Monday, September 30, 2024

मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष बनी सुदेश विमल

फिरोजाबाद। प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश का चुनाव मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष रूपधारा एवं सुषमा शर्मा (पूर्व जिलाध्यक्ष मातृ एवं शिशु कल्याण महिला कर्मचारी) की गरिमामयी उपस्थिति में छदामीलाल जैन मंदिर के सभागार मे सम्पन्न हुआ।
चुनाव अधिकारी राजकुमार अध्यक्ष मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन एवं सहचुनाव अधिकारी प्रेमप्रकाश कुशवाहा अध्यक्ष राज्य कर्मचारी महासंघ की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें सुदेश विमल को जिलाध्यक्ष, प्रीति गौतम जिला मंत्री, सुदामा देवी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीती सिंह मौर्या उपाध्यक्ष, रीता उपमंत्री, कल्पना संगठन मंत्री, रेनू प्रचार मंत्री, गीता सिंह कोषाध्यक्ष और सरिता सिंह को ऑडीटर चुना गया।

Read More »

एस.आर.के. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस उत्साह पूर्वक मना

फिरोजाबाद। एस.आर.के. महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की संयुक्त इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ संतोष कुमार ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रमोद कुमार सीरौठिया ने आनलाइन माध्यम से कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को राष्ट्र सेवा योजना दिवस की शुभकामनाएं दी। प्राचार्य ने स्वच्छता ही सेवा है का संदेश विद्यार्थियों के बीच साझा किया।

Read More »

नवागत नगर आयुक्त का पार्षदों ने किया स्वागत

फिरोजाबाद। मंगलवार को नवागत नगर आयुक्त रिषी राज ने निगम का चार्ज ग्रहण कर लिया। इसके बाद उन्होंने निगम अधिकारियों और कर्मचारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नवागत नगर आयुक्त का पार्षदों, निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुके देकर स्वागत किया। स्वागत करने वाले पार्षदों में विजय शर्मा, नरेश शर्मा, पूनम शर्मा, रेखा यादव, आशीष दिवाकर, पंकज यादव, उषा शंखवार, लाला राइन गांधी आदि मौजूद रहे।

Read More »

महिला शक्ति ने शहीद कैप्टन देवेश कुलश्रेष्ठ के परिजनों को किया सम्मानित

फिरोजाबाद। जायंट्रस ग्रुप आफ महिला शक्ति द्वारा चलाए जा रहे सेवा सप्ताह कार्यक्रम का फिरोजाबाद क्लब में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ विधिवत समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद कार्यक्रम में आए हुए फेडरेशन अधिकारी व अध्यक्ष डॉ. उमेश अग्रवाल, लव कुमार आर्य का (फेडरेशन प्रशासनिक निदेशक) का यूनिट डायरेक्टर सौम्या चौहान, प्रॉजेक्ट कोर्डिनेटर अनु बंसल, फेडरेशन ऑफिसर रश्मि अग्रवाल ने स्वागत किया। प्रशासनिक निर्देशका मोनिका रानीवाल ने सेवा सप्ताह कार्यक्रम की रिर्पोट सबके सामने रखी। वहीं ग्रुप की सदस्य मोनिका, झिलमिल, पूजा, चारुल, स्वेता, गुंजन, संगति, तन्वी ने सर्व धर्म एक सामान पर एक सुंदर लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसकी सभी ने सराहना की।

Read More »

ईओ की गाड़ी के सामने लेटी सफाई कर्मचारी महिला

हाथरस। करीब दो सप्ताह से भी अधिक समय से अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को लेकर सासनी में काम बंद हड़ताल पर हैं। कई बार वार्ता होने के भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है, इससे आक्रोशित महिला सफाई कर्मचारी ईओ की गाड़ी के आगे लेट गई और सफाई कर्मचारी अपनी मांगों पूरा करने की मांग करने लगे। मगर ईओ ने उनकी एक न सुनी और अपने गंतव्य को चले गये। तब सफाई कर्मचारियों ने डीएम राहुल पांडेय से मिलकर अपनी समस्याओं के समाधान कराने का मन बनाया है।

Read More »

नगरपालिका द्वारा नालों की सफाई के दौरान हरे-भरे पेड़ पौधों को उखाड़ने को लेकर नागरिकों में भारी रोष

हाथरस। नगर पालिका सिकंदराराऊ के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र के आदेश पर नालों की सफाई अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों ने हरे भरे पेड़-पौधौं को भी उखाड़ फेंका। जिसे लेकर नागरिकों में भारी रोष व्याप्त है। क्रीडा-स्थल के बराबर सतेन्द्र यादव के घर के बाहर नाले से लगभग 20 फुट की दूरी पर खड़े पापड़ी के वृक्ष को नगरपालिका कर्मचारियों ने जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़ दिया गया। सतेन्द्र यादव द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों को समाझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे नहीं माने और पेड़ उखाड़ दिया जिसकी सूचना नागरिकों द्वारा जब वन विभाग रेंजर दिलीप कुमार को दी गई तो रेंजर द्वारा टीम को भेजा गया।

Read More »

रायबरेली जिले में दिनदहाड़े लाखों की लूट

पवन कुमार गुप्ताः डलमऊ, रायबरेली। जिले के अंदर लुटेरों ने एक बार फिर से पुलिस के इकबाल को चुनौती दी है। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। क्षेत्राधिकारी डलमऊ अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व के अंतर्गत आने वाले थाना क्षेत्रों में अपराध में बढ़ोत्तरी हुई है। साथ ही पीड़ितों और फरियादियों को सीओ की चौखट से न्याय की उम्मीद भी नहीं दिखती। यही कारण है अपराधियों को बढ़ावा मिल रहा है।
बता दें कि विगत दिनों गदागंज थाना क्षेत्र में सीएचसी संचालक से हुई लूट की घटना का अभी पुलिस पर्दाफाश भी नहीं कर सकी है कि उसी जगह पर एक ट्रक ड्राइवर को दिनदहाड़े लूटकर लुटेरों ने पुलिस को बड़ी चुनौती दी है।
पूरी घटना आज सोमवार सुबह की है। प्रतापगढ़ के थाना बाघराज निवासी धर्मराज त्रिपाठी प्रतापगढ़ से ट्रक लेकर डलमऊ फ्लोर मिल जा रहे थे। जैसे ही गदागंज थाने से लगभग 2 किलोमीटर आगे झसवा मोड़ के पास पहुंचे तभी पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने ट्रक के आगे बाइक लगा दी और ड्राइवर से गाली गलौज करने लगे जैसे ही ट्रक ड्राइवर नीचे उतरा उसे धक्का देकर चोटिल करके गिरा दिया और ट्रक लेकर निकल गए गोविंदपुर माधव स्थित पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे सड़क किनारे ट्रक छोड़कर लुटेरे आराम से फरार हो गए।

Read More »

जिला ट्रेनिंग कमिश्नर डॉ साधना शर्मा को एशिया पेसिफिक लीडरशिप अवार्ड एवं पिन से सम्मानित किया गया

रायबरेली। लखनऊ उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन आईटीआई कैम्पस अलीगंज लखनऊ में भारत स्काउट गाइड की प्रादेशिक परिषद की बैठक की गई। भारत स्काउट गाइड की प्रादेशिक परिषद अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री जल शक्ति मिशन उत्तर प्रदेश सरकार) एवं मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार आई ए एस (से० नि०, पूर्व अध्यक्ष लोक सेवा आयोग) द्वारा जनपद रायबरेली की जिला ट्रेनिंग कमिश्नर डॉ साधना शर्मा को एशिया पेसिफिक लीडरशिप अवार्ड एवं पिन से सम्मानित किया गया। साथ ही जनपद रायबरेली से हिमालय वुड बैज पार्चमेंट ज्ञान प्रकाश पांडेय तथा दिनेश त्रिवेदी, शत्रुघ्न सिंह, रुपेश शुक्ला को आर. ओ. टी. प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

Read More »

महिला कल्याण संगठन ने ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया

आगरा। महिला कल्याण संगठन द्वारा उत्तर मध्य रेलवे के ‘उल्लास’ अधिकारी क्लब में ऑल इंडिया ऑन-स्पॉट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रितु अग्रवाल, सचिव श्रीमती अदिति मित्तल, कोषाध्यक्ष श्रीमती मानसी सिंह तथा महिला कल्याण संगठन की अन्य सदस्याओं द्वारा किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन अराजपत्रित रेलकर्मियों के बच्चों के मध्य किया गया, जिनको तीन अलग-अलग समूहों ग्रुप-I (6 से 9 वर्ष आयु), ग्रुप-II (9 से 12 वर्ष) तथा ग्रुप-III (12 से 15 वर्ष) में विभाजित करके प्रतियोगिता को संपन्न कराया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं के मध्य कल्पनाशीलता तथा क्रियाशीलता क्षमता का विकास करना है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करते समय प्रतियोगिता की गोपनियता का विशेष ध्यान रखा गया।

Read More »

सिम्स हॉस्पिटल में चर्मरोग एवं केशरोग विभाग की निःशुल्क ओपीडी 28 सितम्बर तक

श्याम बिहारी भार्गवः मथुरा। सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, सिम्स हॉस्पिटल मथुरा में त्वचा रोग, केश रोग, नाखून रोग, सौन्दर्य रोग एवं यौन संचारित रोग से पीड़ित लोगों के लिए 23 सितम्बर से 28 सितम्बर तक निरूशुल्क ओ.पी.डी. रहेगी। डर्माटोलॉजिस्ट एवं ट्राइकोलॉजिस्ट डॉ. तेजस्विनी एस. शर्मा, दोपहर 2 से सांय 5 बजे तक मरीजों को निरूशुल्क परामर्श देंगी।
इस अवसर पर डर्माटोलॉजी एवं ट्राइकोलॉजी विभाग की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. तेजस्विनी एस. शर्मा ने कहा कि चर्मरोग, सफेद दाग एवं बाल झड़ने की समस्या, उम्रदराज लोगों के साथ युवाओं में भी ये समस्या काफी देखी जा रही है। त्वचा पर लाल-काले निशान या चेहरे पर पिम्पल-फुंसी की समस्या काफी देखने को मिलती है। यदि किसी को भी चर्मरोग, कुष्ठ रोग या केशरोग की समस्या है वे 23 सितम्बर से 28 सितम्बर तक दोपहर 2 से 5 बजे बक निःशुल्क परामर्श के लिए सिम्स हॉस्पिटल में आये।

Read More »