहू। बहुजन समाज पार्टी ने विभिन्न समस्याओं को लेकर आज एक ज्ञापन प्रदेश के राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। बसपा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र अहिरवार के नेतृत्व में बसपाई कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए और ज्ञापन अतिरिक्त एसडीएम को भेंट किया। ज्ञापन में बताया गया है, कि प्रदेश में मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार हत्या की घटनाएं आएदिन हो रही हैं, जिन पर रोक लगाई जाए। किसानों को खाद बीज की आपूर्ति समय से कराई जाए। बेरोजगारों को रोजगार दिलाया जाए। जनपद के व्यापारियों किसानों एवं जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की जाए दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर तत्काल अंकुश लगाया जाए। कोरोना महामारी के कारण प्रवासी मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। कोविड-19 के तहत सभी विद्यालयों की फीस माफ कराई जाए। ज्ञापन देते समय आशादीन वर्मा, मंडल प्रभारी जयप्रकाश वर्मा, बलराम निषाद, चंद्रशेखर, उमाशंकर वर्मा, सुरेश कुमार वर्मा, राजकुमार वर्मा, मनीष वर्मा तथा बसपा विधानसभा अध्यक्ष भानु प्रताप वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
केन्द्रीय नीतियों का सपा नेता टीम ने किया पिण्ड दान
सपा छात्रसभा नेता बीटू यादव हुए गिरफ्तार
हमीरपुर, अंशुल साहू। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ सपा नेता बीटू यादव पूर्व जिलाध्यक्ष छात्रसभा के नेतत्व में एक दर्जन सपाई कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की नीतियों व बेरोजगारी के विरोध के चलते नगर के मेरापुर मुहल्ले यमुना नदी में केन्द्र सरकार का पिण्ड दान करते हुये विरोध जताया। पूर्व जिलाध्यक्ष का कहना है कि केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी होने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार न उपलब्ध कराने पर खासा नाराज है। केन्द्रीय नीतियों के चलते युवा वर्ग आज भी बेरोजगार है। रोजगार न होने से रोजीरोटी के लिये संघर्ष कर रहा है। सपा नेता मनीष निगम का कहना है, कि सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है। जबकि चुनाव के दौरान भाजपा एजेण्डे में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने, संसाधन सृजित करने तथा किसानों की आय को दोहरा किये जाने की घोषणा की थी। लेकिन केन्द्र सरकार ने सदन में किसान विरोध विधेयक पारित कर यह जता दिया, कि भाजपा सरकार विरोधी के साथ-साथ युवा विरोधी भी है। सपा नेताओं द्वारा पिण्ड दान कार्यक्रम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुचकर पिण्डदान कर रहे लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली लाया गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एसके पटेल ने बताया, कि पिण्ड दान कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे सपा नेता बीटू यादव, मनीष निगम व अनूप कुमार को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय में पेश किया गया। जहां उपजिलाधिकारी ने तीनों सपा नेताओं को जमानत पर रिहा कर दिया।
कृष्ण कुमार यादव ने वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल का पदभार संभाला
वाराणसी, जन सामना। वाराणसी परिक्षेत्र के नवागत पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने 18 सितंबर को लखनऊ से आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया। भारतीय डाक सेवा के वर्ष 2001 बैच के अधिकारी श्री यादव इससे पहले लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ पद पर कार्यरत थे। वाराणसी परिक्षेत्र के अधीन वाराणसी, भदोही, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर और बलिया जनपद शामिल हैं।
इस दौरान नवागत पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने विभागीय अधिकारियों से परिक्षेत्र में डाक सेवाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को जोड़ते हुए स्टाफ से कस्टमर फ्रेंडली एप्रोच अपनाने को कहा। विभिन्न योजनाओं की नियमित मानिटरिंग करते हुए जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष कैम्प आयोजित करते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में डाक सेवाओं ने अहम भूमिका निभाई है, इसमें और भी नए आयाम जोड़े जाएंगे।
मरे कुत्ते को दरवाजे फेंकने से मना करने को लेकर दबंगो की पिटाई से 6 लोग घायल
पुलिस कप्तान केशव चौधरी ने घटना स्थल पर आकर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल तैनात किए जाने के दिये निर्देश
पुलिस उपाधीक्षक राम शरण सिंह ने बताया कि दबंगो में 20 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज 4 आरोपी गिरफ्तार
रसूलाबाद/कानपुर देहात, संतोष गुप्ता। रसूलाबाद थाना के ग्राम नोहा नौगांव में कुत्ते को जान से मार कर दरवाजे फेकने से 2 पक्षो में हुए विवाद को लेकर एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की जमकर पिटाई कर दिए जाने से एक पक्ष से 2 बालिकाओं सहित 4 पुरुष गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक रामशरण सिंह व कार्यवाहक कोतवाल सुखवीर सिंह द्वारा मौके पर पंहुचकर घायलों को रसूलाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान केशव चौधरी ने भी रात में आकर घटना के बाबत जनता से जानकारी लेकर गांव में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल लगाकर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। घायल ब्रजनन्दन सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 20 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तिशती चौकी प्रभारी संजीव कुमार यादव ने 4 लोगो को गिरफ्तार कर शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाकर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास शुरू कर दिए है।
ओ.डी-ओ.पी योजना के अंतर्गत डी आई सी एवं सी.एफ.टी.आई ने दिया प्रशिक्षण
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। एमएसएमई प्रौद्योगिकी विकास केंद्र केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा एवं जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र हमीरपुर के तत्वाधान में हमीरपुर जिले के 100 बेरोजगार युवकों को उत्तर प्रदेश सरकार की एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण का समापन किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को 10- 10 दिन का प्रशिक्षण केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान आगरा द्वारा कराया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को जूती के निर्माण के साथ-साथ जूते के निर्माण प्रक्रिया को प्रयोगात्मक ढंग से सिखाया गया केंद्रीय पादुका प्रशिक्षण संस्थान, आगरा से ईश्वर सिंह सहायक निदेशक टेक्निकल के निर्देशानुसार एवं जिले के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के बैनर तले संचालित किया गया।
22 करोड़ के घोटालेबाज सपा जिलाध्यक्ष पर आखिर पुलिस क्यों नहीं डाल पा रही हाथ?
हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस 22 करोड़ से अधिक की छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध शाखा द्वारा हाथरस पुलिस को गिरफ्तारी आदेश भेजने के बाद भी हाथरस पुलिस नहीं कर रही है दबंग शिक्षा माफिया वर्तमान सपा जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी, कई बार गिरफ्तारी आदेश भेजने के बाद भी नहीं किया है। सपा जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार, सपा जिला अध्यक्ष की गिरफ्तारी ना होना राजनीतिक गलियारों से लेकर आम जनमानस के बीच बना हुआ है चर्चा का विषय, वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी उठ रही है उंगलियां।
2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ होगा – हाजी फैजान खान
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भाजपा सरकार ने लोगों को बेरोजगार कर दिया। चारों तरफ त्राहि-त्राहि मची है। लेकिन राहत नाम की कोई चीज नहीं। आने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। यह बात जिला उपाध्यक्ष कानपुर देहात हाजी फैजान खान ने कही।
प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों और बेरोजगारी के खिलाफ मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड कानपुर देहात के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रेमी के कार्यालय पर सपाइयों का हुजूम उमड़ा।
दो पक्षों में हुई मारपीट, 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने करीब 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 4 को गिरफ्तार किया और जांच-पड़ताल शुरू की। वहीं मामले में पुलिस ने एक पक्ष से ही मुकदमा दर्ज किया।
रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के नौहानौगांव में कुत्ते की मौत के बाद दो पक्षों में तनाव उत्पन्न हो गया था और जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से लोग घायल हुए। वही कुछ ग्रामीण मामले को सांप्रदायिक रंग दे रहे थे। इसके बाद पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज किया और 4 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जबकि पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी तक मामला पंजीकृत नहीं किया। गांव में भारी फोर्स बल तैनात कर दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे पुलिस सोशल मीडिया पर नजर रख रही है।
समलैंगिक प्यार: घर से भागकर दो लड़कियाें ने मंदिर में की शादी
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर में एक समलैंगिक का मामला सामने आया है जहा दो लड़कियों ने एक मंदिर में शादी कर अपने-अपने घरों से भाग कर गाजियाबाद में रह रही थी। वही परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लड़कियों को बरामद करते हुये थाने लाई है। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है बताया जा रहा है कि चकेरी थाना क्षेत्र की एक लड़की से लखनऊ में रहने वाली दूसरी लड़की को प्यार हो गया। जिसके चलते दोनों ने जनवरी में शादी करके घर से फरार हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी करते हुए गाजियाबाद से दोनों लड़कियों के साथ एक और लड़की को बरामद किया है। जिसने इन दोनों को भगाने में मदद की थी। जिसके बाद अब दोनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। लड़कियों का कहना है कि हम लोगों ने पहले ही मंदिर में जाकर शादी की थी और अब हम लोग घर नहीं जाना चाहते है बल्कि साथ में रहना चाहते है।
Read More »प्रकृति के रखवाले हैं शिक्षक प्रमोद दीक्षित ने विद्यालय को बना दिया है उपवन
बांदा, जन सामना। मानव जीवन प्रकृति के सह अस्तित्व पर ही निर्भर है। प्रकृति मानव एवं सम्पूर्ण प्राणियों के जीवन को समुन्नत करने हेतु मुक्त हस्त से प्राकृतिक संपदा बिना भेदभाव के बांटती है। प्रकृति मनुष्य की मूलभूत जरूरतों को हमेशा पूर्ण करती रहेगी। लेकिन मनुष्य के लोभ लालच को पूरा नहीं कर सकती। हमें प्रकृति को बचाना होगा, संरक्षित करना होगा।
उक्त विचार प्रकृतिप्रेमी शिक्षक साहित्यकार प्रमोद दीक्षित मलय ने एक बातचीत में कही। प्रमोद ने आगे कहा कि प्रकृति को मानव के लालच ने सर्वाधिक नुकसान किया है। मनुष्य ने धरती के सीने को खोदकर घाव दिये, नदियों के प्रवाह को बाधित कर बालू खींच ली। जंगल काट डाले, जला दिये। जैव विविधता नष्ट कर दी। जीवों का प्राकृतिक पर्यावास तहस-नहस कर दिया।