फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अखिल भारतीय यादव महासभा के द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह लिटिल लेम्पस पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष विजय प्रताप उर्फ छोटू रहे। अखिल भारतीय यादव महासभा के तत्वावधान में हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्,य अतिथि रहे विजय प्रताप उर्फ छोटू ने कहा कि यादव महासभा द्वारा समाज के हित में कार्य करती है। जिसके लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है। वहीं भूरी सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को मन लगाकर पढ़ना चाहिए। जिससे समाज व देश का नाम रोशन करें। सम्मान समारोह की अध्यक्षता भूरी सिह यादव व संचालन श्यामवीर सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर जोगेन्द्र यादव, अनवर सिंह, रजनीश यादव, पिंकी यादव, राजेश यादव, दीपू यादव, अनीप यादव, सुनील यादव, मुन्नालाल यादव, चंचल यादव आदि मौजूद रहे।
Jansaamna
हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। नगर पंचायत चुनाव का विगुल बजने के साथ ही आचार संहिता लागू कर दी गई। इसके बाद से ही प्रत्याशी मैदान में कूद पड़े। नामांकन पत्र भरने के लिए तहसील परिसर में प्रत्याशियों और उनके सहयोगियों की भीड़ जुटी रही। आज इतवार को तहसील परिसर में नामांकन पत्र बिक्री के दौरान प्रशासन द्वारा चाक चैबंद प्रबंध किए गये। नामांकन खरीदार प्रत्याशी के साथ किसी को अंदर नहीं जाने दिया गया। सीओ सुमन कन्नौजिया एसएचओ प्रदीप कुमार अपने दलबल के साथ मौके पर मुस्तैद दिखाई दिए। एसडीएम अंजुम बी ने बताया कि नामांकन खरीदने से लेकर दाखिल होने तक किसी भी प्रकार की होने वाली गडबडी से निबटने के लिए पूरे इंतजाम किए गये है। पुलिस फोर्स के साथ मतदान के दिन पीएसी भी बुलाई जाएगी। जिससे मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न हो सके। इस दौरान दस नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें वार्ड नं 3 से विनोद कुमार, वार्ड नं 8 से मिथलेश देवी, वार्ड नं 9 से आशा शर्मा, वार्ड नं 10 से रितु कुमारी, विनीता देवी, वार्ड नं 11 से श्याम सुंदर, संदीप कुमार, सुधा रानी, राजेन्द्र कुमार वार्ड नं 12 से प्रमोद अग्रवाल ने अपने नामांकन पत्र खरीदे।
रिश्वत की मांग पूरी न करने पर टाॅकीज को चालू नहीं होने दिया जा रहा: पूपेन्द्र सिंह