अहमदाबाद। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में डाक विभाग की समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 से अधिक डाक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अब सिर्फ पत्र पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण और नागरिक केंद्रित सेवाओं के माध्यम से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाकघर अब एक बहुआयामी सेवा प्रदाता के रूप में उभर रहा है। इस दौरान डाक सेवाओं और उनकी विशेषताओं को दर्शाने वाली एक बुकलेट भी गुजराती भाषा में जारी की गई। पोस्टमास्टर जनरल ने डाकघरों में बचत बैंक, बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक, आधार, पासपोर्ट, कॉमन सर्विस सेंटर और डाकघर निर्यात केंद्र जैसी सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकल से ग्लोबल स्तर तक स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है और आईटी मॉडर्नाइजेशन के जरिए डाक विभाग सुदूर ग्रामीण इलाकों में भी डिजिटल सेवाएं पहुंचा रहा है। अहमदाबाद, गांधीनगर, साबरकांठा, पाटन, बनासकांठा, महेसाणा सहित विभिन्न मंडलों के अधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Home » मुख्य समाचार » डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित
Jansaamna