Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 1279)

Jan Saamna Office

मानवाधिकार दिवस मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानवाधिकार दिवस के अवसर पर कामरेड भगवानदास मार्ग स्थित काका हाथरसी स्मृति भवन में अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता तथा मानवीय कार्यक्रमों का जनजागरण पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रेमशंकर गुप्ता की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य डा. एस. सी. शर्मा, विशिष्ट अतिथि ओ.पी. शर्मा, राजकुमार वाष्र्णेय, दिनेश कुमार, मंडल अध्यक्ष वसीम अंसारी, जिलाध्यक्ष पुनीत पोद्दार, नवीन अग्रवाल एड., बीना करोल, डा. चन्द्रशेखर विमल, मुहम्मद इंतजार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर अरविन्द अग्रवाल, मदन अग्रवाल, निहार गोयल, निशान्त उपाध्याय, आशीष शर्मा, गोपाल सानू तथा ललित वाष्र्णेय आदि उपस्थित थे।

Read More »

मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है।

हाथरस, जन सामना संवाददाता। मानव अधिकार की सबसे ज्यादा आवश्यकता कमजोर व असहाय वर्ग को है और मानव अधिकारों की उत्पत्ति भी इनके उत्थान के लिये ही हुई है। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर यूनीवर्सल ह्यूमेन राइट्स काउंसिल के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन पी.सी. बागला महाविद्यालय में हुआ।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहला अधिकार जीवित रहने का अधिकार जो कि पूर्णतः स्वास्थ्य के अधिकार से जुड़ा हुआ है। पूरी दुनिया में कुपोषित बच्चों में एक तिहाई संख्या भारत में है। यह आंकड़ा सभ्य समाज और सभ्य राष्ट्र के लिये शर्म की बात है। पूरी दुनिया का खुले में शौच 65 प्रतिशत भारत में होता है, ऐसी कुरीतियों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है। प्रत्येक मनुष्य को दो बुनियादी अधिकार अवश्य मिलने चाहिये, सभ्य समाज और स्वच्छ पर्यावरण जिसमें स्वच्छ हवा व स्वच्छ पानी हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को क्या दे रहे हैं। अभी नहीं सोचा तो फिर हम कुछ नहीं कर पायेंगे और विद्यार्थियों को अपने जीवन में से झिझक और आलस्य को त्यागना पड़ेगा।

Read More »

शिक्षक राम आशीष के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। विगत 7 दिसम्बर को अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले लखनऊ में एक शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था जिस पर लखनऊ पुलिस द्वारा बिना पूर्व चेतावनी के निर्दयतापूर्वक निहत्थे शिक्षक एवं कर्मचारियों पर लाठी चार्ज कर दिया गया जिसमें सैकड़ों लोग चोटिल हो गए एवं कुशीनगर में कार्यरत शिक्षक राम आशीष सिंह की मृत्यु हो गई थी। अटेवा मंच द्वारा सिंह के सम्मान व श्रद्धांजलि देने हेतु सभा का आयोजन 13 दिसम्बर को दोपहर 3.30 से राम बाग इण्टर कालेज नें किया जायेगा।

Read More »

लाॅर्ड कृष्णा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन

हाथरस, जन सामना संवाददाता। लाॅर्ड कृष्णा पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य तरीके से समापन हुआ। समापन के अवसर पर डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय ने कहा कि संस्कृति सभ्यता का मूल आधार है, भारतीय संस्कृति बच्चों में संस्कार निरूपित करती है। अतः भारतीय संस्कृति विश्व पटल पर सर्वोच्च स्थान रखती है। कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर देवेंद्र उपाध्याय, संध्या उपाध्याय एवं प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने संयुक्त रूप से सरस्वती के छवि चित्र पर दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण करके किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक बढ़कर एक आर्कषक और सुन्दर परफाॅर्मेंस दी। बच्चों ने गुजराती, राजस्थानी एवं पंजाबी आदि प्रांतों के लोकगीतों पर सामूूहिक नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं परी उपाध्याय ‘मेरे पापा‘ गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया और हर्ष सारस्वत ने ‘तारे जमीं पर‘ अपनी परफाॅर्मेंस से बाल मजदूरी रोकने का सार्थक संदेश दिया। अक्षत शर्मा के ‘पैसा ये पैसा‘ गीत की प्रस्तुति पर नृत्य खूब सराहना हुई। सोलो डांस में परी उपाध्याय ने प्रथम, हर्ष सारस्वत एवं अक्षत शर्मा ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सिंगिंग में केशव हाउस प्रथम और माधव हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। ग्रुप डांस में माधव हाउस प्रथम स्थान एवं कृष्णा व केशव हाउस संयुक्त रुप से द्वितीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन छात्र नवनीत दीक्षित एवं दिव्यांशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में लक्ष्मी शर्मा, स्वाति वर्मा एवं लवकेश सेठ सम्मिलित थे। विजयी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरुण शर्मा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मीडिया प्रभारी गोविंद उपाध्याय, विपिन शर्मा, श्रवण वर्मा, मीनू शर्मा, आशुतोष शर्मा, शैलजा शर्मा, जाॅली वाष्र्णेय, पूजा दीक्षित, अरविंद पाठक आदि उपस्थित थे।

Read More »

ओशो का जन्मोत्सव मनाया

हाथरस, जन सामना संवाददाता। ओशो का जन्मोत्सव ध्यान, नृत्य के साथ जलेसर रोड स्थित रेस्टोरेंट में स्वामी नीरव सरताज के सानिध्य में मनाया गया। ओशो के छविचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। डा. अमित साहनी ने कहा कि ओशो की प्रासंगिकता भारतीय समाज में आज भी है और कल भी रहेगी। ओशो जैसे बुद्धत्व प्राप्त व्यक्ति पृथ्वी लोक पर मानव जाति को नई दिशा देने के लिये बहुत समय बाद आते हैं। जिन्होंने मानव जाति के कल्याण के लिये ध्यान, प्रेम, उत्सव का मार्ग दिखाया। राकेश उपाध्याय ने कहा कि किसी से किसी तरह की प्रतिस्पर्धा की आवश्यकता नहीं है आप स्वयं में जैसे हैं एकदम सही हैं। खुद को स्वीकारिये और जीवन में आगे बढ़ते जाइये यही ओशो का संदेश है। स्वामी नीरव सरताज ने कहा कि ओशो अहं को नष्ट कर स्वयं में जीने की कला सिखाते हैं। इस अवसर पर अखिल जैन, विवेक वाष्र्णेय, जीतू मिश्रा, ओमप्रकाश गुप्ता, अजय उपाध्याय, आर्यन उपाध्याय, पर्जन्य उपाध्याय, संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Read More »

विशाल जाग्रति यात्रा आज हाथरस में

हाथरस, जन सामना संवाददाता। गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाशोत्सव पर्व की खुशी में बिहार के पटना स्थित श्री हरमिन्दर पटना साहिब जी से शुरू होकर पूरे देश में भ्रमण पर निकली विशाल जाग्रति यात्रा कल दोपहर 3 बजे हाथरस आयेगी। विशाल जाग्रति यात्रा का उद्देश्य श्री गुरू गोविन्द सिंह जी महाराज के शस्त्र, चोला, तोप व हस्तलिखित श्री गुरू ग्रन्थ साहिब के दर्शन करवाना है। उक्त यात्रा के आगमन को लेकर समूह साद्य संगत व गुरूद्वारा व अन्य स्थानों पर विशेष स्वागत की तैयारियां की गई हैं। यात्रा की व्यवस्था में गुरूद्वारा के प्रधान तजवंत कालरा, मुख्य ग्रन्थी ज्ञानी हरपाल सिंह, गुलशन सूरी, सरदार त्रिलोचन सिंह के अलावा समाजसेवी नवीन अरोरा व पूरा समाज लगा हुआ है और सभी से अनुरोध किया गया है कि यात्रा का भारी भक्ति भाव से स्वागत कर गुरू महाराज के दर्शन करें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

Read More »

युवक की करंट से मौत: कोहराम

हाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना हसायन क्षेत्र के गांव कानऊ में आज सुबह एक युवक की विद्युत करंट से दर्दनाक मौत हो जाने से भारी कोहराम मच गया है। गांव कानऊ निवासी करीब 23 वर्षीय युवक भूपेन्द्र कुमार पुत्र भूपसिंह आज सुबह अपने घर पर विद्युत हीटर पर हाथ सिकाई कर रहा था और इसी दौरान उसे करंट लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से जहां घर व गांव में भारी हडकम्प मच गया वहीं परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया जिससे परिजनों में भारी कोहराम मच गया।

Read More »

कोहरे में टक्कर से टैम्पो पलटा 5 घायल

हाथरस, जन सामना संवाददाता। कस्बा हाथरस जंक्शन के ओवरब्रिज पर आज सुबह कोहरा में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूरों से भरा टैम्पो पलट गया जिससे 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये जबकि अन्य सड़क हादसों में भी 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक कस्बा मैण्डू के कई मजदूर नगला रति स्थित एक तेल गोदाम पर मजदूरी करने हेतु सुबह एक टैम्पो में सवार होकर जा रहे थे तभी रास्ते में कस्बा हाथरस जंक्शन के पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने कोहरा में टैम्पो में टक्कर मार दी जिससे टैम्पो पलट गया और 5 मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायल मजदूरों में 32 वर्षीय नन्दकिशोर पुत्र छोटेलाल, 36 वर्षीय महेन्द्र सिंह पुत्र प्रेमसिंह, 17 वर्षीय मोहन पुत्र कुंवरपाल, 40 वर्षीय हरपाल पुत्र भगवान सिंह, 37 वर्षीय कुंवरपाल पुत्र कालीचरन समस्त निवासी मैण्डू हैं। तालाब चैराहा पर मोपेड सवार 80 वर्षीय प्रेमपाल पुत्र भीकम्बर सिंह व सुभाष पुत्र बाबूलाल निवासीगण छोटा नवीपुर को पीछे से एक मैटाडोर ने रौंद दिया जिससे उक्त दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गये। एक अन्य सडक हादसे में सुबह कोहरा में 19 वर्षीय तरून पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी बिसाना, 20 वर्षीय शशांक पुत्र राजेश शर्मा निवासी ओढपुरा तथा रात्रि को 22 वर्षीय श्रीमती रीना पत्नी केशव निवासी लहरा घायल हो गई। उक्त सभी घायलों को उपचार हेतु बागला अस्पताल लाया गया जहां से कुछ को उपचार हेतु अलीगढ रैफर कर दिया गया।

Read More »

अन्तर्राज्जीय अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी

हाथरस, जन सामना संवाददाता। एसओजी पुलिस टीम व कोतवाली सादाबाद पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही कर अवैध हथियार बनाने की अब तक की सबसे बडी तमंचा फैक्ट्री पकडी है और 2 लोगों को दबोचा है। पकडे गये लोग अलीगढ-आगरा मण्डल के जिलों के अलावा मध्य प्रदेश में भी असलाहों के सप्लाई भी करते थे। पुलिस इनका अब पूरा नेटवर्क खंगालने में जुट गई है। पुलिस कार्यालय पर आज उक्त अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान दिलीप कुमार ने प्रेसवार्ता में पत्रकारों को बताया कि अपराधियों के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह व सीओ मनीषा सिंह के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के तहत एसओजी पुलिस टीम व कोतवाली सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गांव मीरपुर में एक ट्यूबैल पर छापा मारकर अन्तर्राज्जीय अवैध असलाह तस्कर गिरोह पकडा है और भारी मात्रा में बने तमंचे, अधबने तमंचे व उपकरणों को बरामद किया है साथ ही गैंग के माफिया सहित 2 लोगों को दबोचा भी है। पुलिस कप्तान ने बताया कि पकडे गये लोगों में गैंग का माफिया पदम सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी गांव मीरपुर कोतवाली सादाबाद व अजीत सिंह पुत्र ज्ञानसिंह निवासी काशीराम कालौनी सूत मिल चैराहा सारसौल थाना बन्ना देवी अलीगढ हैं। इनके कब्जे से 12 बने हुए तमंचा, कई अधबने तमंचा, पुर्जे व असलहा बनाने के तमाम उपकरण व सामिग्री बरामद की है।

Read More »

परिवर्तन यात्रा के बाद अब कमल मेला

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा कार्यालय मथुरा रोड पर आज भारतीय जनता पार्टी की बैठक लखनऊ से आयी कमल मेला टीम के साथ हुई। यह कमल मेला सासनी के के.एल. जैन इण्टर कालेज में 16, 17 व 18 दिसम्बर को लगेगा जिसमें केन्द्र सरकार की उपलब्धियों का प्रचार प्रसार किया जायेगा।मेले को सफल बनाने के लिए सभी गांवों को ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्यों को आमंत्रित किया जायेगा। इसमें मेले को सफल बनाने के लिए कमान भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव आर्य को सौंपते हुए जिला संयोजक तथा जिला महामंत्री डा. चन्द्रशेखर रावल को जिला सह संयोजक नियुक्त किया गया है। सादाबाद विधानसभा से संयोजक चै. रामकुमार वर्मा तथा सह संयोजक मथुरा प्रसाद गौतम को बनाया गया है। सिकन्द्राराऊ विधानसभा के संयोजक लक्ष्मण सिंह राजपूत व सह संयोजक रवि बाबू बघेल को बनाया गया है। इस कमल मेले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कट आउट के साथ सेल्फी तथा जादूगर द्वारा जादू भी दिखाया जायेगा।

Read More »