Thursday, September 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्वास्थ शिविर में 150 रोगियों का हुआ परीक्षण

स्वास्थ शिविर में 150 रोगियों का हुआ परीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। माइनायरिटी हयूमन वैलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन मदरसा हबीबीया कश्मीरी गेट पर किया गया। जिसका उदघाटन अतिथि खालिद नसीर ने फीता काटकर किया। जिसमे दन्त रोग विशेषज्ञ डा. आयुष गुप्ता, डा. मुजाहिद, डा अनीस ने रोगियो को स्वास्थ्थ्य परीक्षण किया और उन्हे दवा का वितरण किया गया। शिविर मे 150 लोगो को निःशुल्क परीक्षण किया। इस अवसर पर माजिद नसीर, हाजी रहीस, नूरुल इस्लाम, अरशद खान रजवी सुहेल अब्बास, शमीम, शाहिद, असलम, विशाल शर्मा, नाजिम खान, फेज, रिहान खान आदि मौजूद रहे।