Saturday, March 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी ने बताया राजयोग का महत्व

ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी ने बताया राजयोग का महत्व

रायबरेली। ओम शांति भवन, राना नगर रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में राजयोग मेडिटेशन के महत्व पर एक विशिष्ट व दिव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी के द्वारा राजयोग के महत्व से उच्च नैतिक मूल्यों की स्थापना पर विशेष बल दिया गया। समाज में बढ़ रही मानसिक समस्याओं के स्थाई समाधान व जीवन में सुख शांति की प्राप्ति का एकमात्र साधन राजयोग बताया गया।
ब्रह्माकुमारी प्रीती दीदी और ब्रह्माकुमारी साक्षी दीदी का अंतरराष्ट्रीय काव्य महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आध्यात्मिक समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के तहत विद्या वाचस्पति, मानद उपाधि सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने श्रोताओं को राजयोग का विशेष महत्व बताया तथा संस्था द्वारा किए जा रहे उच्च स्तरीय सामाजिक सुधार की सराहना की। इस मौके पर सभासद पंकज साहू, डॉक्टर रवि, डॉक्टर के सी चौधरी, डॉक्टर दुष्यंत, डॉक्टर रोली, भ्राता चंद्र कुमार (मीडिया प्रभारी), शासन खाद्य प्रसाद मंत्री सतीश शर्मा, प्रतिनिधि एवं गरिमा, धीरेंद्र, बृजेश शर्मा, इंद्र बहादुर सिंह, परवेज, .मंजू बहन, नीलिमा, संगीता बहन की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।