प्रयागराज,जन सामना। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्मदिवस के अवसर पर मऊआईमा विकास खण्ड परिसर में आयोजित किसान मेला एवं गोष्ठी कार्यक्रम का मंत्री जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग डाॅ0 महेन्द्र सिंह के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर लोगो को सम्बोधित करते हुए मा0 मंत्री जी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई के द्वारा किसानों के लाभ के लिए कई योजनाएं संचालित की गयी थी। उन्होंने कहा कि किसानों की उन्नति एवं प्रगति के लिए वे समर्पित थे। उनके द्वारा प्रत्येक गांव को सड़कों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरूआत की। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना के साथ.साथ कई अन्य योजनाएं संचालित की गयी थी। जिससे देश के विकास को गति मिली। उन्होंने कहा कि विश्व में भारत की गरिमा को बढ़ाने एवं भारतीय संस्कृति की पहचान को स्थापित करने में पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई जी का अहम योगदान रहा। उन्होंने किसानों की उन्नति के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना चलायी।
मंत्री जी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किसानों एवं मजदूरों के लाभ एवं उन्नति के लिए अनेक प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। जिनका लाभ किसानों एवं मजूदरों को सीधे मिल रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार किसानों की प्रगति एवं उन्नति के लिए कृतसंकल्पित एवं समर्पित है। उनहोंने कहा कि सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश की सरकार सब का साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। किसानों के खाते में सीधे विभिन्न योजनाओं की निधि हस्तांतरित की जा रही है। कहा कि सरकार के द्वारा किसानों एवं मजदूरों को घर, बिजली, गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने जनपद में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सभी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ क्रियान्वित करते हुए पात्रों को लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में गंगापार के भाजपा जिलाध्यक्ष अश्विनी दूबे ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार, उप निदेशक कृषि विनोद कुमार, जिला विकास अधिकारी, ए0के0 मौर्या, जिला कृषि अधिकारी अश्विनी कुमार सिंह, रजनीश सिंह, ब्लाॅक प्रमुख सुधीर कुमार मौर्या, खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगणों के अलावा काफी संख्या में किसान भाई उपस्थित रहे।
स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जयंती पर ,सुशासन दिवस के अवसर पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन
शिवली/कानपुर देहात,जन सामना। भारतरत्न से विभूषित एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती सुशासन दिवस के अवसर पर किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड कार्यलय मैथा में आयोजन किया गया जिसमें किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया । वही प्रोजेक्टर टीवी लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का किसान संवाद लाइव सुनाया गया । जिसमे किसानों की चर्चा की समस्याओ व सरकार की योजनाओं को बताया गया। वही गरीब असहाय एवं गरीब 90 लोगो को कम्बल वितरण किया गया । अकबपुर रनियां विधायिका ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को योजनाओं को किसानों को बताते हुए विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा जो किसान बिल को भ्रामक खबर फैला कर किसानों को भड़काने का कार्य कर रहे है वही उपजिलाधिकारी ने भारत रत्न से विभूषित पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पण कर नमन किया ।
कांग्रेस महासचिव की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश,भाजपा सरकार के खिलाफ जुलूस निकालकर जताया विरोध
फिरोजाबाद,जन सामना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी किसानों की समस्या को लेकर राष्ट्रपति से मिलने जा रही थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कांग्रेस महसचिव के गिरफ्तार किये जाने के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर रोष प्रकट किया है।शहर कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन गांधी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के खिलाफ सदर बाजार से लेकर फारूकी गेट तक जुलूस निकालकर विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। जिसमें प्रियंका गांधी को रिहा करों, भाजपा की तानाशाही नहीं चलेंगी, भाजपा हमसे धरती है पुलिस को आगे करती है आदि नारे लिखे थे। लाला राईन गांधी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के इशारे पर कांग्रेस की महासचिव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जो कि बहुत निदंनीय है। साथ ही कहा कि जब तक किसानों का काला कानून वापस नहीं हो जाएगा। जब तक कांग्रेसी भाजपा सरकार जनविरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन करते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान वकार खालिद, शहरीन खान, सोनू खान, फहीम कुरैशी, शाहरुख, चांद कुरैशी, आजम इरफान, अमन द्विवेदी, शहबाज, सुबीर अली, आमिर अली, सुनीता गुप्ता, योगेश दिवाकर, मधु यादव आदि मौजूद रहे।
डीसीए ने जावेद क्रिकेट एकेडमी को 32 रन से हराया
फिरोजाबाद,जन सामना। ओम ग्लास स्टेडियम पर डीसीए व जावेद क्रिकेट एकेडमी के अंडर 16 खिलाडियों के मध्य 40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें डीसीए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। डीसीए के खिलाड़ी तनिष्क यादव ने 58 रन, उदय सिंह ने 36 रन, प्रशांत जैन ने 10रन बनाए। डीसीए की टीम 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 144र न बनाये। जावेद क्रिकेट एकेडमी के गेंदबाज हिमांशु पाठक ने 4 विकेट उजैर व सोहैल ने 3-1 विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जावेद क्रिकेट एकेडमी ने 29.3.ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन बना सकी। जावेद क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ी शिवांशु राजपूत ने 37 रन , ओसामा ने 23 रन उजैर ने 15 रन बनाए। डीसीए के गेंदबाज राजेश यादव ने 3 विकेट व सोनम यादव, हिमांशु, अजीत यादव, विदित शर्मा, नितिन ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए। इस मैच को डीसीए ने मैच 32 रन से जीत लिया और मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार राजेश यादव को प्रदान किया। मैच के अंपायर अनुज कुमार व विवेक प्रजापति रहे। स्कोरिंग अपूर्व यादव ने की। मैच में जावेद भाई, रवि यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई किया।
टैम्पो चालकों ने जलनिगम में दिया धरना, रसीद काटने का किया विरोध
फिरोजाबाद,जन सामना। नगर निगम के जल कल विभाग में गुरूवार को टैम्पो चालकों ने पांच सौ रूपये प्रतिवर्ष शुल्क की रसीट काटने का विरोध करते हुये धरना दिया। उन्होंने इसे तानाशाह रवैया बताया है। विकास चंद्र वाल्मीकि ने बताया कि ऑटो चालकों से पंजीकृत शुल्क के नाम पर पांच सौ रूपये सालाना लिया जा रहा है। उनका कहना था कि नगर निगम पांच सौ रूपये ले रहा है तो उसकी सुविधाएं क्या दे रहा है। इसकी भी जानकारी दी जानी चाहिये। उन्होंने कहा कि आखिर किसके आदेश पर यह पैसा लिया जा रहा है। उनका आरोप था कि जल कल विभाग में जबरन बंद कर इन लोगों से शुल्क वसूला जा रहा है। साथ ही परिवर्तन दल की टीम में अभद्रता करने का आरोप भी लगाया है।
15 हजार के ईनामी सहित पांच लुटेरे गिरफ्तार
फिरोजाबाद,जन सामना। जनपद के तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने गुरूवार को अलग-अलग स्थानों से पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लुटेरों में एक लुटेरा पंद्रह हजार का ईनामी भी है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट की नकदी व असलाह बरामद किये है। पुलिस ने सभी को जेल भेजा है। थानाध्यक्ष पचोखरा संजय सिंह पुलिस टीम के साथ शिवसिंहपुर की पुलिया के पास से चेकिंग के दौरान लाल सिंह पुत्र चन्द्रपाल निवासी आनन्दपुर पचोखरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आटो में सवारियों को बैठाकर उनसे लूट की बारदात को अंजाम देता है। यह वर्ष 2013 से फरार था। इसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही भी हो चुकी है। इस पर 15 हजार का ईनाम घोषित था। इसके कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद किये गये है। वही थाना दक्षिण उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुरूवार को वांछित पवन यादव उर्फ निर्भय यादव पुत्र शिशुपाल सिंह निवासी रैना की पुलिया थाना उत्तर व रवि कुमार पुत्र गेंदालाल निवासी नेहरू नगर थाना दक्षिण को गिरफ्तार किया है।
डीडीएम काॅलेज में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती
फिरोजाबाद,जन सामना। दाऊ दयाल महिला महाविद्यालय में पूर्व संध्या पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयन्ती धूमधाम से मनाई गयी। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता, डा. निशा अग्रवाल, डा. विनीता यादव ने बाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान मुस्कान ने सरस्वती वन्दना की सस्वर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को गति प्रदान की। अनुराधा गोयल ने ‘‘बाधाऐं आती हैं तो आऐं, हार नहीं मानूंगा’’ शीर्षक कविता के माध्यम से आज की युवा पीढ़ी को सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम का सयोजन एवं संचालन डा. अंजू गोयल ने किया। प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डा. निधी गुप्ता, डा. शालिनी सिंह, डा. अर्चना अग्रवाल, सुश्री शालिनी गुप्ता सहित समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Read More »किड्स काॅर्नर स्कूल में क्रिसमस डे पर आयोजित हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
जिंगल बेल की धुन पर बच्चो ने दी मनमोहक प्रस्तुती, दर्शक हुए मंत्र मुग्ध
फिरोजाबाद,जन सामना। किड्स काॅर्नर सीनियर सैकेण्ड्ररी स्कूल में क्रिसमस-डे एवं नववर्ष आगमन महोत्सव हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों की प्रस्तुती देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये।
किड्स काॅर्नर स्कूल के प्रांगण में कक्षा प्लवे से लेकर पांच तक बच्चों ने क्रिसमस डे के अवसर पर विभिन्न गानों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बच्चों ने जिंगल वैल की धुन पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चे सेंटा क्लाज के परिधान में बहुत ही आकर्षण दिखाई दे रहे थे। इस दौरान नन्ने-मुन्ने बच्चों ने अपनी टीचर एवं प्रधानाचार्य के साथ नृत्य किया। बच्चों के चेहरे पर खुशी अलग ही दिखाई दे रही थी। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपाहार भी दिए।
जहाॅगीरपुर गांव में आयोजित हुई चौपाल
फिरोजाबाद,जन सामना। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों से संवाद करेंगे। जिसको लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूतएवं रंजीत दुबे के संयोजकत्व में गुरूवार को जहाॅगीरपुर में किसान गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सभी किसान भाईयों से अपील की गई कि सभी लोग ब्लाकों में पहुंचकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुने। साथ ही किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका हल कराया गया। इस दौरान अरविंद पचैरी, रमाकांत उपाध्याय, निवास शर्मा, अनिल भारद्वाज, भगवान सिंह झा, मुकेश राजपूत, डा. एसपी लहरी, अंकित तिवारी, धर्मेन्द्र स्वामी, वीरेन्द्र सिंह, लोकेन्द्र निषाद, रंजीत दुबे, राजवीन सिंह, छोटेलरल, महेश उपाध्याय, पंचम सिंह गुर्जर आदि मौजूद रहे।
आम जन की शिकायतें गंभीरता से लें अधिकारी : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
कानपुर नगर,जन सामना। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0/प्रभारी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय अधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में किसानों का धान खरीद अधिक से अधिक किया जाये तथा केन्द्रों में किसानों को किसी प्रकार की समस्या नही हो। उन्होंने निर्देश दिये कि बिचैलियों का किसी प्रकार दखल नही होने पाये। उन्होंने धान खरीद केन्द्रों पर कडी नजर रखने के निर्देश दिये। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया है कि जनपद में 82 धान क्रय केन्द्र बनाये गये है। मा0 मंत्री ने हर काटे पर किसानों से निर्धारित दर पर धान खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है साथ ही नोडल अधिकारी नामित करते हुए किसानो से धान खरीद हेतु विशेष अभियान चलाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धान क्रय केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए किसी प्रकार की कमी पाये जाने पर संबंधित के विरुद्व कठोर कार्यवाही की जाये। स्मार्ट सिटी परियोजना के कार्यो में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण कार्यो को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने खनन कार्यो पर निगरानी रखे जाने तथा अवैध खनन की शिकायत प्राप्त होने पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। ओवर लोडिंग वाहनो के कारण सड़को को क्षतिग्रस्त होने पर ओवर लोडिंग वाहनों की चेकिंग किये जाने के साथ ऐसे वाहनों के संचालन को रोकने हेतु कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये।