Monday, July 1, 2024
Breaking News

सरकारें कर रहीं नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़

2017.07.01.1 ssp schoolअधिकारियों पर चढ़ा है कुर्सी का नशा
प्राईमरी स्कूलों की हो रही दुर्दशा
कुत्तों और सुअरों के बीच बैठाकर तैयार किया जा रहा है नौनिहालों का भविष्य
शहर के कई स्कूल परिसरों में चट्टे व अवैध कब्जे
प्रधानाध्यापिका बोली कई बार कर चुके शिकायत
कानपुर, अर्पण कश्यप । लोग कहते हैं जिन्हें अपने बच्चों का भविष्य खराब करना हो तो सरकारी प्राईमरी स्कूल में दाखिला करा दो। वास्तव में बात गलत नहीं बल्कि सही है। चाहे केन्द्र सरकार हो या प्रदेश सरकार, दोनों ही सरकारें शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी प्राईमरी स्कूलों के प्रति उदासीन हैं। हां, यह तो जरूर है कि प्राथमिक स्कूलों के शिक्षकों को भरपूर वेतन जरूर दिया जा रहा है लेकिन उनसे शिक्षा का कार्य नहीं बल्कि अन्य कार्य जैसे चुनावी ड्यूटियां, वोटर कार्ड बनवाने आदि का कार्य ले लिया जाता है। शायद ही कोई शहर हो जहां प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण कार्य समुचित तरीके से किया जा रहा हो। जब सभी जगह खराब हालात हों तो फिर शहर के प्राईमरी स्कूलांे की दशा कैसे ठीक रह सकती है। हालांकि कानपुर महानगर को स्मार्ट सिटी बनाने पर पूरा जोर है लेकिन बिना सही शिक्षा के स्मार्ट सिटी कैसे बन सकता है हमारा शहर, यह एक सोचनीय तथ्य है। एक कटु सच्चाई है कि शहर के ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के प्रपाथमिक स्कूलों की दशा बहुत ही दयनीय है। वहीं अब ऐसे नजारे दिखने लगे है कि सरकारी स्कूलों का उपयोग बच्चों की पढ़ाई के लिए नहीं होता है बल्कि शहर के कई स्कूल ऐसे हैं जहां स्थानीय लोग अपनी सुविधा के लिए उनका उपयोग कर रहे हैं। कई स्कूल में तो अराजकतत्वों ने भी अपना ठिकाना बना लिया हैं।

Read More »

यह हैं असली नायिकाएँ

dr neelam mahendraरानी पद्मावती एक काल्पनिक पात्र है लेकिन भंसाली शायद यह भी भूल गए कि काल्पनिक होने के बावजूद रानी पद्मावती एक भारतीय रानी थी जो किसी भी सूरत में स्वप्न में भी किसी क्रूर मुस्लिम आक्रमण कारी पर मोहित हो ही नहीं सकती थी।

भंसाली का कहना है कि पद्मावती एक काल्पनिक पात्र है । इतिहास की अगर बात की जाए तो राजपूताना इतिहास में चित्तौड़ की रानी पद्मिनी का नाम बहुत ही आदर और मान सम्मान के साथ लिया जाता है।
भारतीय इतिहास में कुछ औरतें आज भी वीरता और सतीत्व की मिसाल हैं जैसे सीता द्रौपदी संयोगिता और पद्मिनी। यह चारों नाम केवल हमारी जुबान पर नहीं आते बल्कि इनका नाम लेते ही जहन में इनका चरित्र कल्पना के साथ जीवंत हो उठते है।
रानी पद्मिनी का नाम सुनते ही एक ऐसी खूबसूरत वीर राजपूताना नारी की तस्वीर दिल में उतर आती है जो चित्तौड़ की आन बान और शान के लिए 16000 राजपूत स्त्रियों के साथ जौहर में कूद गई थीं। आज भी रानी पद्मिनी और जौहर दोनों एक दूसरे के पर्याय से लगते हैं। इतिहास गवाह है कि जब अलाउद्दीन खिलजी ने चित्तौड़ के महल में प्रवेश किया था तो वो जीत कर भी हार चुका था क्योंकि एक तरफ रानी पद्मिनी को जीवित तो क्या मरने के बाद भी वो हाथ न लगा सका ।

Read More »

अफसरों व नेताओं का अदृश्य गठबंधन!

JAN SAAMNA PORTAL HEADरियल स्टेट के क्षेत्र में अफसरों व नेताओं के अदृश्य गठबन्धन से भ्रष्टाचार नहीं रूक पा रहा है, फिर चाहे कितनों की जान चली जाये। हादसा होने के बाद वही पुराना राग उच्चाधिकारियों द्वारा अलाप दिया जाता है कि दोषियों पर जांच कर कड़ी कार्रवाई होगी और सफेदपोशों द्वारा घड़ियाली आंसू बहा दिए जाते हैं। सांत्वना व सहायता के नाम पर कुछेक कागज के टुकड़े उन परिवारों के सामने फेंक दिये जाते हैं जिनके लिए उनका अपना इस दुनियां से असमय ही अलविदा कर चुका होता है। उत्तर प्रदेश के महानगर कानपुर की बात करें तो यहां नेताओं व अफसरों के अदृश्य गठबन्धन से रियल स्टेट के क्षेत्र में भरपूर भ्रष्टाचार पनपा है और भ्रष्टाचार उन लोगों की बलि ले रहा है जो मजबूरी में अपनों का पेट पालने व दो जून की रोजी रोटी की तलाश में अपना खून पसीना बहाते हैं।
महानगर में लोगों का आवासीय सपना पूरा करने के लिए जहां कानपुर विकास प्राधिकरण का एक अपना महत्वपूर्ण स्थान है तो दूसरी ओर धनाड्य लोग भी औने पौने में निजी लोगों की जमीने हथियाकर आवासीय सपना पूरा करने का दम भरते हैं। वहीं बाहुबली लोग शहरी क्षेत्र में ऐसी जमीनों पर अपनी गि( दृष्टि जमाए रहते हैं जिनपर किसी भी तरकीब से अपना कब्जा जमाना उनका पहला लक्ष्य होता है और इसके बाद उस पर जल्द से जल्द निर्माण कर देते हैं। अब निर्माण अगर जल्दवाजी में किया जायेगा तो यह मुमकिन है कि मानकों का पालन करना संभव नही होगा और इसे संभव करने में सरकारी मशीनरी भी साथ देती है।

Read More »

भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का करेंगे विरोधः डाॅ0 दीप कुमार शुक्ल

कानपुर, जन सामना ब्यूरो। महाराजपुर विधान सभा क्षेत्र में आने वाले योगेन्द्र विहार मुहल्ले के रहने वाले लोग इस बार भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का पुरजोर विरोध करेंगे, यह जानकारी देते हुए स्वतंत्र पत्रकार डाॅ0 दीप कुमार शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, मुकेश शुक्ल, भोला शर्मा, सीएल वर्मा, राजीव कुमार, सोनू सैनी, अनुरुद्ध सिंह, सुरेन्द्र सिंह, राजेन्द्र सिंह, कल्लू भदौरिया, राधे शर्मा, भक्तिन पासवान, रूचि श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र चैहान, विश्वजीत भदौरिया, हरिनारायण साहू, जय नारायण, पुत्तन, रमेश दुबे, ऋषि तिवारी, आशाराम, राजू सैनी, लक्ष्मण कुशवाहा, पं0 शिव नाराण शुक्ल सहित अन्य लोगों ने बताया कि योगेन्द्र विहार के ज्यादातर मतदाता इस बार विधान सभा चुनाव में वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी सतीश महाना का खुलकर विरोध करेंगे। क्योंकि बीते पांच वर्षो में उन्होंने अपनी निधि से इस क्षेत्र में कोई भी विकास कार्य नहीं कराया। मुख्यमन्त्री कोष से हुए विकास कार्यों के पत्थरों पर उन्होंने अपना नाम जरूर लिखवा लिया है। गौर तलब हो कि पिछले चुनाव में इस क्षेत्र के निवासियों ने सतीश महाना का खुलकर समर्थन किया था। डाॅ. दीप कुमार शुक्ल ने बताया कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लोगों से मिलकर सतीश महाना को वोट देने की अपील की थी। लेकिन वक्त गुजरा और मुहल्ले में हुई रासलीला के उद्घाटन हेतु सतीश महाना से समय लिया गया क्योंकि श्री महाना का सम्मान भी होना था।

Read More »

मन उलसित भयो आज

kanchan pathakमंद मंद पवन बहे पुष्पन सुगंध लेत
मन उलसित भयो आज आओ री, आओ री
बसंत चपल है, वसंत चंचल है, बसंत सुन्दर है, बसंत मादक है, बसंत कामनाओं की लड़ी है, बसंत तपस्वियों के संयम की घड़ी है, बसंत )तुओं में न्यारा है, बसंत अग-जग का प्यारा है।
इस ऋतु में सरसों फूलकर पूरी धरती को पीले रंग से रंग देती है। हमारे यहाँ वसंत का विशिष्ट रंग पीला होता है। पीला रंग आध्यात्म का भी प्रतीक है। कई पश्चिमी देशों में बसंत का विशिष्ट रंग हरा होता है। हरा का मतलब सर्वत्र हरियाली, प्रकृति का रंग, पर हमारे यहाँ इस मनोहारी ऋतु को आध्यात्म के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हम भारतीय इसे सरस्वती की अभ्यर्थना से प्रारंभ करके होली के महा-उत्सव पर समाप्त करते हैं।
शीत या शिशिर की ठिठुरन भले ही हाड़ कंपाती हो किन्तु इन बर्फीली ऋतुओं के बिना भी तो प्रकृति का आँगन सूना-सूना होता है और फिर इसके बाद गाते गुनगुनाते रस के पुखराजी छींटे उड़ाते बसंत के आगमन से मौसम के आँगन का सुख दूना-दूना होता है। वसंत की रंगत ही ऐसी मनोहारी है कि कठोर से कठोर तपस्वी का ह्रदय भी पुरवैया की झकोर से बेबस हो आत्मनियंत्रण खो कर बेकाबू हो जाए। ऋषि विश्वामित्र के तपोभंग का वृतांत इसका सबसे प्रबल प्रमाण है।

Read More »

उलेमाओं ने मीटिंग में किया मतदाताओं को जागरूक

05 2017 02फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद फिरोजाबाद में 11 फरवरी के होने वाले मतदान में मुस्लिम मतदाताओं से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिये शहर के प्रमुख उलेमाओं (धर्मगुरूओं) ने मंथन कर रणनीति तैयार की। जिसके लिये शहर के प्रमुख उलेमा, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रमुख शहर काजी दफ्तर शाही बड़ा इमामबाड़ा पर इकट्टा हुये।

Read More »

बबलेश यादव बने लोक कला सेवा समिति अध्यक्ष

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। संस्कार भारती लोक कला सेवा समिति रूपसपुर फिरोजाबाद के तत्वावधान में सत्र 2017-19 के लिये समिति पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मुम्बई से आये फिल्म निर्देशक एमएस चैहान ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कोषाध्यक्ष पद पर अतुल यादव तथा महामंत्री पद पर योगेश चंद्रवंशी को कोई अन्य आवेदक न होने के कारण निर्विरोध चुन लिया गया। अध्यक्ष पद पर विवेक यादव तथा बबलेश यादव के आवेदन प्राप्त हुये। जिसके लिये चुनाव कराया गया। कुल 26 मतदाताओं में से 22 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें बबलेश यादव को 12 मत तथा विवेक यादव को नौ मत प्राप्त हुये। एक मत खारिज हो गया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिये बबलेश यादव तीन मतों से विजयी हुये। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार कनक तथा चुनाव निर्देशक अतुल कुमार शर्मा ने सभी विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये।

Read More »

चुनाव से पहले आबकारी विभाग को मिली सफलता

05 firojabadएक ट्रक से अंग्रेजी शराब की करीब 150 पेटी हुयीं बरामद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। विधानसभा चुनाव 2017 के मतदान से पहले ही आबकारी विभाग की पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त की और एक ट्रक को अंग्रेजी शराब की पेटियों सहित पकड़ लिया। चर्चायें रहीं कि पहले इसे ठिकाने लगाने के प्रयास होते रहे बाद में किसी तरह मामला सार्वजनिक होने के बाद इसके बारे में पूरी जानकारी मीडिया को भी हो गयी।

Read More »

आॅपन यूनिट स्काउट-गाइड ने निकाली रैली

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। आॅपन यूनिट स्काउट-गाइड शिकोहाबाद के यूनिट प्रभारी कोमल सिंह (जिला स्काउट शिक्षक) के निर्देशन में मतदाता जागरूक रैली निकाली गयी। यह रैली आॅपन यूनिट कार्यालय एके महाविद्यालय से रेलवे स्टेशन, बेकारशखा, माधौगंज तथा नगर शिकोहाबाद में स्लोगन की पटिकायें एवं जोर जोर नारे लगाते हुये भ्रमण किया गया। उक्त रैली को सभी लोगों ने सराहा। रैली में मेरे भइयाॅ मेरी बहिना, वोट डालने जरूर जाना। पहले करेंगे मतदान, फिर करेगे जलपान। करें राष्ट्र का जो उत्थान, हम करेंगे उसी का मतदान। चयन करो भई चयन करो, अच्छे नेता का चयन करो। आज की जनता देश की शान, उठो जागो करो मतदान आदि नारे लगाकर जागरूक किया जा रहा था। इस रैली में श्रीमती कृष्णा यादव व कौशल्या यादव (गाइड कैप्टन), डा. जगदीश यादव, डा. गिर्राज यादव आदि के संग एके महाविद्यालय का विशेष सहयोग रहा।

Read More »

जनपद की 28वीं वर्षगांठ मनायी

रेलवे सुविधाओं के नाम पर हुई औद्योगिक नगरी की उपेक्षा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। जनपद स्थापना एवं विकास समिति के तत्वावधान में जनपद की 28वीं वर्षगांठ के अवसर पर आधे अधूरे विकास की वेदना अभी भी आम लोगों में हैं। सम्पूर्ण विकास की उम्मीद से जिले के  लिये संघर्ष करने वालों के दिलों में आज भी कसक है। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष द्विजेंद्र मोहन शर्मा ने की। इस अवसर पर संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल ने कहा कि जनपद के विकास को धारा तो मिली लेकिन 28 वर्षो के बाद जो विकास की ऊंचाई होनी चाहिये वह अछूती है। धर्म सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि विकास के नाम पर आधी अधूरी सड़कें नजर आती हैं। जेड़ाझाल परियोजना भी अभी तक लटकी हुई है। रेलवे की सुविधाओं के नाम पर इस औद्योगिक नगरी की उपेक्षा होती रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्थापना समिति के महासचिव उमाकांत पचैरी एडवोकेट ने मतदान की शपथ दिलाते हुये कहा कि आगामी 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव में अवश्य मतदान करें तथा दूसरों को भी मतदान के लिये प्रेरित करें। प्रकाश चंद्र शर्मा पुत्तू, सतीश अग्रवाल नेताजी ने कहा कि जनपद में उच्च शिक्षा और टेक्नीकल शिक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया गया। संकट से जूझते कांच चूड़ी उद्योग को केंद्र या प्रदेश सरकार ने कोई राहत नहीं दी। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान स्थानीय जनता को चूड़ी उद्योग को मदद देने का भरोसा दिलाया था। वह कार्य आज तक नहीं हो सका। 

Read More »