फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल पथ संचलन कार्यक्रम में बोलते हुये सह प्रान्त प्रचारक मुनेश जी ने कहा कि संघ एक ऐसा संगठन है जिसमें प्रोण्ड, तरूण, बाल, शिशु सभी प्रकार के सदस्य हैं।
उन्होंने कहा 92 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी संघ में तरूण स्वयंसेवकों की संख्या सर्वाधिक है। उन्हांेने बोलते हुये कहा कि भारतवर्ष मनुष्य जीवन के लिये दुनियां का सर्वश्रेष्ठ देश है, यहां का विचार भी जन कल्याणक है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ऐसे देश की अखंडता व विचार के संरक्षक के लिये कार्यरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुराग विथुरिया, महानगर संघचालक डा. रमाशंकर सिंह, महानगर कार्यवाह ब्रजेश जी, गौरव जी, सौरभ जी, मनोज जी, कृष्णमोहन जी, विख्यात जी, मीडिया प्रभारी दीपक सोलंकी जी आदि उपस्थित रहे।
Read More »
Jansaamna
स्वच्छता ही सेवा विशेष अभियान की सफलता पर विशेष ध्यान दे अधिकारी:
कई वाहनों को किया आग के हवाले
बताया गया कि ताजिए का जुलूस हर वर्ष झंडे वाले चैराहे तक जाता था इस वर्ष कुछ लोगों ने जुलूस को आगे बढ़ने की कोशिश की तो दूसरे समुदाय के लोगों ने रोका जिससे बवाल शुरू हो गया, बवाल की सूचना पाते ही पुलिस भी पहुंच गईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर पर नियंत्रण का प्रयास किया परंतु एक पक्ष पुलिस से ही उलझ बैठा। सामने के मकान से पुलिस और दूसरे पक्ष पर पथराव चालू हो गया जिस पर लोग भड़क गए, जिस मकान से पथराव हो रहा था उसे आग के हवाले कर दिया गया परंतु फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुच कर आग पर काबू पा लिया।
कानपुर नगर, जन सामना संवाददाता। कानपुर छावनी स्थित लालकुर्ती के मैदान में कल विजया दशमी के अवसर पर लालकुर्ती मेला कमेटी द्रारा समाज सेवक नीत कुमार नितिन का जोरदार स्वागत किया गया समाज सेवक नीत कुमार नितिन द्रारा मेले में आये हुये भगवान श्रीराम के भक्तगणों व मेला कमेटी के लोगों को अच्छाई व बुराई के विषय में जानकारी दी गई। नीत ने यहां बताया कि भगवान श्रीराम अच्छाई के मार्ग पर चलकर रावण की लंका पर बुराई पर विजय प्राप्त की थी तभी से हम लोग विजया दशमी का पर्व मनाते है। इस पर्व के मौके पर मेला कमेटी व भगवान श्रीराम के भक्तगण मौजूद रहे।
प्रदेश की जनता को बेहतर जन सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु शहरों में विशेष रूप से सीवरेज की व्यवस्थायें एवं शुद्ध पेयजल घरों में उपलब्ध कराने हेतु पेयजल एवं सीवरेज हाउस होल्ड कनेक्शन दिलाये जाने हेतु समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाये ताकि योजना पूर्ण होने की प्रथम दिन से ही आम जनता लाभान्वित हो जाये: मुख्य सचिव
कानपुर नगर, स्वप्निल तिवारी। समाजवादी व्यापार सभा और उप्र उद्योग व्यापार संगठन कानपुर नगर के पदाधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्य सांसद नरेश अग्रवाल का जन्मदिन संजय वन किदवई नगर में पौधारोपण और मिष्ठान वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सादगी से मनाया। सपा व्यापार सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और उद्योग व्यापार संगठन के नगर अध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी संजय वन में एकत्रित हुए और सब ने पौधारोपण कर नरेश अग्रवाल के स्वस्थ और लंबी आयु की कामना की। अभिमन्यु गुप्ता ने बताया की नरेश अग्रवाल पहली बार 1980 में विधायक निर्वाचित हुए और तबसे लगातार हरदोई की जनता नरेश अग्रवाल और उनके पुत्र नितिन अग्रवाल पर भरोसा दिखाती आई है। आज नरेश अग्रवाल राज्य सभा सांसद के रूप में व्यापारियों की समस्या को निरंतर और लगातार संसद में उठाते आए हैं।
नए स्टार कुमार संचिन के साथ डायरेक्टर जो कि विकास केशरी ने खोज निकाला और पहली एलबम बनाया जिसका एलबम का नाम ‘दिल लागल छोरी से….। और अब कुमार सचिन को लेकर एक हिंदी फिल्म बनाने जा रहे है जिसका नाम ‘एक निहत्था…..। फिल्म बनाने जा रहे है जिसके डायरेक्टर एंड राइटर विकास केशरी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन हैैं और हीरोइन हेमा माधवानी हैं। इस फिल्म के हीरो कुमार सचिन ने इसके पहले बॉलीवुड के डांस मास्टर सरोज खान के साथ इस समुंदर और शबीना खान के साथ तेज रफ्तार में काम कर चुके है और फिल्म एक निहत्था की शूटिंग अपने अल्लाहाबाद में होगी। फिल्म की कहानी एक गांव से शुरू होगा जिस कहानी में शुरुआत किसान से होगी जो कि बहुत ही गरीब घर का है जिसके पास छोटी सी जमीन है। ठाकुर की नजर उस जमीन पर जाती है और किसान से खरीदना चाहता है।
फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। जिला कार्यालय (मूलचंद्र की धर्मशाला) सदर बाजार पर कांग्रेस संगठन चुनाव की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता (डीआरओ) बालेन्दू सिंह शेखावत ने की एवं मुख्य अतिथि एपीआरओ ताज मुहम्मद उपस्थित रहे। बैठक में जिला एवं शहर के समस्त डेलीगेट ब्लाक एवं वार्ड अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसीजन मौजूद रहे और एपीआरओ एवं डीआरओ का जोरदार स्वागत किया गया।