शिकोहाबादः जन सामना संवाददाता। सोमवार को लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतगर्त माइल स्टोन 57.300 पर हई। जिसमें एक पिकप वाहन घने कोहरे के चलते आगे जा रहे वाहन में घुस गया। जिसमें चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना थाना सिरसागंज क्षेत्र के अंतर्गत नगला राधे मोड़ पर हुई। इसमें भात का न्योता देकर लौट रहे भतैयों से भरी वैन घने कोहरे के कारण रास्ता दिखाई न पड़ने से अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे वैन में सवार नौ लोग घायल हो गए।
पहली घटना नसीरपुर क्षेत्र अंतर्गत माइल स्टोन 57.300 पर एक्सप्रेस वे पर हुई। जिसमें लखनऊ से राजस्थान जा रही एक पिकअप गाड़ी घना कोहरा होने के कारण आगे जा रहे एक वाहन में घुस गई। जिसमें पिकअप में सवार महेश 28 उसका भाई मोहित 30 और ब्रजेश कुमार निवासी रामगढ़ अलवर राजस्थान घायल हो गए। हादसे की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं दूसरी घटना सिरसागंज क्षेत्र अंर्तगत नगला राधे मोड़ पर हुआ। जिसमें भात का न्योता देकर लौट रहे एक ही परिवार के नौ लोग घायल हो गए। जिसमें मोहल्ला पड़ाव निवासी रजनी करहल से भात का न्योता देकर परिवार सहित लौट रहीं थी। जब उनकी कार नगला सिरसागंज के नगला राधे मोड़ पर पहुंची तभी कार कोहरे के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें आरती 30 पत्नी विशंभर,अंजना 45 पत्नी सत्यपाल ,मार्गश्री 40, रजनी 55 पत्नी राजू,राजकुमारी 55 पत्नी नरेश,कैला देवी (60) पत्नी भजनलाल,रामवती 65 पत्नी सुरेश चंद्र, ववीता 27 पत्नी मुरली, कुंतेश देवी 45 शामिल हैं। सभी को घायलावस्था में सिरसागंज पुलिस ने अस्पताल भेजा।
Jansaamna