Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में योग पर चर्चा

पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम में योग पर चर्चा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शिकोहाबाद में नेहरू युवा केंद्र फिरोजाबाद के तत्वावधान में नेहरू युवा मंडल चमरौली के सहयोग से ब्लाक स्तरीय पडोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें योग विषय पर चर्चा हुई और योग के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में २१ जून को एके महाविद्यालय में आयोजित योग शिविर की सफलता पर चर्चा की। नेहरू युवा मंडल चमरौली के अध्यक्ष जय कुमार ने बताया कि योग शिविर का उदघाटन जसराना विधायक के भाई गुड्डू लोधी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया था। इसके बाद योगाचार्य डॉ. पीएस राना ने सभी को योग कराये। इस दौरान लोगों को योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि योग करने से सभी मनुष्य की बुद्धि विवेक और शरीर स्वस्थ रहता है। इसके बाद संसद कार्यक्रम में नेहरू मंडल के युवाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर देवदत्त, हर्ष यादव, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।