Tuesday, October 1, 2024

स्वच्छता सर्वेक्षण में शिकोहाबाद पालिका जिले में प्रथम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भारत सरकार द्वारा पूरे देश की नगर निगम एवं नगर पालिकाओं का स्वच्छ सर्वेक्षण कराया था। शिकोहाबाद नगर पालिका को रेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि आगरा मंडल में दूसरा और प्रदेश में नौ वां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर २९२ वां स्थान प्राप्त हुआ है। इस सम्मान में नगर पालिका के साथ नगरवासियों का भी सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।

Read More »

नगर निगम कार्यकारिणी ने डीएम को ज्ञापन सौंपा

डीएम या सक्षम अधिकारी में उपसभापति चुनाव कराने की मांग
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद नगर निगम कार्यकारिणी सदस्य पार्षदों द्वारा जिलाधिकारी नेहा शर्मा से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया। जिसमे सभी पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि महापौर द्वारा उपसभापति का चुनाव भ्रमित किया जा रहा है। येन केन प्रकरण द्वारा चुनाव को हासिल करके नगर निगम व शहर का वातावरण खराब होने की स्थिति बन सकती है।
ज्ञापन के अधिनियम के अंतर्गत चुनाव गोपनीय होना अनिवार्य है और मांग की है कि चुनाव जिलाधिकारी नेहा शर्मा अपनी या सक्षम अधिकारी के समक्ष निगरानी में कराये जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्णमुरारी अग्रवाल, पूनम शर्मा, प्रेमचंद्र शंखवार, कासिम सिद्दिकी, मोहित अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, विमल सिंह, विजय शर्मा, सोबरन दिवाकर, सुनील मिश्रा आदि पार्षद मौजूद थे।

Read More »

हत्यारोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कैची बरामद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला जलुआ में १५ दिन पूर्व प्रेमी के साथ मिल कर एक महिला ने अपने पति की बेरहमी से कैंची से गोद कर हत्या कर दी और शव गांव के बाहर बोरे में बंद कर फेंक दिया। इसके बाद आरोपी ने न्यायालय में सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त कैंची गांव के बाहर झाड़ियों से बरामद कर जेल भेज दिया।

Read More »

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में योग पर चर्चा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल चमरौली के सहयोग से ब्लाक स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग विषय पर चर्चा हुई और योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में २१ जून को एके महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर की सफलता पर चर्चा की। नेहरू युवा मंडल चमरौली के अध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि योग शिविर का उदघाटन जसराना विधायक के भाई गुड्डू लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया था। इसके बाद योगाचार्य डॉ. पीएस राना ने सभी को योग कराये। इस दौरान लोगों को योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग करने से सभी मनुष्य की बुद्धि विवेक और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके बाद संसद कार्यक्रम में नेहरू मंडल के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर देवदत्त, हर्ष यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

Read More »

खाद्य सुरक्षा टीम की छापेमारी, दूध, खोया और पनीर का सैंपिल भरे

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार सुबह खाद्य सुरक्षा टीम ने नगर में छापेमारी की। इस दौरान तीन दूधियों के सैंपिल भरे वहीं एक डेरी से खोया और पनीर का सैंपल लिया गया। टीम की कार्यवाही से नगर के दूधिया और डेयरी संचालकों में खलबली मच गई। टीम ने सभी के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार शंखवार के नेतृत्व में रविभान और अनिल कुमार ने कर्मचारियों के साथ छापेमार कारवाई की। सर्वप्रथम एटा रोड पर एफसीआई गोदाम के समीप तीन दूधियों को रोका और उनका दूध चेक किया।

Read More »

लोडर वाहन डिबाइडर से टकराकर पलटा, सात मजदूर घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बारात चढ़ाकर लौट रहे मजदूरों से भरा लोडर वाहन अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर पलट गया। जिससे उसमें सवार सात मजदूर घायल हो गये। सभी घायलों को एंबूलेंस से अस्पताल लाया गया। जहाॅ डाक्टरो नंे प्राथमिक उपचार के बाद सभी को फिरोजाबाद रैफर दिया।
रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला अजमेरी गेट और तकिया निवासी सभी मजदूर बारात चढ़वाने के लिए फिरोजाबाद से सिरसागंज क्षेत्र में गए हुए थे। बारात चढ़ा कर देर रात्री में सभी मजदूर लोडर वाहन में बैठकर फिरोजाबाद जा रहे थे, तभी धातरी के समीप चालक को झपकी आने से लोडर वाहन डिबाइडर पर चढ़ कर अनियंत्रित हो गया और पलट गया।

Read More »

बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा सैलाब

एलएन बघेल बसपा में हुए शामिल हुआ सम्मान
बसपा में सभी धर्म जाति के लोगो का होता है सम्मान- मुन्कादअली राष्ट्रीय महासचिव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के पालीवाल हाॅल में बहुजन समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्य संासद मुन्कार अली हेमंन्त यादव प्रतापसिंह बघेल प्रदेश महासचिव ने आगामी चुनाव के सम्बन्धित रूप रेखा तैयार करने के लिए बसपा सिपाहियों को तैयार रहने के निर्देश दिये।

Read More »

जिला अस्पताल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के महिला अस्पताल स्थित सड़क के किनारे एक व्यक्ति का शव लोगो को दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना उत्तर क्षेत्र महिला अस्पताल के समीप सड़क के किनारे लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव लोगो को दिखायी दिया। जिसको देखने वालों की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी जिला अस्पताल चैकी के लोगो को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह में रखवाया। पुलिस की माने तो व्यक्ति की मौत संभवतः भीषण गर्मी में शराब का सेवन करने से प्रतीत हो रही है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर ही हो सकेगी।

Read More »

शादी से पहले ही तेजाब डाल बिगाड़ा दूल्हे का चेहरा

बीती देर रात थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली का मामला
एसओ सुजात हुसैन ने तहरीर पर की कार्यवाही-एक अज्ञात सहित तीन नामजद
कल जानी है बारात-आरोप-पुरानी रंजिश के चलते शादी नहीं होने देना चाहते थे विपक्षी
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली में बीती देर रात शादी से पहले ही एक दूल्हे का तीन चार लोगों ने तेजाब फेंक चेहरा बिगाड़ दिया। परिजन पहले आनन-फानन में जिला अस्पताल लाये, यहां से उसे आगरा भेजा गया। आगरा से आज दोपहर उपचार के बाद घर आ सका। परिजनों की तहरीर पर एसओ मक्खनपुर ने एक अज्ञात सहित तीन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिनका पता लगाया जा रहा है।
थाना मक्खनपुर क्षेत्र चमरौली निवासी 23 वर्षीय ब्रजेश अपने दो भाइयों विपनेश और सुकेश से छोटा है। जिसमें विपनेश सबसे बड़ा है। काफी समय बाद सबसे छोटे भाई ब्रजेश की शादी सिरसागंज के अकबरपुर में तय हुयी।

Read More »

जारी है कांग्रेस का पोल खोलो अभियान….

अरांव ब्लाॅक में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन-भरी हुंकार
अदूरदर्शी नीतियों ने तोड़ी जनता की कमर-हरीशंकर तिवारी
भाजपा के सारे वायदे होते जा रहे झूठे साबित-ओमनारायण कुशवाह
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। इन दिनों जिले में कांग्रेस का पोल खोलो अभियान चल रहा है। अलग-अलग विधानसभाओं के ब्लाॅक क्षेत्रों में भाजपा सरकार की पोल कांग्रेस नेताओं द्वारा खोली जा रही है। इसी क्रम में सिरसागंज विधानसभा क्षेत्र के अरांव ब्लाॅक में पोल खोलो अभियान कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन अरांव ब्लाॅक प्रभारी ओमनारायण कुशवाहा और अरांव ब्लाॅक अध्यक्ष अविनाश बघेल के नेतृत्व में हुआ। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बाबूराम निशंक संग काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुये।

Read More »