Tuesday, October 1, 2024

स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा चंद्र शेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे में वर्णिता संस्था के तत्वावधान में जरा याद करो कुर्बानी के अन्तर्गत क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई।
संस्था के अध्यक्ष डा भवानीदीन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये कहा कि आजाद जैसा अमर बलिदानी देश को बहुत कम मिलते हैं। इनका 23 जुलाई 1906 को जन्म हुआ था। आजाद बचपन से ही राष्ट्र सेवी सोच के थे। किशोरावस्था में ही आजादी के लिए सडक पर उतर आये। इन्हें 15 बेतों की सजा मिली थी। इन्होंने जज के सामने अपना नाम आजाद बताया था। तभी से यह आजाद कहलाने लगे। इनका कहना था कि गोरों के पास ऐसी कोई गोली नहीं है जो आजाद को मार सके। आजाद ने चाहे काकोरी कांड हो या सान्डर्स वध ,संगठन या फिर अन्य कोई क्रांतिकारी गतिविधि, किसी भी देशसेवी काम ये पीछे नहीं रहे।

Read More »

ग्राम चौपाल में जन समस्याओं का निस्तारण करेंगे अधिकारी – सीडीओ

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में समस्त विकास खंडों की दो दो ग्राम पंचायतों में प्रत्येक शुक्रवार को ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) का आयोजन किया जाए। जिसके लिए माह मार्च एवं अप्रैल 2023 के विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया गया। उन्होंने परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार को माह मार्च 2023 में रोस्टर अनुसार निर्धारित ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जाये।
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार 03 मार्च को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड ऊँचाहार में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड महराजगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार विकास खण्ड डलमऊ में एवं उपायुक्त, स्वतः रोजगार विकास खण्ड सलोन के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।

Read More »

27 जोड़े शादी के बंधन में बंधे, बीडीओ ने दिया प्रमाण पत्र

महराजगंज, रायबरेली। सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत महराजगंज ब्लाक क्षेत्र के कुल 27 जोड़ों की शादी ब्लाक परिसर में विशाल पंडाल के बीच पहले से चयनित जोड़ों की शादी कराई गई। सभी जोड़ों को शासन की तरफ से सामान उपहार के रूप में दिया गया। खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सभी जोड़ों को कन्याओं के खातों में रुपये भेजा जाएगा तथा जरूरी सामान दिया गया है। कुल मिलाकर प्रत्येक जोड़ो पर 51 हजार रुपये सरकार द्वारा खर्च किया गया है। विवाह संपन्न होने के बाद जोड़ों को शादी का प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।

Read More »

उमरा के लिए रवाना हुआ जत्था

सलोन, रायबरेली। तहसील सलोन रायबरेली के ग्राम पंचायत गढ़ी इस्लामनगर शमशाद इदरीसी एवं उनकी धर्मपत्नी अफसरी बेगम भी जत्थे में शामिल हुई, पूरे गांव में जश्न का माहौल अल्लाहुम्मा लब्बैक के नारों से गूंज उठा । मुस्लिम के साथ-साथ क्षेत्र के हिंदू भाइयों ने भी स्वागत किया एवं देश में अमन शांति और सद्भाव के लिए अपील भी की। जायरीनो को विदा करने आई मुस्लिम महिला धर्मगुरु तस्कीन तालिब इदरीसी ने बताया हज वर्ष में केवल एक बार होता है लेकिन उमरा के लिए पूरे वर्ष कभी भी जाया जा सकता है, हज में जहां 45 दिन लग जाते हैं , वहीं उमराह में जायरीन 14 दिन में लौट सकते हैं।

Read More »

अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने की प्रधानमंत्री के 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा

बागपत। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग भारत सरकार की सदस्य कुमारी सैय्यद शहज़ादी ने आज उत्तर प्रदेश में बागपत के कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ अल्पसंख्यको के कल्याण के लिये प्रधानमंत्री के 15 सूत्र कार्यक्रम के संबंध में समीक्षा बैठक की।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर कार्य कर रही है। पात्र व्यक्ति को सरकार की योजना से सीधा जोड़ा जाए। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजना से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग, आईसीडीसी बैंक, स्वयं सहायता समूह, नगरीय विकास उद्योग, श्रम विभाग समेत सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह को अधिक से अधिक मजबूत कर उनको अधिक से अधिक सहायता दी जाए। अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अल्पसंख्यकों का डाटा उपलब्ध रहना चाहिए।

Read More »

‘आप’ को लगा झटका

राजनीतिक दलों के नेताओं पर भ्रष्टाचार व घोटाले करने का आरोप लगना कोई नई बात नहीं रही है। सत्तासीन रहे दलों के नेताओं पर समय समय पर गम्भीर आरोप लगते रहे हैं और उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी है। हालांकि, भ्रष्टाचार के आरोप कई नेताओं पर साबित नहीं हो पाये और उन्हें दोष मुक्त किया तो अनेक नेताओं पर भ्रष्टाचार के लगे आरोप सही साबित हुये तो उन्हें जेल में सजा भी भुगतनी पड़ी है अर्थात भ्रष्टाचार का मुद्दा कोई नया मुद्दा नहीं है किन्तु आश्चर्य का विषय यह है कि भ्रष्टाचार का विरोध कर और खात्मा का संकल्प लेकर उदय होने वाली पार्टी अर्थात आम आदमी पार्टी (आप) भी भ्रष्टाचार के मकड़जाल में फंसती नजर आ रही है। भ्रष्टाचार का आरोप लगने के चलते ‘आप’ नेता सत्येन्द्र जैन जेल में हैं। आरोप-प्रत्यारोपों के दौर में ‘आप’ ने अपने आपको अलग व स्वच्छ दिखाने का प्रयास किया है किन्तु इसी बीच दिल्ली के उप मुख्यमन्त्री, ‘आप’ के दिग्गज नेता, जोकि ‘आप’ सुप्रीमों के निकट माने जाने वाले मनीष सिसोदिया पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप व उनकी गिरफ्तारी होना, ‘आप’ के लिये मुश्किल का दौर और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।

Read More »

लायंस क्लब ने किया समाजसेवियों का अभिनंदन

जन सामना संवाददाताः बागपत। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी में लायंस क्लब अग्रवाल मंडी टटीरी की ओर से समाज में विशिष्ट सेवा एवं प्रेरणा देने के लिए समाजसेवियों को सम्मानित किया गया।
आर्य समाज के संरक्षक व प्रसिद्ध समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि सुप्रसिद्ध योग चिकित्सक डॉक्टर सुभाष अग्रवाल, आर्य समाज के प्रधान सुरेश जिंदल, मनोज आर्य, कोषाध्यक्ष मनीष जिंदल, व्यवस्थापक आर्य भूषण आर्य व संरक्षक अभिमन्यु गुप्ता का पगड़ी व शाल ओढ़ाकर रीजन चेयरमैन लॉयन प्रवीण गुप्ता, जॉन चेयरमैन लॉयन दीपक गोयल, अध्यक्ष लॉयन संदीप अग्रवाल व सचिव पंकज गुप्ता द्वारा अभिनंदन किया गया। उन्होंने बताया कि डॉक्टर सुभाष अग्रवाल समाज को निःस्वार्थ भाव से सेवा कर देकर स्वास्थ्य लाभ दे रहे हैं। आर्य समाज अग्रवाल मंडी टटीरी के पदाधिकारियों ने समाज सेवा के साथ-साथ ईमानदारी की अनूठी मिसाल पेश की है।

Read More »

एनएसएस शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ समापन

फिरोजाबाद। अमरदीप पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के विशेष शिविर का समापन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष विश्व दीप सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर किया। वहीं एन.एस.एस. छात्राओं की छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से विभिन्न संदेश दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ पुरुषोत्तम शर्मा ने शिविर में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

Read More »

शिविर में छात्राओं ने हस्तकला कौशल का किया प्रदर्शन

फिरोजाबाद। दाऊदयाल महिला महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन में स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में साफ-सफाई, वॉल पेंटिग, रंग-रोगन आदि कार्य किये। साथ ही घर में बेकार पड़ी वस्तुओं से फ्लावर पॉट, वॉल हैंगिंग, फोटो फ्रेम, कलश, झूमर, गुलदस्ता एवं मोबाइल स्टैंड आदि आकर्षक चीजें बनाई। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ नम्रता निश्चल त्रिपाठी, शालिनी मिश्रा, डौली कश्यप, रामबरेश, राकेश, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

Read More »

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

राजीव रंजन नाग: नई दिल्ली। दिल्ली शराब घोटाला मामले में करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद सेंट्रल ब्यूरो आफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, ‘‘यह लोकतंत्र के लिए काला दिन’’। वहीं आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है। आपने एक नेक इंसान और सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को गिरफ्तार करके अच्छा नही किया मोदी, भगवान भी आपको माफ नहीं करेगा। एक दिन आपकी तानाशाही का अंत जरूर होगा मोदी।’’
बताते चलें कि सोमवार को सिसौदिया की कोर्ट में पेशी होगी।
सिसोदिया रविवार को आबकारी नीति घोटाले की सीबीआई जांच में शामिल हुए थे। वह सुबह 11:10 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे।

Read More »