Tuesday, October 1, 2024

श्री गौशाला गौ-सेवा धाम का शिलान्यास सम्पन्न

फिरोजाबादः एस. के. चित्तौड़ी। हिन्दू धर्म में गौ-सेवा को देव सेवा का रूप मानकर सर्वोपरि पूर्ण कार्य माना गया है। इसी भावना के साथ शनिवार को सोफीपुर यमुना घाट पर श्री गौशाला के शिलान्यास कार्यक्रम में गौ-सेवकों द्वारा तन मन धन से सहयोग का आश्वासन दिया गया। हवन गौ-पूजन और शिला पट्टिका के अनावरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
श्री गौशाला फिरोजाबाद के द्वारा पुरूषोत्तम मास के पुण्य अवसर पर यमुना घाट सोफीपुर पर सदर गौशाला की भूमि पर एक नई श्री गौशाला सेवा धाम का शिलान्यास मेयर नूतन राठौर आदि अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर मेयर नूतन राठौर ने कहा कि हिन्दू धर्म में गौ-सेवा को सर्वोपरि मानकर माता के रूप में पूज्य माना जाता है। सनातन संस्कृति में गाय देवतुल्य है। हम सभी को गायों को श्रृद्वा भावना से पूजना चाहिये। गायों की सेवा के लिये नगर निगम द्वारा पूरा सहयोग दिये जाने का भी आश्वासन मेयर द्वारा दिया गया।
गौ-सम्वर्धन प्रान्त प्रमख रामाकान्त उपाध्याय ने गौ-सेवा पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गौ-सेवा महान पुण्य का कार्य है। गौ में सभी देवताओं का वास है साथ ही गौवर और गौ मूत्र की उपयोगिता पर भी उनके द्वारा प्रकाश डाला गया। एसडीएम सदर चन्द्रभान सिंह ने भी नई गौशाला गौ-सेवा धाम के शिलान्यास की सराहना करते हुये कहा कि फिरोजाबाद में एक बडी गौ-शाला की आवश्यकता है जो भविष्य मेें इस प्रयास से पूरी हो सकेगी। उन्होंने जिलाधिकारी की ओर से भी इस पुण्य कार्य के लिये श्री-गौशाला परिवार को बधाई दी और जिला प्रशासन के पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 प्रभंजन शुक्ला ने अपने उद्बोधन में स्पष्ट किया कि श्री गौशाला समित द्वारा जो यमुना घाट पर श्री गौशाला की नई शाखा का शिलान्यास सम्पन्न हुआ है वह गौशाला की ही भूमि है। राजस्व अभिलेखों की सत्यता प्रमाणित करने के बाद ही किसी भी गौशाला का पंजीकरण किया जाता है। किसी भी प्रकार से भूमि के सम्बंध में गुमराह होने की आवश्यकता नही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शासन स्तर पर विभाग द्वारा इस गौशाला को आधुनिक बनाने के लिये पूरा सहयोग दिया जायेगा। सीओ संजय वर्मा ने कहा कि गौ-सेवा से बढकर कोई भी कार्य पुनीत नही होता। निर्जीव को भोजन दान महान कार्य है। उन्होेंने बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की ओर से भी गौ-सेवा के इस पुनीत कार्य के लिये समिति की सराहना की और सभी लोगों से कहा कि वह इस धर्म कार्य मेें अपना सहयोग प्रदान करें। प्रबंधक राजनरायन गुप्ता ने कहा कि नई गौशाला की आवश्यकता को देखते हुये श्री गौशाला द्वारा अपना नया उपक्रम यमुना घाट सोफीपुर पर गौ-सेवा धाम के नाम से शुरू किया जा रहा है। यहां जन सहयोग से आधुनिक गौशाला का निर्माण कराया जायेगा। जिसमें जैबिक खाद एवं गौमूत्र शोधन का भी भविष्य में प्रोजेक्ट लगाया जायेगा साथ ही इस क्षेत्र के विकास के इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की भी योजना है। एमएलसी डा. दिलीप यादव ने भी गौ-सेवा कार्य के लिये गौशाला समिति की सराहना करते हुये हर स्तर पर सहयोग देने का आश्वासन दिया। मुख्य व्यवस्थापक हनुमान प्रसाद गर्ग ने गौशाला की व्यवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुये कहा कि गौ-सेवा करना हम सभी का धर्म है। इस पुण्य कार्य में सभी को आगे आना चाहिये।

Read More »

चाकू से गोदकर युवक की हत्या, पत्नी उसके प्रेमी पर संदेह

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला जलुआ में एक युवक की चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी पर संदेह होने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। परिजनों की माने तो उसकी पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव नगला जलुआ निवासी 32 वर्षीय सुनील पुत्र मेवाराम की विगत रात्रि में उसके घर में अज्ञात लोगो ने बेरहमी के चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी। घटना के बाद पत्नी को पुलिस ने परिजनों के कहने पर गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ कर रही है। वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया है। मृतक के साथ जिला अस्पताल आये लोगों में चर्चा थी कि मृतक की पत्नी अंशुमा दिल्ली में किसी राजा नामक युवक से प्रेम करती थी।

Read More »

अमेजिंग वल्र्ड प्रतिभा सम्मेलन में 250 मेधावी हुए सम्मानित

सिरसागंज, फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जिले की कुछ सामाजिक संस्थाएं मेधावी छात्र-छात्राओं को संबल देने के लिए तत्पर हैं। प्रत्येक तहसील से मेधावी और साधनहीन बच्चों को निःशुल्क शैक्षणिक सहयोग के लिए चुना जा रहा है। शुक्रवार को अमेजिंग वल्र्ड प्रतिभा सम्मेलन में एक सराहनीय पहल की शुरुवात की गयी। संस्था द्वारा करीब ढाई सौ मेधावी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिये गये।
आदर्श विकास संस्थान और जन संरक्षण संस्थान ने अमेजिंग वल्र्ड स्कूल के सहयोग से प्रतिभा सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ पूर्व मंत्री जयवीर सिंह, पालिकाध्यक्ष संतकुमार, रामप्रकाश अग्रवाल, डाॅ. सुधीर गुप्ता एवं भाविप अध्यक्ष अमित मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर वक्ताओं ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्था के प्रयासों की सराहना की। जयवीर सिंह ने शिक्षा के गिरते स्तर के लिए नकल केन्द्रों की पिछली सरकार की शिक्षा नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा की सफल समाज की बुनियाद होती है।
आदर्श विकास संस्थान के अध्यक्ष राजेश दुबे, महासचिव अंकित माहेश्वरी, जिला कार्यक्रम प्रभारी पंकज दुबे, संयोजक मुकेश गुप्ता एसएस ने कहा कि युवा पीढ़ी को संबल देने से राष्ट्र मजबूत होता है। यदि जरूरतमंद बच्चों की उचित शिक्षा का प्रबंध कर दिया जाता है तो समाज की अनेक विकृतियां दूर हो जाएंगीं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले की सभी तहसीलों में सर्वधर्म प्रतिभा सम्मेलन के आयोजन किये जाएंगे। आयोजनों के उपरांत मेधावी बच्चों की काउंसिलिंग की जायेगी और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए सहारा देने का कार्य किया जाएगा। वही संस्था की ओर मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Read More »

संदिग्ध हालत में ट्रक चालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना एका के गांव नगला केबल के बहार आम के पेड के नीचे एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गयी। मृतक के परिजन शरीर पर चोट के निशान बताते हुए हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।
थाना एका के गांव नगला केबल निवासी 35 वर्षीय बृजेश कुमार पुत्र राजाराम अपने घर से विगत दिन गाडी चलाने के लिए निकला था। जिसका शव गांव के बाहर आम के पेड के नीचे पड़ा लोगो को दिखायी दिया। शव को देखने वालों की भीड़ लग गयी। उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। मृतक के चचेरे भाई वीनेश ने बताया कि उसके भाई की हत्या कर शव को गांव के बाहर फैंक दिया है।

Read More »

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। जीआरपी चैकी शिकोहाबाद क्षेत्र कौरारा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 18 वर्षीय दीपक गुप्ता पुत्र चट्टानी गुप्ता विगत दिन अपने रिश्तेदार के घर इटावा गया हुआ था। जहां से वह किसी ट्रूेन से फिरोजाबाद के लिए आ रहा था। उसी दौरान कौरारा स्टेशन के समीप ट्रेन से गिरकर से उसकी मौत हो गयी।

Read More »

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ने अध्यक्ष के जन्मदिवस पर बांटा भोजन

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के आगरा मंडल प्रभारी मनीष गुप्ता की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बसंल का जन्म दिन के अवसर पर आज रोडबेज बस स्टैण्ड पर भंण्डारे का आयोजन किया।
जिसका शुभारम्भ राजीव सिंह सहायक श्रम आयुक्त फिरोजाबाद द्वारा प्रसाद लोगो को देकर किया। इस मौके पर राजीव सिंह ने कहा कि हमारा शहर श्रमिकों का है यहा दोपहर के समय काफी श्रमिक भोजन करने के लिए अपने घर या ढाबों को खोजते है। आज संदीप बसंल के जन्म दिवस पर भोजन वितरण, भण्डारा करने पुनीत कार्य किया है। संस्था को ऐसे कार्य हमेशा करने चाहिये। वही मनीष गुप्ता ने कहा कि हम लोगो को किसी भी महान पुरूष या नेता का जन्म दिवस मनाये तो लोगो को भोजन अवश्य ही कराये।

Read More »

खाने में नाॅनवेज नहीं बनाया तो पति ने पत्नी को दी मौत की सजा

घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महिलाओं पर अत्याचार कम नहीं हो रहे। सुहागनगरी में एक सनकी पति ने नाॅनवेज न बनाने पर पत्नी की न केवल पिटाई की बल्कि उसे छत से नीचे फेंक दिया। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया जबकि उसका एक साथी भागने में सफल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सात फेरे लेते वक्त आरोपी पति मनोज ने पत्नी रानी के साथ सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाई थी। शादी के कुछ समय बाद ही पति ही उसकी हत्या का कारण बन गया। घटना शुक्रवार शाम की है। आस-पास के लोगों का कहना है कि पति अपने एक साथी के साथ घर आया था। उसने पत्नी को नाॅनवेज बनाने के लिए कहा था। पत्नी ने नाॅनवेज बनाने से इंकार कर दिया था। इससे नाराज होकर पति ने पत्नी को जमकर पीटा। इससे भी जब उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्नी को छत पर ले जाकर ऊपर से नीचे फेंक दिया। नीचे गिरते ही वह खून से लथपथ हो गई। आरोपी मौका पाकर भाग गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read More »

आमरण अनशन पर बैठे हैं ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सुहागनगरी में इन दिनों विकास कार्य ठप पड गए हैं। तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी सममन्वय समिति के पदाधिकारी आमरण अनशन पर हैं। सचिवों ने मांग पूरी न होने तक आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान क्षेत्र के विकास कार्य भी ठप हो गए हैं। जिले भर के सभी सचिव विकास भवन के सामने आमरण अनशन पर बैठे हैं।
वार्ता करते हुए ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को नजर अंदाज कर रही है जबकि हमारी मांगें पूरी तरह से जायज हैं। जिन तीन सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए हमारे द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है। अन्य प्रदेशों में उन मांगों के अनुरूप ही काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड, बिहार, राजस्थान में तीनों मांगों को मान लिया गया है। ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष रामेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि प्रोन्नति की तीन स्टेज हैं। इनमें पहली 10 वर्ष की सेवा पूरी होने पर दूसरी 16 वर्ष और तीसरा प्रमोशन 26 वर्ष की सेवा पूरी करने पर मिलता है। शैक्षिक योग्यता स्नातक किए जाने और ओ लेवल कंप्यूटर का डिप्लोमा अनिवार्य करने की मांग की जा रही है।

Read More »

हाईवे पर दिन दहाडे फायरिंग

टूंडला। शनिवार तड़के फ्लाई ओवर पर हुई फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। फायरिंग के बाद कार सवार फ्लाई ओवर पर कार छोड़ भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शनिवार तड़के करीब पांच बजे ऑल्टो व वैगनआर कार फीरोजाबाद से आगरा की ओर जा रही थी। टूंडला फ्लाई ओवर दोनों कारें आपस में टकरा गई। घटना को लेकर कार चालक आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद कार सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुन हाइवे पर गस्त कर रही पुलिस की गाड़ी पीसी-6 मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कार सवार वैगनआर कार को मौके पर छोड़ फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हाइवे पर फायरिंग होते देख वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी दहशत में आ गए। मारपीट व फायरिंग के बाद कोई भी पक्ष मुकदमा दर्ज कराने कोतवाली नहीं पहुंचा। पुलिस देर शाम तक कार सवारों के आने का इंतजार करती रही।

Read More »

मौन भी आवाज़ है

मौन भी संगीत है
मौन भी सुगंध है
मौन भी तौल है
मौन भी जोड़ है
मौन भी योग है
मौन भी प्रेम है
मौन भी इलाज है
मौन भी तपस्या है
मौन भी आनंद है
मौन भी आगाज़ है
मौन भी तलवार है
मौन भी आवाज़ है
-ब्लॉगर आकांक्षा सक्सेना

Read More »