Wednesday, April 23, 2025
Breaking News

ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर का हुआ सम्मान

फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय और उनकी टीम का स्वागत समारोह माथुर वैश्य सेवा सदन में किया गया। वहीं ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय का सोने का मुकुट पहनाकर हरिमोहन गुप्ता, अमित गुप्ता, अंकित गुप्ता एवं संयुक्त परिवार सुखी परिवार के डायरेक्टर राजेश दुबे, अर्चना दुबे ने संयुक्त रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवव्रत पांडे ने की। कार्यक्रम में सतीश चंद्र शास्त्री, विनयकांत भारद्वाज, देवेंद्र शास्त्री, अशोक शुक्ला, पंडित वीनेश शर्मा, बसंत शर्मा, महिला जिलाध्यक्ष कल्पना राजोरिया, युवा जिलाध्यक्ष ओम शर्मा, तरुण शर्मा, धर्मेंद्र पांडे, हरिओम शर्मा, राजकुमार सारस्वत

Read More »

महिला शक्ति ने जरूरतमंद निर्धन कन्या के विवाह में किया सहयोग

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति द्वारा एक जरूरतमंद परिवार की कन्या का विवाह कराने में सहयोग प्रदान किया गया। संस्था द्वारा कन्या को गृहस्थी का सामान दिया गया।
अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है, लेकिन आर्थिक स्थिति की वजह से उस कन्या को खाली हाथ विदा करना परिवार वालों के लिए और भी दयनीय हो जाता है। जरूरतमंद परिवार ने महिला शक्ति से मदद माँगी। ग्रुप की सभी सदस्यों ने कन्या के विवाह हेतु गृहस्थी का सामान प्रदान किया। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया की विवाह के लिए कन्या की जरूरत का सामान दिया गया।

Read More »

बाबा साहब ने वंचितों को अधिकार और समाज को दिशा देने का कार्य कियाः गोपाल अंजान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत जी.डी. गोइंका स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समरसता, समानता और सामाजिक न्याय का मार्ग प्रशस्त किया। भारतीय जनता पार्टी समानता और समरसता आधारित भारत के निर्माण हेतु संकल्पबद्ध है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोपाल अंजान एमएलसी ने जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब केवल संविधान निर्माता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और मानव अधिकारों के पुरोधा थे। उन्होंने वंचितों को अधिकार और समाज को दिशा देने का कार्य किया।

Read More »

बीते एक साल से सरावां में सफाई कर्मी गायब, गांव में चारों तरफ फैली गंदगी

रायबरेली। एक तरफ जिलाधिकारी हर्षिता माथुर रायबरेली को रमणीय बनाने की दिशा में अथक प्रयास करके जिले भर में अभियान चला रही हैं, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री के निर्देश पर शहर से लेकर गांव तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। परन्तु इस अभियान को जिले के सदर क्षेत्र के ब्लॉक अमावां के ग्राम सरावां में मुंह चिढ़ाया जा रहा है। यहां नियुक्त सफाई कर्मी लगभग एक वर्ष से नदारद हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में सफाई अभियान के दौरान लोगों को जागरूक किया गया लेकिन लोगों में जागरूकता नहीं दिख रही। ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि व अधिकारी-कर्मचारियों के जोर-शोर से चलाए गए अभियान की हकीकत जगह-जगह फैली गंदगी बयां कर रही है।

Read More »

नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को जिलाधिकारी ने सौंपे नियुक्ति पत्र, खिले चेहरों के साथ जताई खुशी

हाथरस। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित एक समारोह में जिलाधिकारी राहुल पांडेय ने नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस मौके पर उन्होंने सभी नव नियुक्त कार्यकर्त्रियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों का सर्वाधिक मानसिक विकास जीवन के प्रारंभिक पांच वर्षों में होता है। इसलिए आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों की देखभाल उसी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी से करें जैसे कोई अपनी संतान की करता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र केवल एक पोषण केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार हैं।

Read More »

आरेडिका महाप्रबंधक ने कुल्लु-मनाली एवं मणिकरण भ्रमण दल को दिखाई हरी झंडी

रायबरेली। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली से 21 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक कुल्लु-मनाली एवं मणिकरण के लिए सात दिवसीय कर्मचारी भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया है। यह भ्रमण कर्मचारी हित निधि के अंतर्गत कार्मिक विभाग के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें आरेडिका के 70 कर्मचारियों का दल शामिल है।
आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने दल को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण शिविर कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं। ये शिविर आपसी सहयोग, टीम भावना तथा सामाजिक-सांस्कृतिक सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। इससे कर्मचारियों को विभिन्न संस्कृतियों और रीति-रिवाजों को समझने का भी अवसर मिलता है।

Read More »

विश्वविद्यालय में दिखायी गयी ‘संविधान निर्माण में बाबासाहेब द्वारा किये गये वाद-विवाद’ की झलक

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में 21 अप्रैल को विधि विभाग द्वारा ‘संविधान निर्माण में बाबासाहेब द्वारा किये गये वाद-विवाद’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान निर्माण एवं स्वतंत्रता संग्राम में बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के योगदान को दृश्यों और चलचित्रों के माध्यम से दर्शाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और बाबासाहेब के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. साश्या मिश्रा द्वारा किया गया, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्य की जानकारी दी।

Read More »

माटीकला बोर्ड द्वारा मंडल स्तरीय सेमिनार का आयोजन, कारीगरों को वितरित की गईं निःशुल्क पगमिल मशीनें

कानपुर। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड द्वारा सोमवार को बर्रा बाईपास स्थित दिव्यांशी गार्डन में एक दिवसीय मंडल स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल के विभिन्न जिलों से प्रजापति समाज के कारीगरों ने भाग लिया। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य माटी उद्यम से जुड़े कारीगरों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देना, उन्हें जागरूक करना तथा मिट्टी से जुड़े रोजगार को बढ़ावा देने हेतु नई तकनीकों की जानकारी प्रदान करना था। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती रंजना शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। वहीं, उत्तर प्रदेश खादी महासंघ के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।

Read More »

साइट ना चलने से किसान परेशान

शिकोहाबाद। तहसील परिसर में स्थित खतौनी निकालने वाली खिड़की पर लंबी लाइन लग रही है। दूर दराज से आये किसान घंटों लाइन में लगे रहने के बाद भी खतौनी नहीं मिल पा रही है। तेज धूप और गर्मी में किसान खतौनी ना मिलने से काफी परेशान हैं। तहसील परिसर में किसानों को खतौनी निकालने के लिए एक खिड़की बनाई गई है। इसमें ऑपरेटर कंप्यूटर से खतौनी निकाल कर किसानों को देते हैं। लेकिन 17 अप्रैल से इंटरनेट की साइट नहीं चल रही है। जिसकी बजह से किसानों को खतौनी नहीं मिल पा रही है। खतौनी लेने के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनों में घंटों खड़े रहते हैं।

Read More »

डीएम-एसपी ने शिकायतों को सुन ससमय निस्तारण के दिए निर्देश

हाथरस। जनपद हाथरस की चारों तहसीलों में शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सदर में आयोजित हुआ, जहां जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उपस्थित होकर फरियादियों की शिकायतें सुनीं और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
समाधान दिवस के दौरान कुल 100 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्देशित किया गया कि उनका शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए।

Read More »