Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विश्व पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर तिलक इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि 22 अप्रैल 1970 को दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में लगभग दो करोड़ से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए थे और मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और संपूर्ण मानव जाति पृथ्वी को संकुशल बनाए रखने में योगदान दें। साथ ही कहा कि वृक्ष हमें निःशुल्क जीवन के लिए बहुत उपयोगी अमूल्य प्राण वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं। हानिकारक गैसों का अवशोषण करते हैं तथा वायुमंडल के तापमान को भी नियंत्रित करते हैं। इस दौरान पंकज भारद्वाज, स्वदेश मिश्रा, विश्वास भारद्वाज, आशीष देव, सुनीत मिश्रा, गोपाल शंकर, कमलेश चंद शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, हरिशंकर राही, देवेश कुमार, मुकेश कुमार, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।