Wednesday, July 3, 2024
Breaking News

सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में सुंदर कांड पाठ का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। सुहाग नगर कॉलोनी के सर्व मनोकामना हनुमान मंदिर में राम मंदिर प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड और 2151 दीपो की राम ज्योति के साथ राम दीपावली मनाई गई। कार्यक्रम में महापौर कामिनी राठोर ने पहुंचकर संगीतमय सुंदरकांड और भजन का धर्म लाभ उठाया। आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान रमाकांत उपाध्याय, द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, डॉ डीके गुप्ता, महंत अशोक कुमार दुबे, दीपक गुप्ता कालू, राकेश शर्मा, सुनील मिश्रा पार्षद, अश्वनी शर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, सतीश शर्मा, कमल गुप्ता, विकास लहरी सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद रहे।

Read More »

मेडीकल कॉलेज के अस्पताल में जन्मे सीता-राम, मनाया गया जश्न

♦ श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन पैदा हुए बच्चों के नाम माता-पिता ने रखे सीता-राम
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिला अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं ने सोमवार को श्रीरामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन जब बच्चों को जन्म दिया तो माता पिताओं ने उनके नाम राम और सीता रख दिए। अस्पताल में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जश्न का माहौल रहा। भगवान श्रीराम के भजनों पर चिकित्सक और मरीजों के परिजन खुशी से नाचते गाते नजर आए।
अयोध्या में श्रीरामलला विराजमान हों उसी दिन उनके बच्चों का जन्म हो। ऐसी तमन्ना रखने वाली गर्भवती महिलाओं के लिए सरकारी अस्पताल में विशेष डाक्टरों की टीम लगाई गई थी। जिला अस्पताल सुबह से ही राम के भजनों से गूंजने लगा था। गर्भवती महिलाएं भी राम का भजन कर रहीं थीं। जैसे ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूरी हुई।

Read More »

राधाकृष्ण मंदिर में प्रभु श्रीराम की गई महाआरती

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। भारतीय जैन मंच (हिंद ग्रुप) व उसकी सहयोगी संस्था राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच एवं चंदप्रभु मित्र मंडल ने संयुक्त रूप से अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में राधा कृष्ण मंदिर में स्थापित राम दरबार पर भगवान श्री राम के भजनों व कविताओं के साथ दीपमालिक सहित भव्य आरती की। कार्यक्रम का शुभारंभ हिंद प्रवीण जैन ने मंगलाचरण पढ़कर किया। वहीं सृष्टि जैन, खुशी जैन, खुशबू जैन, अंजू जैन ने राम के भजन गाएं।

Read More »

रॉयल सिटी स्कूल में सुंदर कांड व छप्पन भोग का हुआ आयोजन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। अयोध्या में प्रभु श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सुहागनगरी के शिक्षण संस्थानों में भजन संध्या, संगीतमय सुंदर कांड एवं दीपमालिका का आयोजन किया गया। जिसमें महिला-पुरूषों एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
सोमवार को रॉयल सिटी स्कूल में प्रभु श्रीराम का छप्पन भोग लगाया गया। वहीं संगीतमय सुंदर पांठ का आयोजन किया गया। जिसमें रामभक्त प्रभु श्रीराम के भजनों पर झूमते नजर आए। पूरा प्रांगण राममय हो गया। हर कोई प्रभु श्रीराम की भक्ति में सरोवर हुआ दिखाई दिया।

Read More »

फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग में एलईडी पर देखा प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संजीव प्रसारण फिरोजाबाद स्कूल आफ नर्सिंग में देखा गया। प्राण प्रतिष्ठा के शुभ मुहूर्त के खास 84 सेकंडों को विद्यालय में सजीव प्रसारण देख रहे समस्त प्रवासित अभ्यर्थियों व उपस्थित प्रशासनिक कार्यालय के अधिकारियों ने अपने मोबाइल फोन में प्रभु श्री राम की अमृतवेला को कैद किया। श्री राम के जयकारों से विद्यालय परिसर श्री राममय हो गया। इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. सुरेश चंद्र दक्ष ने प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत उपस्थित सभी आगंतुकों को मिठाई वितरण कराई। समस्त आगंतुकों को आज दीपावली मनाने हेतु प्रोत्साहित कर बधाई संदेश दिया।

Read More »

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से नगर हुआ राममय

♦ श्रीराम के जयघोषों से गूंजा पूरा नगर, राम भक्त खुशी से झूमते नजर आए
शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य, दिव्य एवं अलोकिक मंदिर निर्माण और भगवान के बाल स्वरूप की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा नगर राममय हो गया। सुबह से ही मंदिरों, घरों में पूजा अर्चना की गई। भजन, कीर्तन और रामधुन गाई गई। दोपहर बाद नगर में आधा दर्जन शोभायात्रा निकाली गईं। जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्तों ने भाग लिया। नगर में सोमवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। वहीं शाम को घरों में दीप जला कर राम की प्राण प्रतिष्ठा को दीपोत्सव के रूप में मनाया और एक दूसरे को भगवान श्रीराम के नये भवन में आने की शुभकामनाएं दीं।
सोमवार को बालाजी मंदिर पर सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।

Read More »

शार्ट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का सामान खाक

शिकोहाबाद : जन सामना संवाददाता।। नसीरपुर के गांव छटनपुर में समर के स्टार्टर में शॉट सर्किट हो जाने से घर में आग लग गई। जिससे मकान में रखा घरेलू सामान जल गया, वहीं मकान की छत में दरार आ गई। आग की सूचना पर दो दमकल की गाड़ियां पहुंची,और उन्होंने आग पर काबू पाया। आग में घर में रखा हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव छटनपुर में विजय पुत्र वीर सिंह के घर समर लगी है। सोमवार दोपहर समर के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट हो जाने से घर में आग लग गई। जिससे रसोई में रखा फ्रिज, बेड, सोफा, वाशिंग मशीन सहित घर में रखा अन्य सामान भी जल कर राख हो गया। आग से मकान की छत में भी दरार आ गई। आग लगने से हजारों रुपए का नुकसान हुआ हैं।

Read More »

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हुए हादसे; 12 घायल

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 57.300 पर हई। जिसमें एक पिकप वाहन घने कोहरे के चलते आगे जा रहे वाहन में घुस गया। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला राधे मोड़ पर हुई। इसमें भात का न्योता देकर लौट रहे भतैयों से भरी वैन घने कोहरे के कारण रास्ता दिखाई न पड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वैन में सवार नौ लोग घायल हो गए।
पहली घटना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 57.300 पर एक्सप्रेस वे पर हुई। जिसमें लखनऊ से राजस्थान जा रही एक पिकअप गाड़ी घना कोहरा होने के कारण आगे जा रहे एक वाहन में घुस गई। जिसमें पिकअप में सवार महेश 28 उसका भाई मोहित 30 और ब्रजेश कुमार निवासी रामगढ़ अलवर राजस्थान घायल हो गए।

Read More »

दीक्षांत समारोह में आकांक्षा को मिली डॉक्टरेट की उपाधि

शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। शिक्षण संस्थान दयालबाग आगरा में आयोजित 42 वें दीक्षांत समारोह में नगर की बेटी आकांक्षा यादव ने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया। छात्रा की इस उपलब्धि पर उसको बधाई देने वाला का तांता लगा रहा।
आकांक्षा नगर के वंशीपुरम कॉलोनी निवासी दिनेश यादव एवं निर्मला यादव की पुत्रवधू हैं। उसने पीएचडी के दौरान अपना शोध कार्य प्रोफेसर वीके गंगल(डीन फैकल्टी ऑफ कॉमर्स) के निर्देशन में पूरा किया। छात्रा ने विश्वविद्यालय में शोध के दौरान तीन शोध पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित किए। उन्होंने लगभग 10 राष्ट्रीय एवं अंतरर्राष्ट्रीय संगोष्ठी आदि में भी प्रतिभाग किया। पीएचडी के दौरान छात्रा ने इंडियन काउंसिल ऑफ साइंस एड रिसर्च (आईसीएसएसआर) द्वारा फैलोशिप भी प्राप्त की। वहपूर्व में तीन बार नैट की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुकी है और दो वर्ष तक राजकीय वाणिज्य महाविद्यालय अलवर में बतौर सहायक आचार्य शिक्षण प्रदान कर चुकी हैं।

Read More »

नगर में भव्य श्रीराम संकीर्तन यात्रा निकाली गई

टूंडलाः जन सामना संवाददाता। पुष्पा एनक्लेव दुर्गा माता मंदिर से भारी मात्रा में महिला पुरुषों द्वारा संकीर्तन यात्रा निकाली गई। इस दौरान श्रीराम, लखन और माता सीता के स्वरूपों के साथ शोभायात्रा श्रीराम के जयकारों के साथ निकली गई। जो भरा नाला, मैन रोड, जीआईसी कॉलेज, भारत माता चौक होते हुए दुर्गा माता मंदिर पर आकर समाप्त हुई। जहां मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई। इस मौके पर महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।

Read More »